24
BREAKING NEWS
इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!145 साल पुराने शिव मंदिर परिसर में विराजीं डूमर वाली मैया, नारियल चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं भक्त!दशहरा में स्टंटबाजी की तो खैर नहीं; शेखपुरा DTO बेबी कुमारी का सख्त एक्शन, 2 लाख का जुर्माना!राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी का सरकार पर वार: ‘13 मौतों की न्यायिक जांच हो’, पीड़ितों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग!बिहार के 37 हजार स्कूलों तक पहुंचेगा ‘मशाल’ कार्यक्रम, 27 लाख बच्चों ने लिया था हिस्सा!दुर्गा पूजा को लेकर DM-SP सड़क पर उतरे, पंडालों और विसर्जन स्थलों का लिया जायजा!सहरसा में महिला कुश्ती दंगल, साक्षी मलिक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला!पलंग के नीचे छिपाकर रखे थे 1280 बोतल कफ सिरप, सहरसा में पिता-पुत्र गिरफ्तार!लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!लखीसराय की ममता कल्याणी बनीं IPS, बिहार के 14 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, बिहार के कई शहरों को मिलेगी सुविधा!लखीसराय की अमीषा पटेल ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, लगातार दूसरी बार SGFI नेशनल स्कूल गेम्स के लिए क्वालीफाई!शेखपुरा में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, SP की सख्ती से पुलिस महकमे में हलचल!राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा को कांस्य पदक, अंडर-12 टीम संयुक्त तीसरे स्थान पर!
No menu items available
BREAKING
इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!145 साल पुराने शिव मंदिर परिसर में विराजीं डूमर वाली मैया, नारियल चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं भक्त!दशहरा में स्टंटबाजी की तो खैर नहीं; शेखपुरा DTO बेबी कुमारी का सख्त एक्शन, 2 लाख का जुर्माना!राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी का सरकार पर वार: ‘13 मौतों की न्यायिक जांच हो’, पीड़ितों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग!बिहार के 37 हजार स्कूलों तक पहुंचेगा ‘मशाल’ कार्यक्रम, 27 लाख बच्चों ने लिया था हिस्सा!दुर्गा पूजा को लेकर DM-SP सड़क पर उतरे, पंडालों और विसर्जन स्थलों का लिया जायजा!सहरसा में महिला कुश्ती दंगल, साक्षी मलिक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला!पलंग के नीचे छिपाकर रखे थे 1280 बोतल कफ सिरप, सहरसा में पिता-पुत्र गिरफ्तार!लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!लखीसराय की ममता कल्याणी बनीं IPS, बिहार के 14 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, बिहार के कई शहरों को मिलेगी सुविधा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!
25 seconds ago
‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!
12 minutes ago
145 साल पुराने शिव मंदिर परिसर में विराजीं डूमर वाली मैया, नारियल चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं भक्त!
20 minutes ago
दशहरा में स्टंटबाजी की तो खैर नहीं; शेखपुरा DTO बेबी कुमारी का सख्त एक्शन, 2 लाख का जुर्माना!
28 minutes ago
राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी का सरकार पर वार: ‘13 मौतों की न्यायिक जांच हो’, पीड़ितों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग!
35 minutes ago

बिहार के 37 हजार स्कूलों तक पहुंचेगा ‘मशाल’ कार्यक्रम, 27 लाख बच्चों ने लिया था हिस्सा!

पटना: बिहार में स्कूली बच्चों की खेल प्रतिभा पहचानने के लिए ‘मशाल’ कार्यक्रम का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इस...

पटना: बिहार में स्कूली बच्चों की खेल प्रतिभा पहचानने के लिए ‘मशाल’ कार्यक्रम का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इस बार राज्य के करीब 37 हजार मध्य और उच्च विद्यालयों के विद्यार्थियों को इससे जोड़ने की तैयारी है। कार्यक्रम में पहली बार CBSE से संबद्ध विद्यालयों को भी शामिल किया जा रहा है। प्रतियोगिताएं 20 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित होंगी।

बुधवार को खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में मशाल कार्यक्रम और एकलव्य खेल केंद्रों के संचालन की समीक्षा बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों, विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान और अधिकाधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

पिछले साल 27 लाख विद्यार्थियों ने लिया था हिस्सा

खेल विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष मशाल कार्यक्रम में करीब 27 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस पहल का उद्देश्य कम उम्र में खेल प्रतिभाओं की पहचान करना, खिलाड़ियों के कौशल को निखारना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना है।

कार्यक्रम शिक्षा विभाग और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित होगा। प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर से शुरू होकर संकुल संसाधन केंद्र (CRC), जिला और राज्य स्तर तक आयोजित की जाएंगी। इसमें अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

फिलहाल एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, साइक्लिंग और वॉलीबॉल को कार्यक्रम में शामिल किया गया है। समीक्षा बैठक में खेल की अन्य विधाओं को भी जोड़ने पर जोर दिया गया, ताकि विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार खेल चुनने का अवसर मिले।

44 एकलव्य केंद्रों में 800 से अधिक खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण

बैठक में एकलव्य खेल केंद्रों के संचालन की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 44 एकलव्य खेल केंद्रों में 800 से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बैठक में खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, बेहतर खेल सुविधाएं और प्रतिभा निखारने के अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विद्यार्थियों से मशाल कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर ही प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देना सरकार का उद्देश्य है, ताकि बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकें।

बैठक में खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरन, खेल निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय सहित विभाग और प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: दुर्गा पूजा को लेकर DM-SP सड़क पर उतरे, पंडालों और विसर्जन स्थलों का लिया जायजा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top