15
BREAKING NEWS
रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!गोपालगंज में नानी की हत्या से सनसनी, 21 वर्षीय नाती गिरफ्तार; आधी रात कमरे में हुआ खूनी वारदात!आस्था के पोखर में नाले का पानी; विसर्जन से पहले दूर होगी गंदगी या फिर…?
No menu items available
BREAKING
रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!
3 minutes ago
तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!
10 minutes ago
प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!
16 minutes ago
किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!
34 minutes ago
बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!
42 minutes ago

बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!

पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित योनेक्स-सनराइज ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में बिहार के खिलाड़ियों...

पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित योनेक्स-सनराइज ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को खेले गए मुख्य चक्र के मुकाबलों में बालक वर्ग के अमूल कुमार और कुमार किसलय ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं, बालिका वर्ग में सेजल सिंह ने भी अपने मुकाबले में जीत हासिल की।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने यह जानकारी दी। प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।

अमूल और किसलय ने सीधे और कड़े मुकाबले में दर्ज की जीत

बालक एकल अंडर-13 वर्ग में बिहार के अमूल कुमार ने महाराष्ट्र के आदिराज शेट्टी को सीधे गेम में 15-12, 15-7 से पराजित किया। वहीं, कुमार किसलय ने हरियाणा के अद्विक अरोड़ा के खिलाफ तीन गेम तक चले मुकाबले में 15-11, 10-15, 15-5 से जीत दर्ज की।

सेजल सिंह ने भी हासिल की जीत

बालिका एकल अंडर-13 वर्ग में बिहार की सेजल सिंह ने आंध्र प्रदेश की हेमन्या कृति थुरंगी को 17-15, 15-9 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सेजल ने पहले गेम में कड़ी चुनौती का सामना किया, लेकिन दूसरे गेम में जीत के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया।

कई मुकाबलों में दिखा रोमांच

प्रतियोगिता के मुख्य चक्र में बालक-बालिका एकल और युगल वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबलों में कई खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की निधि गायकवाड़ ने राजस्थान की अदीबा अली को 15-5, 13-15, 15-13 से हराया। कर्नाटक की प्रार्थना एस. ने राजस्थान की मिराया फागेरिया को 15-6, 12-15, 17-15 से मात दी।

बालक वर्ग में पश्चिम बंगाल के ईशान पॉल ने उत्तर प्रदेश के समर्थ अग्रवाल को 15-6, 14-16, 16-14 से हराया। कर्नाटक के अर्जुन अरलगुंडागी ने केरल के जरीन बिन शाजीर अशरीकंदियिल को 15-9, 14-16, 15-6 से पराजित किया।

अपने घरेलू कोर्ट पर बिहार के खिलाड़ियों की जीत से प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन चर्चा में रहा। अमूल, किसलय और सेजल की नजरें अब अगले दौर में बेहतर प्रदर्शन करने पर होंगी।

ये खबर भी पढ़े: महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top