9
BREAKING NEWS
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!
No menu items available
BREAKING
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!
6 hours ago
नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
6 hours ago
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!
6 hours ago
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!
6 hours ago
क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!
6 hours ago

बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!

समस्तीपुर: समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर बाजार से सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस कार्रवाई और मौके पर हुई मारपीट...

समस्तीपुर: समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर बाजार से सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस कार्रवाई और मौके पर हुई मारपीट को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक युवक और पुलिसकर्मियों के बीच सड़क पर धक्का-मुक्की और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। पुलिस का आरोप है कि महिला से गाली-गलौज और बदसलूकी की शिकायत की जांच करने पहुंची डायल-112 की टीम के साथ युवक ने दुर्व्यवहार किया और पुलिस पदाधिकारी से उलझ गया।

पुलिस के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने पुलिस पदाधिकारी के साथ हाथापाई की। इसी दौरान पुलिस पदाधिकारी की वर्दी फटने और कंधे पर लगा सितारा क्षतिग्रस्त होने की बात पुलिस ने कही है।

महिला से गाली-गलौज की शिकायत पर पहुंची थी डायल-112 टीम

पुलिस के अनुसार, डायल-112 पर महिला के साथ कथित गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन के लिए टीम मोहिउद्दीन नगर के वार्ड नंबर-03 पहुंची।

समस्तीपुर पुलिस के मुताबिक, मौके पर एक व्यक्ति महिला के साथ गाली-गलौज करता मिला। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने और स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान युवक पुलिस टीम के साथ ही दुर्व्यवहार करने लगा और पुलिस पदाधिकारी राजू कुमार यादव से उलझ गया।

इसके बाद बातचीत और समझाने की कोशिश देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई।

दारोगा की वर्दी फटने और सितारा क्षतिग्रस्त होने का दावा

वायरल वीडियो में युवक और पुलिस पदाधिकारी के बीच सड़क पर उठापटक दिखाई दे रही है। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस पदाधिकारी की वर्दी फट गई और कंधे पर लगा सितारा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भूमिका भी चर्चा में है। कई लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आए।

फिर पुलिस की लाठी लेकर युवक पर टूट पड़ा शख्स

वीडियो में आगे एक व्यक्ति पुलिस के हाथ में मौजूद लाठी लेकर युवक की ओर जाता दिखाई देता है और उसकी पिटाई करता नजर आता है।

यह हिस्सा भी अब चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर उस व्यक्ति ने पुलिस की लाठी किस परिस्थिति में अपने हाथ में ली और युवक पर कार्रवाई करने का अधिकार उसे किसने दिया था। इस व्यक्ति की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर किसी व्यक्ति की भूमिका या घटनाक्रम का पूरा संदर्भ तय नहीं किया जा सकता। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

समस्तीपुर पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, डायल-112 में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार यादव बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि समझाने के दौरान युवक ने टीम के साथ दुर्व्यवहार किया और पुलिस पदाधिकारी से हाथापाई की।

पुलिस ने युवक की पहचान गोलू कुमार, पिता विजय साह, निवासी मोहिउद्दीन नगर वार्ड नंबर-03 के रूप में बताई है। पुलिस के अनुसार, उसे नियंत्रित कर हिरासत में लिया गया है और मामले में विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

अब वायरल VIDEO से उठे कई सवाल

इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर पुलिस के मुताबिक युवक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी के साथ हाथापाई की, तो उसके खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है?

दूसरा सवाल वायरल वीडियो में नजर आ रहे उस व्यक्ति को लेकर है, जो पुलिस की लाठी लेकर युवक पर हमला करता दिखाई दे रहा है। क्या पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच करेगी?

फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और मामले में आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

नोट: वायरल वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम और पुलिस के आधिकारिक बयान को अलग-अलग रखा गया है। युवक द्वारा पुलिस पर लगाए जाने वाले किसी संभावित आरोप या उसका पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

ये खबर भी पढ़े: पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top