11
BREAKING NEWS
लखीसराय में 'सेवा सेतु' शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!'मरा' हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!
50 minutes ago
दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!
1 hour ago
एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!
1 hour ago
2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!
2 hours ago
विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!
2 hours ago

2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!

रोहतास: रोहतास जिले के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित ‘युवा संवाद‘ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए...

रोहतास: रोहतास जिले के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित ‘युवा संवाद‘ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विकास, रोजगार, सड़क कनेक्टिविटी और सिंचाई से जुड़े कई बड़े दावे किए। कार्यकर्ताओं और युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार वर्ष 2030 तक एक ऐसा बिहार बनाने पर काम कर रही है, जहां के युवाओं को रोजगार या मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने रोहतास और शाहाबाद क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सासाराम बाईपास का लोकार्पण किया और राज्य की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देने की प्रतिबद्धता जताई।

सासाराम-पटना NH पर 2 महीने में काम शुरू, 2029 तक 10 नए एयरपोर्ट

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर जोर देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि सासाराम-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का निर्माण कार्य अगले दो महीनों के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2029 से पहले बिहार में 10 नए एयरपोर्ट तैयार कर लिए जाएंगे, जिससे राज्य में हवाई सफर और व्यापारिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

26 साल पुरानी इंद्रपुरी जलाशय परियोजना होगी पूरी, 44 लाख हेक्टेयर सिंचित होगी जमीन

कृषि और सिंचाई क्षेत्र की बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 26 वर्षों से लंबित इंद्रपुरी जलाशय परियोजना अब धरातल पर उतरेगी। इससे सोन नदी के लगभग तीन-चौथाई पानी का सीधा लाभ बिहार को मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार राज्य की करीब 44 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचित करने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है। इससे बाढ़ और सुखाड़ की दोहरी मार झेलने वाले किसानों को स्थायी जल प्रबंधन से बड़ी राहत मिलेगी।

12 लाख लोग बाहर काम कर रहे; उद्योगपति जन्मभूमि को कर्मभूमि बनाएं

बिहार से होने वाले पलायन के आंकड़ों का जिक्र करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य के करीब 12 लाख लोग अन्य राज्यों में कार्यरत हैं, जबकि एक बड़ी आबादी दैनिक मजदूरी के लिए बाहर जाती है। उन्होंने देश भर के उद्योगपतियों से अपील की कि वे अपनी जन्मभूमि को ही कर्मभूमि बनाएं और बिहार में उद्योग लगाएं, ताकि स्थानीय स्तर पर ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।

6 हजार करोड़ से 3.17 लाख करोड़ पहुंचा बिहार का बजट

राज्य के आर्थिक बदलाव का खाका खींचते हुए सीएम ने कहा कि कभी बिहार का कुल बजट महज 6 हजार करोड़ रुपये हुआ करता था, जो आज बढ़कर 3.17 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के साथ मिलकर बिहार के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिया और कहा कि कानून-व्यवस्था तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष इकाइयों को मजबूत किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top