8
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भावुक माहौल के बीच यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा को दी गई विदाई, भागलपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी!खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने उमड़ी हजारों की भीड़, कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी; कुर्सियां टूटीं, लाठीचार्ज की भी चर्चा!जयपुर के ‘पत्रकार चौक’ की थीम पर सजेगा अनंत सिंह की बेटी का जयमाला मंच, 10 बीघा में तैयार हो रहा भव्य पंडाल!गांव की बेटियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, रोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; विजन इंडिया के सेंटर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी!पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!मुकेश सहनी के बयान पर सियासी बवाल; भाजपा नेता को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल; विनय पासवान ने किया पलटवार!मंच से डीएम-एसपी को गाली देने का आरोप, नर्तकी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो भी वायरल; मुखिया रमेश कुमार पर पुलिस की कार्रवाई!छठ महापर्व के समापन पर जमालपुर बीघा में भव्य विसर्जन, नम आंखों से भगवान भास्कर को दी गई विदाई!पैतृक गांव नरसिंहपुर में छठी मैया की भक्ति में लीन दिखे पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद!मतासी गांव में छठ की भव्य छटा, दुल्हन की तरह सजा घाट; CCTV, गोताखोर और वॉलंटियरों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापर्व!छठ की भक्ति में डूबा भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार, बरूई में मनोज तूफानी ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य!बड़हिया की बेटी आंचल कुमारी का राष्ट्रीय कबड्डी कैंप में चयन, 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व!बिहार की महिला तीरंदाजों का दमदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र और पंजाब को हराया; अब कांस्य पदक पर नजर!शेखपुरा में छठ की आस्था का महाकुंभ; प्रमुख घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन!छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए डॉ. विनोद विद्यार्थी, मालती पोखर से गंगटी घाट तक बांटी साड़ी, सूप, नारियल और पूजन सामग्री!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भावुक माहौल के बीच यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा को दी गई विदाई, भागलपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी!खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने उमड़ी हजारों की भीड़, कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी; कुर्सियां टूटीं, लाठीचार्ज की भी चर्चा!जयपुर के ‘पत्रकार चौक’ की थीम पर सजेगा अनंत सिंह की बेटी का जयमाला मंच, 10 बीघा में तैयार हो रहा भव्य पंडाल!गांव की बेटियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, रोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; विजन इंडिया के सेंटर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी!पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!मुकेश सहनी के बयान पर सियासी बवाल; भाजपा नेता को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल; विनय पासवान ने किया पलटवार!मंच से डीएम-एसपी को गाली देने का आरोप, नर्तकी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो भी वायरल; मुखिया रमेश कुमार पर पुलिस की कार्रवाई!छठ महापर्व के समापन पर जमालपुर बीघा में भव्य विसर्जन, नम आंखों से भगवान भास्कर को दी गई विदाई!पैतृक गांव नरसिंहपुर में छठी मैया की भक्ति में लीन दिखे पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद!मतासी गांव में छठ की भव्य छटा, दुल्हन की तरह सजा घाट; CCTV, गोताखोर और वॉलंटियरों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापर्व!छठ की भक्ति में डूबा भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार, बरूई में मनोज तूफानी ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य!बड़हिया की बेटी आंचल कुमारी का राष्ट्रीय कबड्डी कैंप में चयन, 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भावुक माहौल के बीच यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा को दी गई विदाई, भागलपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी!
5 minutes ago
खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने उमड़ी हजारों की भीड़, कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी; कुर्सियां टूटीं, लाठीचार्ज की भी चर्चा!
10 minutes ago
जयपुर के ‘पत्रकार चौक’ की थीम पर सजेगा अनंत सिंह की बेटी का जयमाला मंच, 10 बीघा में तैयार हो रहा भव्य पंडाल!
21 minutes ago
गांव की बेटियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, रोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; विजन इंडिया के सेंटर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी!
33 minutes ago
पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!
40 minutes ago

जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!

गोपालगंज: जितिया पर्व के दिन गोपालगंज के बरईपट्टी गांव में एक दर्दनाक हादसे से त्योहार की खुशियां मातम में बदल...

गोपालगंज: जितिया पर्व के दिन गोपालगंज के बरईपट्टी गांव में एक दर्दनाक हादसे से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। शनिवार को गांव के समीप बहने वाली दाहा नदी में नहाने के दौरान दो किशोर गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बरईपट्टी गांव निवासी प्रमोद साह के 13 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार और महंथ साह के 12 वर्षीय पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई है। एक ही गांव के दो किशोरों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जितिया पर्व पर नदी में नहाने गए थे दोनों

बताया गया कि जितिया पर्व के अवसर पर दोनों किशोर शनिवार सुबह गांव के समीप स्थित दाहा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों नदी के गहरे हिस्से में चले गए। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण दोनों डूबने लगे।

आसपास मौजूद लोगों की नजर जब दोनों किशोरों पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में दोनों की तलाश शुरू की।

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद निकाले शव

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन नदी किनारे पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाश अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

दोनों बच्चों के शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। त्योहार के दिन हुए इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। एक ही गांव के दो परिवारों के बच्चों की मौत से ग्रामीण भी गमगीन हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

त्योहार के दिन गांव में पसरा मातम

जितिया पर्व के मौके पर हुए इस हादसे के बाद बरईपट्टी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए लोगों से अपील की है कि नदी, तालाब और अन्य जलस्रोतों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें, खासकर बच्चों को गहरे पानी में जाने से रोकें।

एक ही गांव के दो किशोरों की मौत ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।

ये खबर भी पढ़े: जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!

गोपालगंज से अनुज पाण्डेय की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top