सुपौल: बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज बाजार के मेन रोड स्थित एक निजी होटल में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई,जब एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगरेलियां मना रही थी,जिसकी भनक लगते ही महिला के ससुर और परिजन निजी होटल पहुंचे और उसे रंगेहाथों पकड़ने के बाद हंगामा शुरू कर दिया।
कमरे का दरवाजा खुलते ही महिला और उसके प्रेमी युवक को कमरे के बाथरूम से बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया। देखते ही देखते मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना बुधवार, 30 सितंबर की दोपहर की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार,जदिया वार्ड 2 निवासी सुमित कुमार मेहता की 26 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी दो बच्चों की मां है और जदिया बाजार में ब्यूटी पार्लर चलाती है। परिजनों के मुताबिक करीब छह महीने पहले ही उसने बाजार में ब्यूटी पार्लर शुरू किया था।
बताया जा रहा है कि खुशबू कुमारी के पड़ोस में रहने वाले हिमांशु कुमार के साथ नजदीकी होने की चर्चा थी। परिजनों का आरोप है कि दोनों पहले भी कई बार त्रिवेणीगंज बाजार के एक होटल में साथ आए थे। बुधवार को दोनों के एक साथ बाइक से बाजार आने की भनक महिला के ससुर सोनेलाल मेहता को लगी।
इसके बाद ससुर कुछ लोगों के साथ दोनों का पता लगाते हुए होटल पहुंच गए।परिजनों के अनुसार, होटल के कमरा नंबर 204 में महिला और युवक मौजूद थे। जैसे ही उन्हें परिजनों के पहुंचने की भनक लगी, दोनों ने कथित तौर पर बाथरूम में छिपने की कोशिश की। लेकिन परिजनों ने दोनों को वहां से बाहर निकाल लिया। इसके बाद महिला और युवक को होटल से बाहर सड़क पर लाया गया और दोनों को लेकर जमकर हंगामा किया।
होटल के बाहर अचानक शुरू हुए इस ड्रामे को देखने के लिए कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ में मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सड़क पर काफी देर तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और महिला तथा युवक को थाना ले आए। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर मामले का सत्यापन किया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों बालिग हैं और दोनों एक-दूसरे के रिश्तेदार भी हैं। सत्यापन के बाद दोनों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया।
उन्होंने बताया कि महिला जदिया बाजार में ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। इधर,होटल के बाहर हुए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़े: 1 अक्टूबर से 6 बड़े बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगा, LPG e-KYC जरूरी; AC-TV की कीमतों में भी बढ़ोतरी!