25
BREAKING NEWS
Bihar: तेजस्वी को मैट्रिक पास करने की नसीहत तो सम्राट भी बैठें परीक्षा में, PK के तंज से बिहार की सियासत गरम!Bihar: सैलरी देने के पैसे नहीं, हजारों एकड़ जमीन कैसे खरीदेंगे? सैटेलाइट टाउनशिप पर प्रशांत किशोर का सरकार पर बड़ा हमला!Bihar: छात्रों पर लाठीचार्ज से गरजे तेजस्वी, सम्राट सरकार पर तीखा हमला; बोले- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए!Bihar: चार साल पुरानी ‘भैंस की कहानी’ में पुलिस का DNA दांव! दो दावेदार, एक भैंस… अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन!Bihar: जब जेन अल्फा ने बीच सड़क लगा दी ‘जनता की अदालत’, मुखिया से पूछा- स्कूल भवन कब बनेगा?Bihar: KVS वॉक-इन इंटरव्यू बना ‘बेरोजगारी का मेला’, हजारों अभ्यर्थी पहुंचे, सड़क जाम से मची अफरातफरी!Bihar: 'चिराग' की रोशनी में विधायक पर गंभीर आरोप, जेसीबी से 50 गरीबों का उजाड़ा आशियाना, 8 FIR ने बढ़ाई मुश्किलें!Bihar: CM के कार्यक्रम में पत्रकारों की एंट्री रोके जाने पर बवाल, DM के खिलाफ धरने पर बैठे पत्रकार!Bihar: लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, 3753 वाद चिन्हित; अधिक से अधिक मामलों के निपटारे पर जोर!Bihar: 24 शिक्षण संस्थानों में ‘सहयोग शिविर’ का दावा, तस्वीर सिर्फ एक की; लखीसराय में कागजों पर सिमट गई छात्र समस्याओं की सुनवाई?Bihar: लखीसराय में मुखिया समन्वय सम्मेलन, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ऋण वसूली पर जोर!Bihar: ‘लापता’ बैनर लेकर नदी की धारा में उतरे ग्रामीण, 22 गांवों के लिए सड़क-बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग!Jharkhand: स्कूली छात्राओं ने DC-SSP को राखी बांध बताई समस्याएं, मनचलों से सुरक्षा की लगाई गुहार!Bihar: नालंदा में दवा लेने निकली 50 वर्षीय महिला लापता, बेटी ने लोगों से की भावुक अपील!Bihar: अमरेंद्र झा बने केंद्रीय विद्यालय लखीसराय के नए प्राचार्य, शैक्षणिक सुधार पर जोर!
No menu items available
BREAKING
Bihar: तेजस्वी को मैट्रिक पास करने की नसीहत तो सम्राट भी बैठें परीक्षा में, PK के तंज से बिहार की सियासत गरम!Bihar: सैलरी देने के पैसे नहीं, हजारों एकड़ जमीन कैसे खरीदेंगे? सैटेलाइट टाउनशिप पर प्रशांत किशोर का सरकार पर बड़ा हमला!Bihar: छात्रों पर लाठीचार्ज से गरजे तेजस्वी, सम्राट सरकार पर तीखा हमला; बोले- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए!Bihar: चार साल पुरानी ‘भैंस की कहानी’ में पुलिस का DNA दांव! दो दावेदार, एक भैंस… अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन!Bihar: जब जेन अल्फा ने बीच सड़क लगा दी ‘जनता की अदालत’, मुखिया से पूछा- स्कूल भवन कब बनेगा?Bihar: KVS वॉक-इन इंटरव्यू बना ‘बेरोजगारी का मेला’, हजारों अभ्यर्थी पहुंचे, सड़क जाम से मची अफरातफरी!Bihar: ‘चिराग’ की रोशनी में विधायक पर गंभीर आरोप, जेसीबी से 50 गरीबों का उजाड़ा आशियाना, 8 FIR ने बढ़ाई मुश्किलें!Bihar: CM के कार्यक्रम में पत्रकारों की एंट्री रोके जाने पर बवाल, DM के खिलाफ धरने पर बैठे पत्रकार!Bihar: लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, 3753 वाद चिन्हित; अधिक से अधिक मामलों के निपटारे पर जोर!Bihar: 24 शिक्षण संस्थानों में ‘सहयोग शिविर’ का दावा, तस्वीर सिर्फ एक की; लखीसराय में कागजों पर सिमट गई छात्र समस्याओं की सुनवाई?Bihar: लखीसराय में मुखिया समन्वय सम्मेलन, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ऋण वसूली पर जोर!Bihar: ‘लापता’ बैनर लेकर नदी की धारा में उतरे ग्रामीण, 22 गांवों के लिए सड़क-बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: तेजस्वी को मैट्रिक पास करने की नसीहत तो सम्राट भी बैठें परीक्षा में, PK के तंज से बिहार की सियासत गरम!
4 hours ago
Bihar: सैलरी देने के पैसे नहीं, हजारों एकड़ जमीन कैसे खरीदेंगे? सैटेलाइट टाउनशिप पर प्रशांत किशोर का सरकार पर बड़ा हमला!
4 hours ago
Bihar: छात्रों पर लाठीचार्ज से गरजे तेजस्वी, सम्राट सरकार पर तीखा हमला; बोले- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए!
4 hours ago
Bihar: चार साल पुरानी ‘भैंस की कहानी’ में पुलिस का DNA दांव! दो दावेदार, एक भैंस… अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन!
4 hours ago
Bihar: जब जेन अल्फा ने बीच सड़क लगा दी ‘जनता की अदालत’, मुखिया से पूछा- स्कूल भवन कब बनेगा?
5 hours ago

Bihar: कैमूर में पुलिसकर्मियों पर SP की बड़ी कार्रवाई, दो थानाध्यक्षों समेत 25 पर गिरी गाज!

कैमूर: जिले में पुलिस महकमे के भीतर अनुशासनहीनता, लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस कप्तान शिखर चौधरी ने पिछले...

कैमूर: जिले में पुलिस महकमे के भीतर अनुशासनहीनता, लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस कप्तान शिखर चौधरी ने पिछले एक महीने में बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग मामलों में दो थानाध्यक्षों समेत करीब 25 पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवानों पर निलंबन, गिरफ्तारी और विभागीय कार्रवाई की गई है। एसपी की लगातार कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

फर्जी हाजिरी लगाकर वेतन निकासी की कोशिश

मोहनिया एसडीपीओ कार्यालय से जुड़े मामले में एक महिला होमगार्ड जवान पर फर्जी हाजिरी बनाने का आरोप सामने आया। जांच में पाया गया कि जिले से विरमित हो चुकी एक महिला कर्मी की अनुपस्थिति वाली हाजिरी में कथित तौर पर व्हाइटनर लगाकर उसे उपस्थित दिखाने की कोशिश की गई थी। इसके जरिए वेतन निकासी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया।

जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिला होमगार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अवैध बालू निकासी के मामले में थानाध्यक्ष पर कार्रवाई

जप्त वाहनों से अवैध बालू निकासी के मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने के बाद कुदरा थानाध्यक्ष के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। एसपी के मुताबिक मामले में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है और दोष सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

चांद थानाध्यक्ष पर भी जांच

इसी तरह चांद थानाध्यक्ष के खिलाफ भी गंभीर शिकायतों के बाद विभागीय जांच शुरू की गई है। थानाध्यक्ष पर कथित तौर पर दलालों से साठगांठ करने और आम लोगों को परेशान करने के आरोप लगे हैं। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का निर्देश दिया है।

मोहनिया चेकपोस्ट पर अवैध वसूली का मामला

पुलिस कार्रवाई का सबसे बड़ा मामला मोहनिया चेकपोस्ट से सामने आया, जहां अवैध वसूली के आरोप में 10 से अधिक सैप जवानों और होमगार्ड कर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के स्तर पर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

वर्दी में रील्स बनाने वालों पर भी गिरी गाज

एसपी ने पुलिसकर्मियों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। ड्यूटी के दौरान वर्दी में सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और पुलिस विभाग की अनुशासनात्मक मर्यादा का उल्लंघन करने वाले 2 से 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

एसपी का स्पष्ट संदेश है कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान अनुशासन और आचरण के निर्धारित नियमों का पालन करें। वर्दी की गरिमा के खिलाफ किसी भी तरह की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थानों में दलालों के प्रवेश पर रोक

पुलिस कप्तान शिखर चौधरी ने सभी थानाध्यक्षों और पुलिसकर्मियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि थानों में दलालों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आम जनता के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार करने का निर्देश दिया गया है।

एसपी ने साफ कहा कि पद का दुरुपयोग करने, जनता को परेशान करने या किसी भी तरह की अनियमितता में शामिल पाए जाने वाले पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

एसपी का सख्त संदेश

एसपी शिखर चौधरी के मुताबिक पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी आम लोगों को सुरक्षा देना और उनकी समस्याओं का निष्पक्ष तरीके से समाधान करना है। ड्यूटी में लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पिछले एक महीने में हुई इन लगातार कार्रवाइयों ने कैमूर पुलिस महकमे में साफ संदेश दे दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही और पद के दुरुपयोग पर अब सीधे कार्रवाई होगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: आठ मौतों के बाद अशोक धाम में चौथी सोमवारी पर पसरा सन्नाटा; श्रद्धालुओं की नगण्य भीड़ ने व्यवस्था पर उठाए सवाल, क्या यह मौन विरोध है?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top