0
BREAKING NEWS
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!
No menu items available
BREAKING
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!
1 day ago
नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
1 day ago
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!
1 day ago
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!
1 day ago
क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!
1 day ago

Bihar: शेखपुरा प्लेस ऑफ सेफ्टी में ‘काली कमाई’ का कथित खेल, मोबाइल के ₹15 हजार महीना, गांजे के लिए अलग वसूली का आरोप; विरोध करने पर 5 बंदियों की पिटाई का दावा!

शेखपुरा: शेखपुरा का प्लेस ऑफ सेफ्टी इन दिनों गंभीर आरोपों के घेरे में है। यहां बंदियों ने जेल व्यवस्था को...

शेखपुरा: शेखपुरा का प्लेस ऑफ सेफ्टी इन दिनों गंभीर आरोपों के घेरे में है। यहां बंदियों ने जेल व्यवस्था को लेकर ऐसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, जो यदि जांच में सही साबित होते हैं तो पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर सकते हैं। बंदियों का दावा है कि परिसर में कथित तौर पर मोबाइल और गांजे का इस्तेमाल पैसे लेकर कराया जा रहा है। इतना ही नहीं, इसका विरोध करने वाले बंदियों को कथित तौर पर मारपीट और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है।

बंदियों के मुताबिक, बड़े मोबाइल के लिए कथित तौर पर 15 हजार रुपये और छोटे मोबाइल के लिए 5 हजार रुपये प्रतिमाह लिए जाते हैं। उनका दावा है कि प्लेस ऑफ सेफ्टी में इस समय करीब 15-16 मोबाइल चल रहे हैं। गांजा उपलब्ध कराने के लिए भी कथित तौर पर अलग से पैसे लिए जाने का आरोप लगाया गया है।

‘पैसा दो, मोबाइल चलाओ और गांजा पीओ’—बंदियों का गंभीर आरोप

दूरभाष पर बातचीत में बंदियों ने आरोप लगाया कि यह पूरा खेल कथित तौर पर जेल अधीक्षक सुदर्शन शर्मा की सहमति से चल रहा है। उनका दावा है कि पैसे देने वाले बंदियों को मोबाइल रखने और इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।

अगर ये आरोप जांच में सही पाए जाते हैं, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर एक-दो नहीं, बल्कि इतने मोबाइल आखिर प्लेस ऑफ सेफ्टी के भीतर कैसे पहुंच रहे हैं?

विरोध की कीमत ‘पिटाई’! पांच बंदियों को पीटने का दावा

बंदियों का सबसे गंभीर आरोप मारपीट को लेकर है। उनका दावा है कि सोमवार को मोबाइल और कथित नशे के इस्तेमाल का विरोध करने वाले पांच बंदियों के साथ मारपीट की गई।

बंदियों ने आरोप लगाया कि इस घटना में जेल अधीक्षक के अलावा कर्मी सनी कुमार, विश्वमोहन, एलेक्स, राजा और विक्की उर्फ अंकित भी शामिल थे।

हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

अधिकारी के कपड़े तक साफ कराए जाते हैं’—बंदियों का सनसनीखेज आरोप

बंदियों ने जेल अधीक्षक पर कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार का भी आरोप लगाया है। उनका दावा है कि उनसे जेल अधीक्षक के कपड़े, यहां तक कि निजी वस्त्र तक साफ कराए जाते हैं।

बंदियों ने यह भी आरोप लगाया कि भागलपुर से जुड़े बंदियों को कथित तौर पर विशेष समर्थन दिया जाता है। इन आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो और मोबाइल बातचीत होने का दावा

बंदियों का कहना है कि उन्होंने कथित मोबाइल इस्तेमाल, गांजा पीने और मारपीट से जुड़े वीडियो उपलब्ध कराए हैं। उनके अनुसार, मोबाइल पर हुई बातचीत से संबंधित साक्ष्य भी मौजूद हैं।

अब जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि वीडियो असली हैं या नहीं, मोबाइल किसके हैं, वे परिसर में कैसे पहुंचे और यदि पैसे की वसूली हुई तो उसका नेटवर्क कहां तक फैला है?

डीएम-एसपी को सूचना, फिर भी जवाब का इंतजार

बंदियों की ओर से मामले की जानकारी डीएम और एसपी को दिए जाने की बात कही गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।

उठ रहे हैं बड़े सवाल

  • प्लेस ऑफ सेफ्टी के अंदर इतने मोबाइल कैसे पहुंचे?
  • मोबाइल रखने के बदले पैसे लेने का आरोप कितना सच है?
  • गांजा परिसर के भीतर पहुंचने का रास्ता क्या है?
  • सोमवार को पांच बंदियों के साथ वास्तव में क्या हुआ?
  • क्या कथित मारपीट के वीडियो की जांच होगी?
  • बंदियों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच कौन करेगा?
  • यदि आरोप गलत हैं तो प्रशासन खुलकर स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं करता?

यह मामला महज जेल अनुशासन का नहीं, बल्कि बंदियों की सुरक्षा, प्रशासनिक निगरानी और कथित भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा गंभीर मामला है। अब निगाहें जिला प्रशासन और पुलिस की जांच पर हैं।

इस खबर में वर्णित मोबाइल, गांजा, वसूली, मारपीट और पक्षपात से संबंधित आरोप बंदियों द्वारा लगाए गए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित जेल प्रशासन/अधिकारियों का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: खान सर पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा; मोबाइल बंद होने से संपर्क नहीं, जांच जारी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top