11
BREAKING NEWS
मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!
No menu items available
BREAKING
मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!
18 hours ago
छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!
18 hours ago
‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!
18 hours ago
पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!
18 hours ago
₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!
18 hours ago

Bihar: पटना के भद्र घाट पर बड़ा हादसा टला, गंगा की तेज धार में डूब रहे दो बच्चों और नानी को SSB ने बचाया!

पटना: सावन पूजा के अवसर पर शुक्रवार को पटना के भद्र घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गंगा...

पटना: सावन पूजा के अवसर पर शुक्रवार को पटना के भद्र घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गंगा स्नान करने पहुंचे दो बच्चे तेज धार में फंसकर डूबने लगे। बच्चों को संकट में देखकर उनकी नानी भी उन्हें बचाने के लिए नदी में उतर गईं और तेज बहाव में फंस गईं। इसी दौरान घाट पर तैनात SSB की टीम की नजर तीनों पर पड़ी और जवानों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों और उनकी नानी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, बेउर निवासी 45 वर्षीय रूबी देवी अपने 8 वर्षीय नाती अंकुश कुमार और 10 वर्षीय नतिनी अनुष्का कुमारी के साथ सावन पूजा के लिए भद्र घाट पहुंची थीं। दोनों बच्चों ने नानी के साथ गंगा स्नान किया। इसके बाद रूबी देवी घाट पर पूजा-पाठ करने लगीं, जबकि दोनों बच्चे दोबारा गंगा में नहाने चले गए।

तेज धार में फंसे दोनों बच्चे

गंगा में पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को मुश्किल में देखकर रूबी देवी उन्हें बचाने के लिए नदी में उतर गईं। लेकिन तेज बहाव के कारण वह भी पानी की धारा में फंस गईं।

घाट पर तैनात SSB जवानों ने जैसे ही तीनों को नदी में संकट में देखा, तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में जवान तेज धार के बीच पहुंचे और सबसे पहले दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बच्चों को बचाने के लिए नदी में उतरीं रूबी देवी को भी सुरक्षित घाट पर लाया गया।

समय रहते रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

रेस्क्यू के बाद दोनों बच्चों और उनकी नानी की स्थिति सामान्य बताई गई। समय पर SSB जवानों की नजर पड़ने और तत्काल कार्रवाई से भद्र घाट पर बड़ा हादसा टल गया।

बचाव अभियान पूरा होने के बाद दोनों बच्चों को उनके पिता राकेश मांझी के सुपुर्द कर दिया गया। राकेश मांझी ने बताया कि सावन पूजा के अवसर पर दोनों बच्चे अपनी नानी के साथ गंगा स्नान के लिए भद्र घाट पहुंचे थे। उन्होंने समय रहते तीनों की जान बचाने के लिए SSB जवानों का आभार जताया।

श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील

गंगा में बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन एवं बचाव दल ने श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि बच्चों को अकेले नदी में न जाने दें और गहरे पानी में जाने से बचें।

घाट पर मौजूद लोगों ने भी SSB जवानों की तत्परता की सराहना की। समय पर शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की वजह से दो बच्चों और उनकी नानी को सुरक्षित बचाया जा सका।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मुजफ्फरपुर में स्कूल में लगातार चोरी से भड़के छात्र, सड़क पर बेंच-डेस्क लगाकर डेढ़ घंटे लगाया जाम!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top