11
BREAKING NEWS
लखीसराय में 'सेवा सेतु' शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!'मरा' हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!
9 hours ago
दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!
9 hours ago
एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!
9 hours ago
2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!
9 hours ago
विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!
10 hours ago

Bihar: मुजफ्फरपुर में स्कूल में लगातार चोरी से भड़के छात्र, सड़क पर बेंच-डेस्क लगाकर डेढ़ घंटे लगाया जाम!

मुजफ्फरपुर। नगर थाना क्षेत्र स्थित महिला शिल्प कला भवन (एमएसकेबी) स्कूल में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज...

मुजफ्फरपुर। नगर थाना क्षेत्र स्थित महिला शिल्प कला भवन (एमएसकेबी) स्कूल में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज छात्र-छात्राओं का गुस्सा शुक्रवार को सड़क पर फूट पड़ा। आक्रोशित विद्यार्थियों ने स्कूल के बाहर सड़क पर बेंच-डेस्क लगाकर आवागमन बाधित कर दिया और हाथों में पोस्टर व तख्तियां लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

तीन दिन में दो बार चोरी से बढ़ा आक्रोश

जानकारी के अनुसार, करीब तीन दिन पहले चोरों ने स्कूल के दो कमरों के ताले तोड़कर चार पंखे समेत अन्य सामान चोरी कर लिए थे। मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा मामले में बयान दर्ज किए जाने के बाद उसी रात चोरों ने दोबारा स्कूल परिसर को निशाना बनाया।

इस बार चोर स्कूल परिसर से समर्सिबल मोटर खोलकर ले गए। चोरों ने समर्सिबल के ऊपर बने शेड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लगातार दो घटनाओं के बाद स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में नाराजगी बढ़ गई।

चोरी से पानी की व्यवस्था भी ठप

शुक्रवार सुबह जब शिक्षक और छात्र स्कूल पहुंचे तो समर्सिबल मोटर चोरी होने के कारण पानी की व्यवस्था पूरी तरह ठप मिली। पहले से पंखों की चोरी और गर्मी की परेशानी झेल रहे विद्यार्थियों के सामने अब पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया। इसके बाद छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए।

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना था कि स्कूल परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उनका आरोप था कि असामाजिक तत्व और नशेड़ी लगातार स्कूल परिसर को निशाना बना रहे हैं। छात्रों ने पुलिस प्रशासन से स्कूल में नियमित गश्त और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

छह महीने से टूटी है बाउंड्री वॉल

स्कूल के प्राचार्य प्रभात रंजन ने बताया कि स्कूल परिसर की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा पिछले करीब छह महीने से टूटा हुआ है। उनके अनुसार, टूटा हुआ हिस्सा अपराधियों, जुआरियों और नशेड़ियों के लिए आने-जाने का रास्ता बन गया है।

प्राचार्य ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में कई बार लिखित और मौखिक रूप से जानकारी दी गई, लेकिन स्कूल के आसपास पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं बढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि पहली चोरी के बाद यदि सख्त कार्रवाई होती तो दोबारा चोरी की घटना नहीं होती।

डेढ़ घंटे तक जाम रहा मुख्य मार्ग

छात्रों के प्रदर्शन के कारण स्कूल के बाहर मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सड़क पर बेंच-डेस्क लगाए जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में राहगीरों के साथ कई जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन भी फंसे रहे।

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थानेदार जय प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों और स्कूल कर्मियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। पुलिस द्वारा जल्द कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वासन दिए जाने के बाद विद्यार्थियों ने प्रदर्शन समाप्त किया और यातायात बहाल हो सका।

पुलिस ने चोरी की दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं की गई तो वे फिर से आंदोलन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बड़ी खबर, वीडियो पर मिलेगा 1.20 लाख तक का भुगतान, बिहार सरकार ने बदले नियम!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top