18
BREAKING NEWS
गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर चुनावी घमासान; बिहार में BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप!हाजीपुर में नवविवाहिता को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर; PMCH रेफर!AIMIM ने सईद अनवर चांद पर फिर जताया भरोसा, शेखपुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा मिली!राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात में दिखेगी लखीसराय की भागीदारी, चयनित प्रतिभागियों का दल रवाना!रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती, ग्रेजुएट के लिए मौका; 25 नवंबर तक करें आवेदन!सीतामढ़ी की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, बिहार चैंपियन बनी टीम; पटना उपविजेता!शेखपुरा में 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस; 50 स्कूलों की 98 परियोजनाओं में 10 का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा!रक्सौल में साइबर जासूसी का मामला; विजयवाड़ा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार!रोहतास में दिनदहाड़े 3 करोड़ के गहने की लूट, कंचन ज्वेलर्स को हथियारबंद अपराधियों ने बनाया निशाना!बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में कैसे पहुंचे 17.49 लाख? गोपालगंज शिक्षा विभाग में भुगतान पर उठे गंभीर सवाल!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर चुनावी घमासान; बिहार में BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप!हाजीपुर में नवविवाहिता को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर; PMCH रेफर!AIMIM ने सईद अनवर चांद पर फिर जताया भरोसा, शेखपुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा मिली!राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात में दिखेगी लखीसराय की भागीदारी, चयनित प्रतिभागियों का दल रवाना!रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती, ग्रेजुएट के लिए मौका; 25 नवंबर तक करें आवेदन!सीतामढ़ी की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, बिहार चैंपियन बनी टीम; पटना उपविजेता!शेखपुरा में 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस; 50 स्कूलों की 98 परियोजनाओं में 10 का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!
4 hours ago
थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!
4 hours ago
मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!
4 hours ago
स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!
4 hours ago
चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!
4 hours ago

Sheikhpura News : जनता दरबार 41 मामले आए, अधिकतर जमीन सबंधी

शुक्रवार को डीएम आरिफ अहसन की अध्यक्षता में समाहरणालय के मंथन सभागार में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया।...

शुक्रवार को डीएम आरिफ अहसन की अध्यक्षता में समाहरणालय के मंथन सभागार में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। आज के जनता दरबार में कुल 41 मामलें आयें। जिसमें अधिकांश मामलें जमीन संबंधी, उच्च म॰ वि॰ पुरैना में अपार आई डी॰ बनाने में अवैध रूपया लेने, पानापुर पैक्स में धान खरीद नहीं करने, रेलवे द्वारा जमीन अधिग्रहण करने, जबरदस्ती जमीन कब्जा कर मकान बनाने, सर्वेक्षण कार्य हेतु शिविर प्रभारी एवं अमीन द्वारा जान-बुझकर गलती करने, मानदेय का भुगतान करने, सरपंच का मानदेय भुगतान करने, नाले की सफाई करने, इंदिरा आवास दिलाने, सामुदायिक भवन निर्माण करने, सर्वे कार्य में जमीन अतिक्रमण, पम्प ऑपरेटर का मानदेय भुगतान करने, गली को अवरूद्ध करने, विवादित जमीन को जांच कराने इत्यादि से संबंधित मामलें जिला जनता दरबार में आवेदन प्राप्त हुए।

शेखोपुरसराय प्रखंड के ग्राम पाँची निवासी छोटे कुमार पिता रामनंदन महतो द्वारा बताया गया है कि उनका निजी 11 डिसमिल जमीन को रधुवंश पाण्डेय द्वारा सुरेश महतो को बेच दिया गया है, जिसको जमीन वापस दिलाने हेतु जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया है। शेखपुरा प्रखंड के पुरैना निवासी द्वारा बताया गया है कि उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरैना के प्रधानाध्यापक द्वारा अपार आईडी बनाने में बच्चों से पैसे की मांग किया जाता है, जिस पर रोक लगाने हेतु जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया गया है।

पानापुर निवासी राकेश महतो द्वारा बताया गया कि पानापुर पैक्स द्वारा उनका धान खरीद नही किया जा रहा है, इस हेतु पैक्स में धान खरीदने के लिए अनुरोध किया गया है। परसोबीघा निवासी रामाश्रेय प्रसाद द्वारा बताया गया है कि मेरा जमीन रेलवे में अधिग्रहण की गई है, जिसकी राशि मुझे अभी तक नहीं दी गई है, इस हेतु राशि दिलाने का अनुरोध किया गया है। रामपुर सिंडाय निवासी उदय प्रसाद सिंह द्वारा बताया गया है कि खाता 62, खसरा 657 रक्वा 35 डि॰ जमीन विवादित है, जिसको अंचलाधिकारी से जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया है।

यमुना चौधरी पिता बालकिशुन चौधरी, भोजडीह निवासी द्वारा परिमार्जन पोर्टल पर जमीन संबंधी सुधार कराने हेतु अंचलाधिकारी से अनुरोध किया है, जिसके आलोक में संबंधित अंचल अधिकारी द्वारा बताया गया कि उनके आवेदन में कुछ त्रुटि थी, जिसके आलोक में उन्हें सुधार करने का पूर्व में ही सुझाव दिया गया था। किशुनपुर निवासी जयशंकर प्रसाद द्वारा बताया गया है कि मेरे मरूसी जमीन को बंदोबस्त कार्यालय के शिविर प्रभारी एवं अमीन के द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर मेरा जमीन चढ़ा दिया है, जिसको मेरे नाम से जमीन चढ़ाने में अवैध वसूली की मांग उनके द्वारा किया जा रहा है, जिसके आलोक में जांच कराने का निर्देश सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी को करने का आदेश दिया गया है।

चकन्दरा निवासी सीताराम पासवान द्वारा बताया गया है कि उनके निजी जमीन को जबरदस्ती पंकज कुमार द्वारा कब्जा कर भवन बनाया जा रहा है, इस हेतु जिला पदाधिकारी से जमीन अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने हेतु अनुरोध किया है। रामपुर निवासी रामदेव यादव द्वारा बताया गया है कि मेरे नाम से 97.5 डिसमिल जमीन है जिसका खाता, खसरा तथा रक्वा में सुधार कराने हेतु अनुरोध किया है जिसके आलोक में उन्हें परिमार्जन प्लस पोर्टल पर आवेदन करने को कहा गया है। पिंकी देवी पति रामविलास दास ग्राम धनकौल का स्थायी निवासी हूँ। मैं पंचायत चुनाव 2016 से आज तक पंचायत ऐफनी की निर्वाचित सरपंच हूॅं तथा मेरा मानदेय नहीं दी जा रही है, जिसको दिलाने हेतु अनुरोध किया गया है, जिसको लेकर जिला पंचायती राज पदाधिकारी को जांच करने को कहा गया है।

मालो देवी पति सोमर मांझी विमान निवासी द्वारा इंदिरा आवास दिलाने हेतु जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया है, जिसके आलोक संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच कर उचित आवश्यक करवाई करने को कहा गया है।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, भू-अर्जन पदाध्किाकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता-सह-जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता के साथ-साथ जिलास्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थें।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top