35
BREAKING NEWS
Jharkhand: खूंटी में 200 किलो गांजा बरामद, पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; NCB खंगाल रही नेटवर्क!Bihar: बिहार में पंचायत प्रतिनिधियों की मौत पर आश्रितों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, 10 परिवारों को 50 लाख की मंजूरी!Bihar: मोतिहारी के आवासीय स्कूल में खाने में कीड़े मिलने का आरोप, 20 घंटे धरने पर बैठे छात्र; DM ने दिया कार्रवाई का भरोसा!Bihar: बेतिया में थाने पर धावा, गिरफ्तार महिला को छुड़ाने पहुंचे ग्रामीण, पुलिस से भिड़े; 9 गिरफ्तार!Bihar: भारत-नेपाल सीमा से अवैध प्रवेश मामले में बड़ा फैसला, म्यांमार की महिला समेत चार को 3-3 साल की सजा!Bihar: हाजीपुर हत्याकांड पर तेजस्वी का सरकार पर हमला, बोले- आठ दिन बाद भी सभी आरोपी बाहर क्यों?Bihar: कटिहार के बहरसाल दियारा में दो महिलाओं पर हमला, एक की मौत; दूसरी गंभीर!Bihar: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, डॉक्टर कॉलोनी से तीन अपराधी गिरफ्तार!Bihar: मस्जिद में मौलवी की हत्या का खुलासा, मोबाइल चोरी का मामला दबाने के डर से नाबालिग ने चाकू से किया हमला!Jharkhand: रांची में 35 लाख की चोरी का खुलासा, शादी में गया परिवार तो बंद घर को बनाया निशाना; दो गिरफ्तार!Bihar: AEDO परीक्षा कदाचार मामले में बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, EOU खंगाल रही सॉल्वर गैंग का नेटवर्क!Bihar शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर EOU का छापा, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला!Bihar: बगहा में गन्ने के खेत में 5 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी, CCTV फुटेज से खुलेंगे हत्या के राज!Bihar: बिहार में गजब बर्थडे, इंसान नहीं, बकरे का काटा गया केक… नाच-गाने से लेकर भोज तक हुआ आयोजन!Bihar: रेल यात्रियों को बड़ी सौगात; धनबाद से कोयंबटूर नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 4 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को भी मंजूरी!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: खूंटी में 200 किलो गांजा बरामद, पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; NCB खंगाल रही नेटवर्क!Bihar: बिहार में पंचायत प्रतिनिधियों की मौत पर आश्रितों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, 10 परिवारों को 50 लाख की मंजूरी!Bihar: मोतिहारी के आवासीय स्कूल में खाने में कीड़े मिलने का आरोप, 20 घंटे धरने पर बैठे छात्र; DM ने दिया कार्रवाई का भरोसा!Bihar: बेतिया में थाने पर धावा, गिरफ्तार महिला को छुड़ाने पहुंचे ग्रामीण, पुलिस से भिड़े; 9 गिरफ्तार!Bihar: भारत-नेपाल सीमा से अवैध प्रवेश मामले में बड़ा फैसला, म्यांमार की महिला समेत चार को 3-3 साल की सजा!Bihar: हाजीपुर हत्याकांड पर तेजस्वी का सरकार पर हमला, बोले- आठ दिन बाद भी सभी आरोपी बाहर क्यों?Bihar: कटिहार के बहरसाल दियारा में दो महिलाओं पर हमला, एक की मौत; दूसरी गंभीर!Bihar: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, डॉक्टर कॉलोनी से तीन अपराधी गिरफ्तार!Bihar: मस्जिद में मौलवी की हत्या का खुलासा, मोबाइल चोरी का मामला दबाने के डर से नाबालिग ने चाकू से किया हमला!Jharkhand: रांची में 35 लाख की चोरी का खुलासा, शादी में गया परिवार तो बंद घर को बनाया निशाना; दो गिरफ्तार!Bihar: AEDO परीक्षा कदाचार मामले में बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, EOU खंगाल रही सॉल्वर गैंग का नेटवर्क!Bihar शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर EOU का छापा, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: खूंटी में 200 किलो गांजा बरामद, पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; NCB खंगाल रही नेटवर्क!
2 minutes ago
Bihar: बिहार में पंचायत प्रतिनिधियों की मौत पर आश्रितों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, 10 परिवारों को 50 लाख की मंजूरी!
7 minutes ago
Bihar: मोतिहारी के आवासीय स्कूल में खाने में कीड़े मिलने का आरोप, 20 घंटे धरने पर बैठे छात्र; DM ने दिया कार्रवाई का भरोसा!
14 minutes ago
Bihar: बेतिया में थाने पर धावा, गिरफ्तार महिला को छुड़ाने पहुंचे ग्रामीण, पुलिस से भिड़े; 9 गिरफ्तार!
23 minutes ago
Bihar: भारत-नेपाल सीमा से अवैध प्रवेश मामले में बड़ा फैसला, म्यांमार की महिला समेत चार को 3-3 साल की सजा!
30 minutes ago

Bihar: मस्जिद में मौलवी की हत्या का खुलासा, मोबाइल चोरी का मामला दबाने के डर से नाबालिग ने चाकू से किया हमला!

गोपालगंज: उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना बाजार स्थित जामा मस्जिद में इमाम मौलाना सफीक खान की हत्या के मामले का...

गोपालगंज: उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना बाजार स्थित जामा मस्जिद में इमाम मौलाना सफीक खान की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार, खून से सना अधजला कपड़ा, मृतक का मोबाइल फोन, 1180 रुपये नकद, सिम ट्रे और आरोपी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

मोबाइल चोरी के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार, घटना 17 अगस्त 2026 की है। मस्जिद परिसर में मौलाना सफीक खान की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी नाबालिग मोबाइल फोन का आदी था और उसने मौलवी का मोबाइल चोरी किया था।

ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मोबाइल वापस करा दिया गया था। हालांकि, मौलाना सफीक खान ने इस मामले को लेकर पंचायत बुलाने और जरूरत पड़ने पर पुलिस को जानकारी देने की बात कही थी। पुलिस के मुताबिक, इसी बात को लेकर आरोपी के मन में बदनामी का डर पैदा हुआ और उसने कथित तौर पर मौलवी की हत्या कर दी।

मस्जिद में आने-जाने से थी पहचान

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि मृतक इमाम मौलाना सफीक खान मूल रूप से भोरे थाना क्षेत्र के सिसई स्थित पठान टोली के रहने वाले थे और अरना बाजार की जामा मस्जिद में रहकर इमाम की जिम्मेदारी निभाते थे। आरोपी का घर मस्जिद के बगल में ही है, इसलिए उसका मस्जिद में आना-जाना था।

एसपी के मुताबिक, आरोपी के पिता नशे की हालत में रहते थे और इसी कारण मौलाना ने उन्हें मस्जिद में नमाज अदा करने से मना किया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नाबालिग मोबाइल का आदी था और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसने मौलाना का मोबाइल चोरी किया था।

एसपी के नेतृत्व में बनी थी विशेष टीम

हत्या की सूचना मिलते ही एसपी विनय तिवारी हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता और उचकागांव थानाध्यक्ष समेत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम और डीआईयू टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को चिन्हित कर निरुद्ध किया।

पुलिस ने बरामद किया सामान

पुलिस के अनुसार, नाबालिग की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार, खून से सना अधजला कपड़ा, मृतक का मोबाइल फोन, 1180 रुपये नकद, एक सिम ट्रे और आरोपी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस का कहना है कि बरामद साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: गोपालगंज में मस्जिद के अंदर मौलवी की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी!

कुमार प्रदीप, गोपालगंज (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top