15
BREAKING NEWS
रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!सिरिंज-दवाइयों की आड़ में शराब का खेल; कंटेनर से 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार!भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में मोबाइल चोर की शामत; खिड़की से लटकता रहा युवक, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप!7 अक्टूबर को शेखपुरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; हजारों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी, ‘सेवा ज्योति’ से ‘विकसित भारत’ तक दिखेगा संगठन का दम!शेखपुरा में बेखौफ बदमाशों का तांडव; CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, आधा दर्जन राउंड फायरिंग से दहला पचना!जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!दुर्गा पूजा से पहले किसानों के खाते में आएगा बाढ़ फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने तेज किया सर्वे!राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!
No menu items available
BREAKING
रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!सिरिंज-दवाइयों की आड़ में शराब का खेल; कंटेनर से 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार!भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में मोबाइल चोर की शामत; खिड़की से लटकता रहा युवक, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप!7 अक्टूबर को शेखपुरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; हजारों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी, ‘सेवा ज्योति’ से ‘विकसित भारत’ तक दिखेगा संगठन का दम!शेखपुरा में बेखौफ बदमाशों का तांडव; CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, आधा दर्जन राउंड फायरिंग से दहला पचना!जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!
4 hours ago
5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!
5 hours ago
सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!
5 hours ago
AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!
5 hours ago
सिरिंज-दवाइयों की आड़ में शराब का खेल; कंटेनर से 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार!
5 hours ago

Jharkhand: कुएं में गिरा बिहार का श्रद्धालु, 10 मिनट में NDRF ने कर दिया रेस्क्यू; देवघर मेले में टला बड़ा हादसा!

देवघर: श्रावणी मेले की भीड़ के बीच मंगलवार को शिवभक्तों की सांसें उस वक्त थम गईं, जब बिहार का एक...

देवघर: श्रावणी मेले की भीड़ के बीच मंगलवार को शिवभक्तों की सांसें उस वक्त थम गईं, जब बिहार का एक श्रद्धालु भट्टर धर्मशाला परिसर के गहरे कुएं में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही NDRF ने ऐसी तेजी दिखाई कि महज कुछ ही मिनटों में कुएं के अंदर पहुंचे जवान ने श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बताया गया कि दोपहर करीब 1:30 बजे स्थानीय लोगों की नजर कुएं में गिरे युवक पर पड़ी। तत्काल मेला नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई। करीब पांच मिनट बाद यह सूचना शिवगंगा के पास तैनात NDRF टीम तक पहुंची।

सूचना मिलते ही दौड़ी NDRF टीम

इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में NDRF की टीम करीब 1:40 बजे घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बिना समय गंवाए कुएं की स्थिति का आकलन किया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

प्रशिक्षित बचाव-कर्मी रस्सी और कैराबिनर के सहारे कुएं में उतरा। नीचे पहुंचकर उसने श्रद्धालु को सुरक्षित तरीके से बांधा और टीम ने आधुनिक बचाव उपकरणों की मदद से उसे ऊपर खींच लिया।

घड़ी की सुई 1:45 पर पहुंची और बच गई जान

करीब 1:45 बजे युवक को कुएं से बाहर निकाल लिया गया। यानी सूचना मिलने के लगभग 10 मिनट के भीतर NDRF ने पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया।

बाहर निकलने के बाद NDRF कर्मियों ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे पुलिस ओपी संख्या-06 को सौंपा गया, जहां से मेडिकल कैंप भेजकर उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई। उसकी स्थिति स्थिर बताई गई है।

बोधगया का रहने वाला है युवक

रेस्क्यू किए गए श्रद्धालु की पहचान योगेंद्र चौधरी (28), पिता विलास चौधरी, निवासी बोधगया, गया, बिहार के रूप में हुई है। वह श्रावणी मेले में बाबा वैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर पहुंचा था।

एक तरफ आस्था का सैलाब, दूसरी तरफ जिंदगी बचाने की दौड़

श्रावणी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच हुई इस घटना ने कुछ देर के लिए लोगों की चिंता बढ़ा दी। लेकिन NDRF की त्वरित कार्रवाई ने स्थिति को बिगड़ने से पहले ही संभाल लिया।

कुएं की गहराई, मेले की भीड़ और वक्त की चुनौती—इन सबके बीच NDRF की टीम ने कुछ ही मिनटों में ऑपरेशन पूरा कर श्रद्धालु को सुरक्षित निकाल लिया।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: धनबाद जंक्शन पर नशे की ‘40 किलो खेप’ का खेल फेल! ट्रॉली-बैग में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, RPF ने दबोचे दो संदिग्ध!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top