19
BREAKING NEWS
जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!दुर्गा पूजा से पहले किसानों के खाते में आएगा बाढ़ फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने तेज किया सर्वे!राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल; 7 हिरासत में!बाल विवाह के खिलाफ शेखपुरा में ग्राम सभा, नाबालिगों के भविष्य की सुरक्षा का लिया संकल्प!सहरसा में ‘नीतीश संवाद’, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा!कुमकुम-प्रणवी ने रचा इतिहास, एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड!8 मौतों का मातम; मोतिहारी में डूबने से उजड़े 8 परिवार, पर्व से जन्मदिन तक पसरा सन्नाटा!गांधी जयंती पर जेल का खुला दरवाजा, 3 सजायाफ्ता बंदी रिहा; अपनों से मिलते ही छलकी आंखें!SKMCH में दिनदहाड़े महिला डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद बदमाश; सुरक्षा पर बड़ा सवाल!धान के खेत में बिछा था मौत का जाल, करंट की चपेट में पति-पत्नी समेत 3 की मौत!
No menu items available
BREAKING
जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!दुर्गा पूजा से पहले किसानों के खाते में आएगा बाढ़ फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने तेज किया सर्वे!राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल; 7 हिरासत में!बाल विवाह के खिलाफ शेखपुरा में ग्राम सभा, नाबालिगों के भविष्य की सुरक्षा का लिया संकल्प!सहरसा में ‘नीतीश संवाद’, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा!कुमकुम-प्रणवी ने रचा इतिहास, एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड!8 मौतों का मातम; मोतिहारी में डूबने से उजड़े 8 परिवार, पर्व से जन्मदिन तक पसरा सन्नाटा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!
3 hours ago
जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!
3 hours ago
लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!
3 hours ago
लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!
3 hours ago
बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!
3 hours ago

Bihar: शेखपुरा में सड़क सुरक्षा के उत्कृष्ट कार्य के लिए यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा सम्मानित!

शेखपुरा: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए शेखपुरा...

शेखपुरा: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए शेखपुरा के यातायात थानाध्यक्ष सह जिला सड़क सुरक्षा कोषांग प्रभारी पु०नि० सदाशिव कुमार साहा को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।

सड़क हादसों पर लगाम लगाने में मिली बड़ी सफलता

सदाशिव कुमार साहा के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने पिछले दो वर्षों के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर कई स्तरों पर काम किया। उनके प्रयासों से जिले में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में कमी लाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में भी काम हुआ।

पुलिस विभाग के अनुसार, बिहार सरकार के सड़क सुरक्षा से संबंधित पोर्टल पर 100 प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने में शेखपुरा ने बेहतर प्रदर्शन किया और इस मामले में जिले को राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।

कार्यकुशलता और समर्पण की एसपी ने की सराहना

प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए एसपी हिमांशु ने यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा और उनकी टीम की कार्यकुशलता, सजगता एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए बेहतर कार्य से न केवल दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिली है, बल्कि यह अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

एसपी ने सदाशिव कुमार साहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

सड़क सुरक्षा को लेकर जारी रहेगा प्रयास

सम्मान मिलने के बाद यातायात पुलिस टीम के प्रयासों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों के पालन और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

शेखपुरा यातायात पुलिस की इस उपलब्धि को जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: अशोक धाम भगदड़ में मौत के आंकड़े पर CPI और जिला प्रशासन आमने-सामने, 7 या 9 पर बढ़ा विवाद!

रंजन कुमार, शेखपुरा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top