12
BREAKING NEWS
शेखपुरा में बेखौफ बदमाशों का तांडव; CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, आधा दर्जन राउंड फायरिंग से दहला पचना!जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!दुर्गा पूजा से पहले किसानों के खाते में आएगा बाढ़ फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने तेज किया सर्वे!राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल; 7 हिरासत में!बाल विवाह के खिलाफ शेखपुरा में ग्राम सभा, नाबालिगों के भविष्य की सुरक्षा का लिया संकल्प!सहरसा में ‘नीतीश संवाद’, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा!कुमकुम-प्रणवी ने रचा इतिहास, एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड!8 मौतों का मातम; मोतिहारी में डूबने से उजड़े 8 परिवार, पर्व से जन्मदिन तक पसरा सन्नाटा!गांधी जयंती पर जेल का खुला दरवाजा, 3 सजायाफ्ता बंदी रिहा; अपनों से मिलते ही छलकी आंखें!SKMCH में दिनदहाड़े महिला डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद बदमाश; सुरक्षा पर बड़ा सवाल!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में बेखौफ बदमाशों का तांडव; CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, आधा दर्जन राउंड फायरिंग से दहला पचना!जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!दुर्गा पूजा से पहले किसानों के खाते में आएगा बाढ़ फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने तेज किया सर्वे!राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल; 7 हिरासत में!बाल विवाह के खिलाफ शेखपुरा में ग्राम सभा, नाबालिगों के भविष्य की सुरक्षा का लिया संकल्प!सहरसा में ‘नीतीश संवाद’, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा!कुमकुम-प्रणवी ने रचा इतिहास, एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में बेखौफ बदमाशों का तांडव; CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, आधा दर्जन राउंड फायरिंग से दहला पचना!
5 minutes ago
जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!
13 hours ago
जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!
13 hours ago
लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!
13 hours ago
लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!
13 hours ago

Bihar: किसान नेता पंडित कार्यानन्द शर्मा की 125वीं जयंती पर स्वावलंबन का संकल्प!

लखीसराय: जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत सहूर गांव में महान स्वतंत्रता सेनानी और किसान आंदोलन के प्रणेता पंडित कार्यानन्द शर्मा...

लखीसराय: जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत सहूर गांव में महान स्वतंत्रता सेनानी और किसान आंदोलन के प्रणेता पंडित कार्यानन्द शर्मा की 125वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पीकेएस +2 उच्च विद्यालय सहूर परिसर में कार्यानन्द शर्मा मेमोरियल मिशन और विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिले के बुद्धिजीवियों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेडीयू जिलाध्यक्ष रामानुज शर्मा, विशिष्ट अतिथि मुखिया जूली कुमारी, मेमोरियल मिशन के संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह और कार्यानन्द शर्मा डिजिटल लाइब्रेरी के संस्थापक अभिनंदन सिंह सहित अन्य अतिथियों ने पंडित कार्यानन्द शर्मा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

नौ श्रद्धालु महिलाओं को दी गई श्रद्धांजलि

समारोह के दौरान सावन की तीसरी सोमवारी को अशोक धाम मंदिर जाने के दौरान हादसे में जान गंवाने वाली नौ श्रद्धालु महिलाओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित लोगों ने दिवंगत श्रद्धालुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण पर जोर

जयंती समारोह के दौरान समाज और युवाओं को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में “कमाने वाला खाएगा”, “क्रांति-तुम्हारा स्वागत है”, सामुदायिक सहभागिता और “बहू पढ़ाओ-बहू बढ़ाओ” जैसे संदेशों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी का आह्वान किया गया।

IPTA के अभियानों की याद हुई ताजा

पंडित कार्यानन्द शर्मा के IPTA से जुड़े ऐतिहासिक अभियानों की स्मृतियों को जीवंत करते हुए विद्यार्थियों ने क्रांतिकारी जनगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की गई।

डिजिटल माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचेगी विरासत

कार्यक्रम में कार्यानन्द शर्मा डिजिटल लाइब्रेरी के संस्थापक अभिनंदन सिंह और शर्मा मेमोरियल मिशन के संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह ने पंडित कार्यानन्द शर्मा की वैचारिक विरासत को आधुनिक शिक्षा और डिजिटल माध्यमों के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

समारोह का समापन “कार्य से स्वावलंबन, सहभागिता से परिवर्तन और अवसर से सशक्त समाज” के संकल्प के साथ हुआ। इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: शेखपुरा में कांग्रेस का झंडा अभियान शुरू, 1000 घरों पर फहराएगा पार्टी का झंडा!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top