12
BREAKING NEWS
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!
No menu items available
BREAKING
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!
3 hours ago
जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!
3 hours ago
साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!
3 hours ago
गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!
3 hours ago
शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!
3 hours ago

Bihar: भुन्ना मियां हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, 7 हजार का इनामी अभियुक्त रामभरोसी यादव गिरफ्तार!

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के चर्चित भुन्ना मंसूरी उर्फ भुन्ना मियां हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले...

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के चर्चित भुन्ना मंसूरी उर्फ भुन्ना मियां हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के नामजद एवं 7 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रामभरोसी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रामभरोसी यादव के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, डकैती और धोखाधड़ी समेत करीब नौ आपराधिक मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह नक्सली गतिविधियों से भी जुड़ा रहा है और कई गंभीर मामलों में वांछित था।

गौरतलब है कि 5 जुलाई 2025 को दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित महारानी गाछी के सरकारी विद्यालय परिसर से भुन्ना मंसूरी उर्फ भुन्ना मियां का शव बरामद किया गया था। परिजनों के अनुसार, भुन्ना मियां को गांव में एक पंचायती में पंच के रूप में बुलाया गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर धारदार हथियार और गोली से हमला कर हत्या कर दी तथा शव को विद्यालय परिसर में फेंक दिया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर दरपा थाना में 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में पताही थाना क्षेत्र निवासी और सात हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रामभरोसी यादव को पताही थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दरपा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से नक्सली गतिविधियों से जुड़े दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर कई आपराधिक घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में इस गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों तथा साजिश से जुड़े पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का दावा है कि पूछताछ से मामले में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सोमालिया का नागरिक गिरफ्तार, एक्सपायर पासपोर्ट के साथ नेपाल जाने की कोशिश!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top