6
BREAKING NEWS
पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!साउथ के 'पावर स्टार' की निजी जिंदगी में फिर भूचाल; 13 साल बाद तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से अलग हुए पवन कल्याण!बिहार की सत्ता में नीतीश पुत्र की एंट्री का काउंटडाउन? निशांत के लिए कुर्सी खाली कराने की तैयारी, BJP-JDU में पर्दे के पीछे मंथन!अब शादी-ब्याह के लिए नहीं भटकेंगे लखीसराय के लोग; पुराना नगर परिषद कार्यालय बनेगा विवाह भवन, चार जगह बनेंगे डीलक्स शौचालय!दंगल के अखाड़े से सुरेंद्र यादव ने छेड़ा सियासी संग्राम; बोले- पोथी-पत्रा वाले समाज को बांटना चाहते हैं, भगवान को गाली देने वालों पर सरकार चुप क्यों?छठ पर दिल्ली जाने वालों को रेलवे की सौगात; राजेन्द्रनगर से नई दिल्ली के बीच चलेगी पूरी AC पूजा स्पेशल ट्रेन!दीपावली के बाद भी लखीसराय में भक्ति की रौनक, छोटी दुर्गा स्थान पर मां लक्ष्मी के दर्शन को उमड़ी भीड़!अब खेल के लिए भटकेंगे नहीं खिलाड़ी; CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जिला खेल भवनों में ट्रेनिंग करा सकेंगे खेल संघ!एक तरफ छठी मइया की आराधना, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज; पल्लवी के नए छठ गीत ने छुआ लोगों का दिल!दीपावली की रात परिवार के बीच कटा तेजस्वी का बर्थडे केक, हाजीपुर में 51 लीटर दूध से अभिषेक; महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दी बधाई!दामाद को 3.5 करोड़ की डिफेंडर, बेटे को BMW; अनंत सिंह के घर 4 लाख लोगों के महाभोज की तैयारी!13 नवंबर को खत्म नहीं होगी दुनिया; 66 साल पुरानी रिसर्च ने क्यों तय कर दी थी ‘कयामत’ की तारीख, जानिए पूरा सच!अपनों के बीच रेशमा भारती ने मनाई दीपावली, पति मनोज तूफानी के साथ परिवार में छाई खुशियों की रौनक!
No menu items available
BREAKING
पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!साउथ के ‘पावर स्टार’ की निजी जिंदगी में फिर भूचाल; 13 साल बाद तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से अलग हुए पवन कल्याण!बिहार की सत्ता में नीतीश पुत्र की एंट्री का काउंटडाउन? निशांत के लिए कुर्सी खाली कराने की तैयारी, BJP-JDU में पर्दे के पीछे मंथन!अब शादी-ब्याह के लिए नहीं भटकेंगे लखीसराय के लोग; पुराना नगर परिषद कार्यालय बनेगा विवाह भवन, चार जगह बनेंगे डीलक्स शौचालय!दंगल के अखाड़े से सुरेंद्र यादव ने छेड़ा सियासी संग्राम; बोले- पोथी-पत्रा वाले समाज को बांटना चाहते हैं, भगवान को गाली देने वालों पर सरकार चुप क्यों?छठ पर दिल्ली जाने वालों को रेलवे की सौगात; राजेन्द्रनगर से नई दिल्ली के बीच चलेगी पूरी AC पूजा स्पेशल ट्रेन!दीपावली के बाद भी लखीसराय में भक्ति की रौनक, छोटी दुर्गा स्थान पर मां लक्ष्मी के दर्शन को उमड़ी भीड़!अब खेल के लिए भटकेंगे नहीं खिलाड़ी; CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जिला खेल भवनों में ट्रेनिंग करा सकेंगे खेल संघ!एक तरफ छठी मइया की आराधना, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज; पल्लवी के नए छठ गीत ने छुआ लोगों का दिल!दीपावली की रात परिवार के बीच कटा तेजस्वी का बर्थडे केक, हाजीपुर में 51 लीटर दूध से अभिषेक; महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दी बधाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!
9 hours ago
544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!
10 hours ago
छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!
10 hours ago
साउथ के ‘पावर स्टार’ की निजी जिंदगी में फिर भूचाल; 13 साल बाद तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से अलग हुए पवन कल्याण!
10 hours ago
बिहार की सत्ता में नीतीश पुत्र की एंट्री का काउंटडाउन? निशांत के लिए कुर्सी खाली कराने की तैयारी, BJP-JDU में पर्दे के पीछे मंथन!
10 hours ago

Bihar: मुंगेर विवि के दीक्षांत में साई कॉलेज का ‘गोल्डन धमाका’, दो बेटियों ने जीता स्वर्ण, एक छात्र ने रजत पदक से बढ़ाया शेखपुरा का मान!

शेखपुरा: मुंगेर विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह-2026 में बरबीघा के साई कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग ने शानदार उपलब्धि हासिल कर...

शेखपुरा: मुंगेर विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह-2026 में बरबीघा के साई कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग ने शानदार उपलब्धि हासिल कर शेखपुरा जिले का नाम रोशन किया है। कॉलेज के तीन बीएड प्रशिक्षुओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। एक ही संस्थान के तीन प्रशिक्षुओं को पदक मिलना कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

दीक्षांत समारोह में अंजली कुमारी और मोनम कुमारी ने स्वर्ण पदक, जबकि कुमार आनंद ने रजत पदक हासिल किया। तीनों की सफलता से कॉलेज परिसर से लेकर उनके परिवारों तक खुशी का माहौल है।

किसके नाम कौन-सा पदक?

सत्र 2023-25 की प्रशिक्षु अंजली कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी सत्र के कुमार आनंद ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं सत्र 2024-26 की मोनम कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का गौरव बढ़ाया।

दीक्षांत मंच पर सम्मान, परिवारों में खुशी

दीक्षांत समारोह के दौरान जब तीनों प्रशिक्षुओं को पदक से सम्मानित किया गया तो उनके परिजनों और शिक्षकों के चेहरे पर गर्व साफ नजर आया। यह सम्मान उनके लिए केवल एक पदक नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और लगन का परिणाम रहा।

कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों का समर्पित मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है।

चेयरमैन बोले—यह सिर्फ तीन छात्रों की नहीं, पूरे कॉलेज की जीत

कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अंजेश कुमार ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि तीनों प्रशिक्षुओं के साथ पूरे साई कॉलेज परिवार की है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी लगातार विश्वविद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पदक विजेता प्रशिक्षु आगे चलकर आदर्श शिक्षक बनकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे।

उपाध्यक्ष ने बताया मेहनत और बेहतर माहौल का परिणाम

कॉलेज के उपाध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि तीन प्रशिक्षुओं का एक साथ पदक हासिल करना कॉलेज के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इनकी सफलता कॉलेज के दूसरे प्रशिक्षुओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

बरबीघा से निकली प्रतिभा ने विश्वविद्यालय में बनाई पहचान

साई कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षण और व्यावहारिक ज्ञान पर जोर देता है। इसी का परिणाम है कि एक ही दीक्षांत समारोह में कॉलेज के तीन प्रशिक्षुओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

मुंगेर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दो स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ साई कॉलेज ने न सिर्फ अपनी उपलब्धि का परचम लहराया, बल्कि शेखपुरा के शैक्षणिक मानचित्र पर भी बरबीघा की प्रतिभा को मजबूती से दर्ज करा दिया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: वर्दी गई, मुखिया बना… फिर गांजा तस्करी में फंसा, 131 किलो गांजा बरामदगी मामले में अख्तर साह को 10 साल की सजा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top