27
BREAKING NEWS
Bihar: तेज प्रताप का X पोस्ट, पूर्व PA 20 लाख लेकर फरार, नए नंबरों से मांग रहा पैसा-सामान; कार्यकर्ताओं को चेताया!Bihar: पति रग्बी एसोसिएशन के सचिव, पत्नी पर मैच खेले बिना मेडल-नौकरी का आरोप, BSSA की जांच से बिहार के खेल सिस्टम पर सवाल!Jharkhand: छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन की अपील, बोले- आपकी आवाज का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी, राजनीतिक बहकावे में न आएं!Bihar: लग्जरी कार छोड़ ट्रैक्टर पर सवार हुआ दूल्हा, खुद थामी स्टेयरिंग… ऐसी बारात देखने उमड़ी भीड़!Jharkhand: झारखंड बंद: सड़कों पर BJP का प्रदर्शन, कई जगह जाम; हिरासत में कार्यकर्ता!National News: संतों संग PM आवास घेरने निकले पप्पू यादव, पुलिस ने रोका तो सड़क पर लेट गए! राम मंदिर चढ़ावे की जांच की मांग!Bihar: सुनील शेट्टी बिहार में बनाएंगे फिल्म, अक्टूबर से शूटिंग की तैयारी, 60 दिन तक प्रदेश में रहेगी टीम!Bihar: पूर्णिया में घरेलू विवाद का खौफनाक अंत, पति ने पत्नी को गोली मारी, शिक्षिका की मौत; दो बच्चों के सामने हुई वारदात!Bihar: बांका के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में 4 ठिकानों पर रेड, जमीन के दस्तावेज मिले!Bihar: तेजप्रताप ने पहली बार बताया आखिर ऐश्वर्या से रिश्ता क्यों टूटा?Bihar: कैमूर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: ट्रक के गुप्त तहखाने से 4815 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार!Bihar: पटना में ब्रेजा कार से 202 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार; जीरो माइल पर होनी थी डिलीवरी!Bihar: रेल कर्मचारियों के इलाज को मिली बड़ी सौगात, पटना CSSH में 7.28 करोड़ के आधुनिक मेडिकल उपकरण लगाए गए!Bihar: शेखपुरा: 33 हजार KV की नई लाइन जोड़ने को लेकर मंगलवार को 3 घंटे ठप रहेगी बिजली!Bihar: तारेगना-जट डुमरी में रेलवे का बड़ा टिकट चेकिंग अभियान, 199 बेटिकट यात्री पकड़े गए; 1.10 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला!
No menu items available
BREAKING
Bihar: तेज प्रताप का X पोस्ट, पूर्व PA 20 लाख लेकर फरार, नए नंबरों से मांग रहा पैसा-सामान; कार्यकर्ताओं को चेताया!Bihar: पति रग्बी एसोसिएशन के सचिव, पत्नी पर मैच खेले बिना मेडल-नौकरी का आरोप, BSSA की जांच से बिहार के खेल सिस्टम पर सवाल!Jharkhand: छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन की अपील, बोले- आपकी आवाज का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी, राजनीतिक बहकावे में न आएं!Bihar: लग्जरी कार छोड़ ट्रैक्टर पर सवार हुआ दूल्हा, खुद थामी स्टेयरिंग… ऐसी बारात देखने उमड़ी भीड़!Jharkhand: झारखंड बंद: सड़कों पर BJP का प्रदर्शन, कई जगह जाम; हिरासत में कार्यकर्ता!National News: संतों संग PM आवास घेरने निकले पप्पू यादव, पुलिस ने रोका तो सड़क पर लेट गए! राम मंदिर चढ़ावे की जांच की मांग!Bihar: सुनील शेट्टी बिहार में बनाएंगे फिल्म, अक्टूबर से शूटिंग की तैयारी, 60 दिन तक प्रदेश में रहेगी टीम!Bihar: पूर्णिया में घरेलू विवाद का खौफनाक अंत, पति ने पत्नी को गोली मारी, शिक्षिका की मौत; दो बच्चों के सामने हुई वारदात!Bihar: बांका के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में 4 ठिकानों पर रेड, जमीन के दस्तावेज मिले!Bihar: तेजप्रताप ने पहली बार बताया आखिर ऐश्वर्या से रिश्ता क्यों टूटा?Bihar: कैमूर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: ट्रक के गुप्त तहखाने से 4815 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार!Bihar: पटना में ब्रेजा कार से 202 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार; जीरो माइल पर होनी थी डिलीवरी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: तेज प्रताप का X पोस्ट, पूर्व PA 20 लाख लेकर फरार, नए नंबरों से मांग रहा पैसा-सामान; कार्यकर्ताओं को चेताया!
4 minutes ago
Bihar: पति रग्बी एसोसिएशन के सचिव, पत्नी पर मैच खेले बिना मेडल-नौकरी का आरोप, BSSA की जांच से बिहार के खेल सिस्टम पर सवाल!
20 minutes ago
Jharkhand: छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन की अपील, बोले- आपकी आवाज का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी, राजनीतिक बहकावे में न आएं!
33 minutes ago
Bihar: लग्जरी कार छोड़ ट्रैक्टर पर सवार हुआ दूल्हा, खुद थामी स्टेयरिंग… ऐसी बारात देखने उमड़ी भीड़!
39 minutes ago
Jharkhand: झारखंड बंद: सड़कों पर BJP का प्रदर्शन, कई जगह जाम; हिरासत में कार्यकर्ता!
54 minutes ago

Bihar: कैमूर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: ट्रक के गुप्त तहखाने से 4815 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार!

कैमूर: बिहार में शराबबंदी के बीच शराब तस्करी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। कैमूर में उत्पाद विभाग...

कैमूर: बिहार में शराबबंदी के बीच शराब तस्करी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। कैमूर में उत्पाद विभाग की टीम ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे स्थित समेकित जांच चौकी के उत्पाद चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए ट्रक के अंदर बनाए गए गुप्त तहखाने से करीब 4815 लीटर शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 70 से 75 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस कार्रवाई में ट्रक चालक और सहचालक को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में शराब की खेप पंजाब से बिहार लाए जाने की जानकारी सामने आई है।

खाद के बीच छिपाया था लोहे का तहखाना

उत्पाद विभाग के अनुसार, मंगलवार अहले सुबह यूपी की ओर से आ रहे 14 चक्का ट्रक संख्या PB13B8166 को जांच के लिए रोका गया। ट्रक में सड़े हुए गोबर जैसी खाद लदी थी।

तलाशी के दौरान अधिकारियों को शक हुआ तो ट्रक की बारीकी से जांच की गई। इसी दौरान खाद के बीच लोहे का गुप्त तहखाना बना मिला। तहखाना खोलने पर उसके अंदर शराब की बड़ी खेप छिपी हुई मिली।

उत्पाद विभाग की टीम ने शराब को बाहर निकालकर जब्त कर लिया।

पंजाब से बिहार पहुंच रही थी शराब की खेप

जांच में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितेश कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के रहने वाले बताए गए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने शराब की खेप पंजाब से बिहार लाए जाने की जानकारी दी है। अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि बिहार में शराब की डिलीवरी किस कारोबारी को दी जानी थी।

बोतलों के बैच नंबर भी मिटाए

मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। उत्पाद विभाग के अनुसार, तस्करों ने शराब की पहचान छिपाने के लिए बोतलों पर दर्ज बैच नंबर तक मिटा दिए थे

इससे आशंका जताई जा रही है कि शराब की खेप को बिहार में पहुंचाने के बाद आगे सप्लाई करने की तैयारी थी।

पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटा उत्पाद विभाग

उत्पाद चेकपोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रक को रोककर तलाशी ली गई और गुप्त तहखाने से करीब 4815 लीटर शराब बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच का फोकस शराब की खेप के स्रोत, डिलीवरी लेने वाले कारोबारी और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने पर है।

शराबबंदी वाले बिहार में इतनी बड़ी खेप की बरामदगी ने एक बार फिर शराब तस्करों के नए-नए हथकंडों को उजागर कर दिया है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना में ब्रेजा कार से 202 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार; जीरो माइल पर होनी थी डिलीवरी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top