25
BREAKING NEWS
भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!
9 hours ago
जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!
9 hours ago
गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!
9 hours ago
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!
14 hours ago
लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!
14 hours ago

Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का शिकंजा, 59 हजार भारतीय और 1.30 लाख नेपाली रुपये के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार!

अररिया: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों और अवैध आवागमन के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी...

अररिया: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों और अवैध आवागमन के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत शनिवार को नरपतगंज प्रखंड के बसमतिया थाना क्षेत्र में एसएसबी के जवानों ने एक नेपाली नागरिक को बड़ी मात्रा में भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा से सटे बेला गांव के समीप सीमा स्तंभ संख्या 198/2 के पास की गई। एसएसबी की 56वीं वाहिनी बथनाहा के डी समवाय बेला के जवान नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान जवानों की नजर नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी।

संदेह होने पर जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 59 हजार रुपये भारतीय मुद्रा और एक लाख 30 हजार रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में दोनों देशों की मुद्रा मिलने के बाद एसएसबी ने उसे हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के सुनसरी जिले के लोक निवासी चंदन कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। एसएसबी जवानों ने उससे इतनी बड़ी मात्रा में भारतीय और नेपाली मुद्रा लेकर भारतीय क्षेत्र में आने के संबंध में पूछताछ की।

एसएसबी ने बरामद दोनों देशों की मुद्रा को जब्त कर लिया। आवश्यक पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार व्यक्ति तथा बरामद मुद्रा को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए फारबिसगंज कस्टम विभाग को सौंप दिया गया।

सीमा पर एसएसबी की पैनी नजर

एसएसबी अधिकारियों के अनुसार भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। सीमा स्तंभों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जवानों को संदिग्ध गतिविधियों और सीमा पार से होने वाले संदिग्ध आवागमन पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बरामद मुद्रा के स्रोत और उसे भारतीय क्षेत्र में लाने के उद्देश्य को लेकर आगे की जांच कस्टम विभाग द्वारा की जाएगी।

फिलहाल एसएसबी की इस कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई कस्टम विभाग की जांच के आधार पर होगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मैं थानेदार की पत्नी हूं, मुझे कौन रोकेगा, बिना एडमिशन जिम जाने का आरोप, विरोध पर प्रशिक्षक से मारपीट; मामला दर्ज!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top