6
BREAKING NEWS
सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या; दरधा नदी में मिला धनेश्वर यादव का शव, चार गिरफ्तार!लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!
No menu items available
BREAKING
सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या; दरधा नदी में मिला धनेश्वर यादव का शव, चार गिरफ्तार!लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!
14 hours ago
रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!
14 hours ago
न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!
19 hours ago
शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!
19 hours ago
कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!
19 hours ago

झारखंड: छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, फोन पर अभ्यर्थियों से की बात, बोले- जायज मांगों के साथ खड़ी है कांग्रेस!

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन गुरुवार को 13वें दिन भी जारी रहा। इस...

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन गुरुवार को 13वें दिन भी जारी रहा। इस बीच आंदोलन को उस वक्त नया सियासी मोड़ मिला, जब कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आंदोलनकारी छात्रों के प्रतिनिधि-मंडल से फोन पर बातचीत की।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा की पहल पर हुई इस बातचीत में राहुल गांधी ने छात्रों की समस्याएं सुनीं और शिक्षा व्यवस्था व भर्ती प्रक्रिया में सुधार की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की जायज मांगों के साथ कांग्रेस खड़ी है और उनकी समस्याओं को उचित स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

छात्रों ने राहुल गांधी के सामने रखीं अपनी मांगें

फोन पर हुई बातचीत के दौरान आंदोलनकारी प्रतिनिधियों ने अपनी प्रमुख मांगों को राहुल गांधी के सामने रखा। छात्रों ने कहा कि कांग्रेस झारखंड सरकार का हिस्सा है, इसलिए उनसे उनकी उम्मीदें ज्यादा हैं।

प्रतिनिधियों ने सवाल उठाया कि अगर सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती है तो क्या कांग्रेस छात्रों के समर्थन में कोई बड़ा कदम उठाएगी।

राहुल गांधी ने कहा कि फिलहाल बातचीत का रास्ता खुला हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों की मांगों को पार्टी के प्रतिनिधियों के माध्यम से लिखित रूप में लिया जाएगा और संबंधित स्तर पर रखा जाएगा।

10 अगस्त को विधानसभा घेराव की तैयारी

वहीं आंदोलनकारी प्रतिनिधियों रविंद्र पासवान और पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि उनकी मांगें स्पष्ट हैं और सरकार को बातचीत के लिए डेलीगेट्स की सूची सौंप दी गई है। इसके बावजूद अब तक सरकार की ओर से वार्ता के लिए कोई औपचारिक पहल नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा, लेकिन अगर जल्द वार्ता शुरू नहीं हुई तो 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम तय समय पर किया जाएगा।

सरकार के बुलावे का इंतजार

आंदोलनकारी छात्रों ने बताया कि बातचीत के लिए प्रतिनिधि-मंडल की सूची एसडीओ के माध्यम से प्रशासन को दे दी गई है। अब सरकार की ओर से वार्ता की तारीख और समय तय होना बाकी है।

देर रात तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बुलावा नहीं आया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरना स्थल पर डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखा।

ये खबर भी पढ़े: बिहार: मोबाइल की जिद में 100 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा किशोर, मची अफरा-तफरी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top