36
BREAKING NEWS
Jharkhand: चतरा में हथियार-पेट्रोल लेकर निकले दो माओवादी गिरफ्तार, फायरिंग और आगजनी की थी तैयारी!Jharkhand: सरकार की नजर सब पर है… JPSC-JSSC विवाद के बीच हेमंत का बड़ा बयान, बोले- जिस मुद्दे के पीछे पड़ते हैं, समाधान करके ही रुकते हैं!Bihar: नेपाल से लौट रहे 11 श्रद्धालु तमसा नदी के उफनती धारा में फंसे, सहोदरा के युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर बचाई जान!Bihar: छठी शताब्दी के मां मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी वैश्विक पहचान, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज बनाने की तैयारी तेज!Bihar: मोतिहारी में ‘भगवान’ भी सुरक्षित नहीं, राम-जानकी-लक्ष्मण की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, पुलिस ने जमीन खोदकर निकालीं!Bihar: आधी रात गर्ल्स हॉस्टल में प्रिंसिपल और ड्राइवर की एंट्री पर बवाल, छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने उठाए सुरक्षा पर सवाल!Bihar: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, गोदाम से मिली नामी ब्रांडों की बोतलें, रैपर और हजारों होलोग्राम!Jharkhand: बिमल बुधिया बने झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के रामगढ़ जिला संयोजक!Jharkhand: कोलकाता में टूटी सांसें, जमशेदपुर में उबाल! आफताब की मौत के बाद थाना घेराव!Jharkhand: जेपीएससी से भी बड़ा JSSC-CGL घोटाला, रघुवर दास ने खोला मोर्चा, बोले- CBI जांच कराओ सरकार!Jharkhand: गुरुजी के सम्मान में झुका जमशेदपुर, जुबली पार्क गोलचक्कर अब कहलाएगा शिबू सोरेन गोलचक्कर!Jharkhand: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुआ झारखंड, CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि; बोले- बाबा का संघर्ष हमेशा अमर रहेगा!Bihar: ईओ विमल हत्याकांड पर तेजस्वी का बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री को ड्रामा देखने का समय, पीड़ित परिवार से मिलने की फुर्सत नहीं!Bihar: बांकीपुर हार पर सियासी संग्राम, अनंत सिंह बोले- नीतीश होते तो नहीं हारते, गिरिराज ने किया पलटवार!Bihar: पटना में ‘पानी’ से नहीं बुझा गुस्सा, वाटर कैनन के सामने डांस, बैरिकेडिंग तोड़ छात्रों ने दी खुली चुनौती!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: चतरा में हथियार-पेट्रोल लेकर निकले दो माओवादी गिरफ्तार, फायरिंग और आगजनी की थी तैयारी!Jharkhand: सरकार की नजर सब पर है… JPSC-JSSC विवाद के बीच हेमंत का बड़ा बयान, बोले- जिस मुद्दे के पीछे पड़ते हैं, समाधान करके ही रुकते हैं!Bihar: नेपाल से लौट रहे 11 श्रद्धालु तमसा नदी के उफनती धारा में फंसे, सहोदरा के युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर बचाई जान!Bihar: छठी शताब्दी के मां मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी वैश्विक पहचान, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज बनाने की तैयारी तेज!Bihar: मोतिहारी में ‘भगवान’ भी सुरक्षित नहीं, राम-जानकी-लक्ष्मण की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, पुलिस ने जमीन खोदकर निकालीं!Bihar: आधी रात गर्ल्स हॉस्टल में प्रिंसिपल और ड्राइवर की एंट्री पर बवाल, छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने उठाए सुरक्षा पर सवाल!Bihar: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, गोदाम से मिली नामी ब्रांडों की बोतलें, रैपर और हजारों होलोग्राम!Jharkhand: बिमल बुधिया बने झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के रामगढ़ जिला संयोजक!Jharkhand: कोलकाता में टूटी सांसें, जमशेदपुर में उबाल! आफताब की मौत के बाद थाना घेराव!Jharkhand: जेपीएससी से भी बड़ा JSSC-CGL घोटाला, रघुवर दास ने खोला मोर्चा, बोले- CBI जांच कराओ सरकार!Jharkhand: गुरुजी के सम्मान में झुका जमशेदपुर, जुबली पार्क गोलचक्कर अब कहलाएगा शिबू सोरेन गोलचक्कर!Jharkhand: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुआ झारखंड, CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि; बोले- बाबा का संघर्ष हमेशा अमर रहेगा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: चतरा में हथियार-पेट्रोल लेकर निकले दो माओवादी गिरफ्तार, फायरिंग और आगजनी की थी तैयारी!
4 minutes ago
Jharkhand: सरकार की नजर सब पर है… JPSC-JSSC विवाद के बीच हेमंत का बड़ा बयान, बोले- जिस मुद्दे के पीछे पड़ते हैं, समाधान करके ही रुकते हैं!
13 minutes ago
Bihar: नेपाल से लौट रहे 11 श्रद्धालु तमसा नदी के उफनती धारा में फंसे, सहोदरा के युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर बचाई जान!
27 minutes ago
Bihar: छठी शताब्दी के मां मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी वैश्विक पहचान, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज बनाने की तैयारी तेज!
34 minutes ago
Bihar: मोतिहारी में ‘भगवान’ भी सुरक्षित नहीं, राम-जानकी-लक्ष्मण की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, पुलिस ने जमीन खोदकर निकालीं!
40 minutes ago

Bihar: बांकीपुर हार पर सियासी संग्राम, अनंत सिंह बोले- नीतीश होते तो नहीं हारते, गिरिराज ने किया पलटवार!

पटना: पटना में बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति में जबरदस्त हलचल मचा दी है। जनसुराज के प्रशांत...

पटना: पटना में बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति में जबरदस्त हलचल मचा दी है। जनसुराज के प्रशांत किशोर की बड़ी जीत के बाद अब बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। जदयू विधायक अनंत सिंह ने साफ कहा कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते तो बीजेपी को यह हार नहीं झेलनी पड़ती।

अनंत सिंह ने कहा कि जनता के बीच यह मैसेज गया है कि जिसे वोट देकर मुख्यमंत्री बनाया गया, उसे बीच में ही हटा दिया गया। यही वजह है कि लोगों में नाराजगी है और उसका असर चुनाव नतीजों में दिखा। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर यही स्थिति रही तो आगे भी ऐसे ही परिणाम देखने को मिलेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का होता है और बांकीपुर में जनता ने साफ संकेत दे दिया है कि वह मौजूदा हालात से खुश नहीं है।

दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है और इसे लेकर ज्यादा उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में भी 2009 के उपचुनाव में एनडीए को कई सीटों पर हार मिली थी, लेकिन बाद में 2010 में शानदार जीत दर्ज की गई थी।

इस मुद्दे पर अन्य नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। जदयू विधायक श्याम रजक ने हार को स्वीकार करते हुए कहा कि समन्वय और प्रबंधन में कमी रही, जिसकी गंभीर समीक्षा की जरूरत है।

वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता का गुस्सा साफ दिख रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी एमएलसी और विधायक दोनों चुनाव हार गई है और सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है।

उधर, समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने भी नतीजों को जनता के आक्रोश का संकेत बताया और कहा कि लोग सरकार से परेशान हैं।

इस बीच, नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसमें बांकीपुर की हार पर भी चर्चा होने की बात सामने आई है।

गौरतलब है कि इस उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने बीजेपी उम्मीदवार को करीब 19 हजार वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। पिछले 30 साल से बीजेपी का गढ़ रही इस सीट पर हार ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं।

अब बांकीपुर का नतीजा सिर्फ एक सीट की हार नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में बदलते मूड और आने वाले चुनावों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना में ‘पानी’ से नहीं बुझा गुस्सा, वाटर कैनन के सामने डांस, बैरिकेडिंग तोड़ छात्रों ने दी खुली चुनौती!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top