38
BREAKING NEWS
National News: संसद में पुजारी अवतार में पप्पू यादव, राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल ने डाली दानपेटी में राशि!Jharkhand: खनिजों की पहचान से आगे बढ़ेगा झारखंड, अब महिला उद्यमिता बनेगी नई ताकत, IIM कलकत्ता के साथ शुरू हुआ बड़ा मिशन!Jharkhand: JPSC परीक्षा गड़बड़ी पर CID का बड़ा एक्शन! चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार, जांच में खुलेंगे ‘सिस्टम’ के राज?Jharkhand: छात्रवृत्ति पर झारखंड की लड़ाई तेज, CM हेमंत ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले- लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर!Jharkhand: अब रिटायर और दिवंगत शिक्षकों के घर भी पहुंचेगा ‘ग्रेड-1’ का लाभ, झारखंड सरकार ने बदला पुराना नियम!Jharkhand: 20 लाख की ज्वेलरी लूटने पहुंचे बदमाश, दुकानदार ने दिखाई दबंगई… कट्टा छीना और भागने पर मजबूर हुए अपराधी!Bihar: ना विधायक, ना विधान परिषद सदस्य… फिर भी मंत्री पद पर क्यों? सुप्रीम कोर्ट के सवाल से बिहार की सियासत गरम!Jharkhand: 5000 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी पर इनकम टैक्स का शिकंजा, रांची से बेगूसराय तक छापेमारी, कई ठिकाने जांच के घेरे में!Bihar: 30 किलोमीटर का सफर… ई-रिक्शा में शव और साथ बैठे परिजन, मुंगेर की ये कहानी आपको झकझोर देगी!Bihar: नालंदा में फिर गूंजेगा वैश्विक ज्ञान का स्वर, भूटान से आए स्कॉलर्स का विश्वविद्यालय में स्वागत!Bihar: इंजीनियर के ठिकानों पर EOU रेड, 75 लाख का सोना और फ्लैट-जमीन के कागज मिले, 12 साल की नौकरी और 10 करोड़ की संपत्ति का आरोप!Bihar: न झाड़ू चली, न कचरा गाड़ी निकली… 4800 सफाईकर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल!Bihar: बांकीपुर में मुकाबला या सियासी उलटफेर? 34% वोटिंग के बाद EVM में कैद हुआ प्रशांत, नीरज और रेखा का भविष्य!Bihar: अब चुप नहीं रहेंगे —गांव के बच्चों का SDM दफ्तर मार्च, Gen Alpha ने खोली स्कूल की पोल!Bihar: मुजफ्फरपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, बेटे पर मां से दुष्कर्म का आरोप; आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
National News: संसद में पुजारी अवतार में पप्पू यादव, राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल ने डाली दानपेटी में राशि!Jharkhand: खनिजों की पहचान से आगे बढ़ेगा झारखंड, अब महिला उद्यमिता बनेगी नई ताकत, IIM कलकत्ता के साथ शुरू हुआ बड़ा मिशन!Jharkhand: JPSC परीक्षा गड़बड़ी पर CID का बड़ा एक्शन! चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार, जांच में खुलेंगे ‘सिस्टम’ के राज?Jharkhand: छात्रवृत्ति पर झारखंड की लड़ाई तेज, CM हेमंत ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले- लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर!Jharkhand: अब रिटायर और दिवंगत शिक्षकों के घर भी पहुंचेगा ‘ग्रेड-1’ का लाभ, झारखंड सरकार ने बदला पुराना नियम!Jharkhand: 20 लाख की ज्वेलरी लूटने पहुंचे बदमाश, दुकानदार ने दिखाई दबंगई… कट्टा छीना और भागने पर मजबूर हुए अपराधी!Bihar: ना विधायक, ना विधान परिषद सदस्य… फिर भी मंत्री पद पर क्यों? सुप्रीम कोर्ट के सवाल से बिहार की सियासत गरम!Jharkhand: 5000 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी पर इनकम टैक्स का शिकंजा, रांची से बेगूसराय तक छापेमारी, कई ठिकाने जांच के घेरे में!Bihar: 30 किलोमीटर का सफर… ई-रिक्शा में शव और साथ बैठे परिजन, मुंगेर की ये कहानी आपको झकझोर देगी!Bihar: नालंदा में फिर गूंजेगा वैश्विक ज्ञान का स्वर, भूटान से आए स्कॉलर्स का विश्वविद्यालय में स्वागत!Bihar: इंजीनियर के ठिकानों पर EOU रेड, 75 लाख का सोना और फ्लैट-जमीन के कागज मिले, 12 साल की नौकरी और 10 करोड़ की संपत्ति का आरोप!Bihar: न झाड़ू चली, न कचरा गाड़ी निकली… 4800 सफाईकर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

National News: संसद में पुजारी अवतार में पप्पू यादव, राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल ने डाली दानपेटी में राशि!
4 seconds ago
Jharkhand: खनिजों की पहचान से आगे बढ़ेगा झारखंड, अब महिला उद्यमिता बनेगी नई ताकत, IIM कलकत्ता के साथ शुरू हुआ बड़ा मिशन!
16 minutes ago
Jharkhand: JPSC परीक्षा गड़बड़ी पर CID का बड़ा एक्शन! चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार, जांच में खुलेंगे ‘सिस्टम’ के राज?
23 minutes ago
Jharkhand: छात्रवृत्ति पर झारखंड की लड़ाई तेज, CM हेमंत ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले- लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर!
29 minutes ago
Jharkhand: अब रिटायर और दिवंगत शिक्षकों के घर भी पहुंचेगा ‘ग्रेड-1’ का लाभ, झारखंड सरकार ने बदला पुराना नियम!
32 minutes ago

Jharkhand: खनिजों की पहचान से आगे बढ़ेगा झारखंड, अब महिला उद्यमिता बनेगी नई ताकत, IIM कलकत्ता के साथ शुरू हुआ बड़ा मिशन!

रांची: झारखंड की ग्रामीण महिलाओं के लिए एक नई उम्मीद की शुरुआत हुई है। राज्य सरकार ने महिला उद्यमियों को...

रांची: झारखंड की ग्रामीण महिलाओं के लिए एक नई उम्मीद की शुरुआत हुई है। राज्य सरकार ने महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके छोटे कारोबार को बड़े बाजार तक पहुंचाने के लिए ‘झारखंड इनक्यूबेटर प्रोग्राम’ की शुरुआत की है।

इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन में किया। यह कार्यक्रम IIM कलकत्ता इनोवेशन पार्क (IIMCIP), झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के सहयोग से चलाया जाएगा।

150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तीन साल तक सहारा

तीन वर्षीय इस कार्यक्रम के पहले चरण में झारखंड की 150 महिला नेतृत्व वाले ग्रामीण सूक्ष्म और नैनो उद्यमों का चयन किया जाएगा।

चयनित महिलाओं को सिर्फ प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों की मदद, तकनीकी सहयोग और बाजार से जोड़ने की सुविधा भी दी जाएगी।

अब गांव की महिलाएं बनाएंगी ब्रांड

इस योजना के तहत महिला उद्यमियों को—बिजनेस मूल्यांकन, विशेषज्ञ मेंटरिंग, क्षमता विकास प्रशिक्षण, डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ाव, ई-कॉमर्स सुविधा, ब्रांडिंग, वित्तीय संस्थानों से संपर्क, कारोबार विस्तार की रणनीति जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

झारखंड सिर्फ खनिजों से नहीं, हुनर से भी पहचाना जाएगा’

कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड की पहचान केवल खनिज संपदा तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। यहां की महिलाएं मेहनत, हुनर और आत्मविश्वास के बल पर बड़े स्तर की उद्यमी बन सकती हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ 150 उद्यमों तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य में ऐसा मजबूत तंत्र तैयार करना है, जिससे आने वाले समय में हजारों महिला उद्यमियों को फायदा मिल सके।

1.54 लाख से ज्यादा उद्यमों को जोड़ने की तैयारी

सरकार की योजना है कि भविष्य में JSLPS से जुड़े 1.54 लाख से अधिक महिला उद्यमों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण, तकनीक, वित्तीय सहायता और बाजार उपलब्ध कराया जाए।

इसके लिए रांची में एक केंद्रीय हब और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पांच क्षेत्रीय केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि गांव तक मदद पहुंच सके।

सखी सिल्क से बदलेगी भगैया सिल्क की पहचान

कार्यक्रम में सखी सिल्क वेब पोर्टल की भी शुरुआत की गई। इसके जरिए गोड्डा और दुमका क्षेत्र के भगैया सिल्क बुनकरों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सीधे बाजार से जोड़ा जाएगा।

अब तक भगैया सिल्क को अक्सर भागलपुर सिल्क के नाम से पहचान मिलती थी, लेकिन जीआई टैग मिलने के बाद झारखंड के इस पारंपरिक शिल्प को अपनी अलग पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है।

गांव से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा महिला हुनर

झारखंड इनक्यूबेटर प्रोग्राम को राज्य में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

अगर यह मॉडल सफल होता है तो गांवों में चल रहे छोटे कारोबार न सिर्फ मजबूत होंगे, बल्कि झारखंड की महिलाएं अपने उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचा सकेंगी।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: JPSC परीक्षा गड़बड़ी पर CID का बड़ा एक्शन! चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार, जांच में खुलेंगे ‘सिस्टम’ के राज?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top