14
BREAKING NEWS
शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!किशनगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार!नेपाल की मदद को दुनिया आगे आई, PM बालेन ने जताया आभार!नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!
1 hour ago
लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!
1 hour ago
डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!
2 hours ago
नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!
2 hours ago
पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!
2 hours ago

Success Story: अंधेरे से उजालों तक: कोडरमा की ‘मईयां’ जिन्होंने आंसुओं को बनाया अपनी ताकत, अब खुद लिख रही हैं अपनी तकदीर!

कोडरमा: कभी घर की आर्थिक परेशानियों से जूझने वाली महिलाएं आज अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार की जिम्मेदारी संभाल...

कोडरमा: कभी घर की आर्थिक परेशानियों से जूझने वाली महिलाएं आज अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। कोडरमा जिले में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना कई महिलाओं के लिए सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि नई उम्मीद और आत्मविश्वास की वजह बन गई है।

योजना से मिली सहायता राशि का सही इस्तेमाल करते हुए जिले की कई महिलाओं ने छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू किए और आज आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। किसी ने कपड़ों की दुकान शुरू की, तो किसी ने किराना और राशन दुकान खोलकर अपनी आमदनी का जरिया बनाया। वहीं कुछ महिलाओं ने घरेलू उत्पाद तैयार कर अपनी अलग पहचान बनाई है।

इन महिलाओं की कहानी बताती है कि अगर हौसला हो और सही समय पर सहयोग मिल जाए, तो छोटे प्रयास भी बड़ी सफलता में बदल सकते हैं।

रीना देवी (चंदवारा) : कपड़ों की दुकान से बदली जिंदगी

चंदवारा प्रखंड की रहने वाली रीना देवी के लिए जिंदगी आसान नहीं थी। आर्थिक परेशानियों के कारण उनके पास रोजगार का कोई स्थायी साधन नहीं था। मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से मिली राशि को उन्होंने खर्च करने के बजाय अपने भविष्य को बेहतर बनाने में लगाया और कपड़ों की दुकान शुरू की।

धीरे-धीरे दुकान में ग्राहकों की संख्या बढ़ी और आज रीना देवी अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रही हैं।

रीना देवी ने कहा, पहले मेरे पास अपनी कोई आमदनी नहीं थी। योजना से मिली सहायता ने मुझे आगे बढ़ने का मौका दिया। मैंने इस राशि का उपयोग अपने काम को शुरू करने में किया। आज मुझे खुशी है कि मैं अपने परिवार का सहारा बन पा रही हूं।

गायत्री देवी (चंदवारा) : किराना दुकान बनी सहारा

चंदवारा की गायत्री देवी ने योजना से मिली आर्थिक सहायता का उपयोग किराना दुकान शुरू करने में किया। पहले घर की जरूरतों को पूरा करना चुनौती थी, लेकिन अब दुकान से नियमित आय हो रही है।

उनका कहना है कि योजना ने उन्हें खुद पर विश्वास करना सिखाया।

गायत्री देवी ने कहा, पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परेशानी होती थी। अब मेरी अपनी दुकान है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है और मुझे आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है।

पूजा देवी (जयनगर) : रोजगार के साथ मिली नई पहचान

जयनगर की पूजा देवी के पास पहले रोजगार का कोई स्थायी साधन नहीं था। मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से मिली सहायता राशि से उन्होंने राशन दुकान शुरू की।

आज वह अपने व्यवसाय को संभालते हुए परिवार की जिम्मेदारियों में योगदान दे रही हैं।

पूजा देवी ने कहा, इस योजना ने मुझे सिर्फ आर्थिक मदद नहीं दी, बल्कि अपनी पहचान बनाने का अवसर दिया। अब मैं खुद काम करती हूं और अपने परिवार के लिए कुछ कर पा रही हूं।

सीमा देवी (जयनगर) : छोटे व्यवसाय को मिला विस्तार

जयनगर की सीमा देवी पहले छोटी दुकान चलाती थीं, लेकिन पूंजी की कमी के कारण उनका व्यवसाय सीमित था। योजना से मिली सहायता राशि से उन्होंने अपने कारोबार में निवेश किया।

आज उनकी दुकान पहले से बेहतर चल रही है और आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है।

सीमा देवी ने कहा, पहले पैसे की कमी के कारण काम को आगे नहीं बढ़ा पा रही थी। योजना से मिली सहायता से मुझे अपने व्यवसाय को बढ़ाने का मौका मिला। अब मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

नंदनी कुमारी (मरकच्चो) : घरेलू काम से बनाया रोजगार

मरकच्चो की नंदनी कुमारी ने मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की सहायता से साबुन निर्माण का काम शुरू किया। घर से शुरू हुआ यह प्रयास अब उनकी आय का जरिया बन गया है।

वह स्थानीय स्तर पर उत्पाद तैयार कर रही हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

नंदनी कुमारी ने कहा, पहले सोचती थी कि घर से कुछ काम शुरू करूं, लेकिन आर्थिक परेशानी थी। योजना की मदद से मैंने शुरुआत की। अब मुझे भरोसा है कि मैं अपने काम को और आगे बढ़ा सकती हूं।

टुनी कुमारी (मरकच्चो) : मेहनत से बढ़ाया कारोबार

मरकच्चो की टुनी कुमारी ने योजना से मिली राशि को अपनी मेहनत से जोड़कर राशन दुकान की शुरुआत की। आज उनका व्यवसाय धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और परिवार को आर्थिक मजबूती मिल रही है।

टुनी कुमारी ने कहा, इस योजना ने मुझे शुरुआत करने की ताकत दी। अब मैं अपने पैरों पर खड़ी हूं और आगे अपने व्यवसाय को और बढ़ाने का सपना देख रही हूं।

महिलाओं की बदलती तस्वीर

कोडरमा में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के जरिए महिलाओं की जिंदगी में बदलाव की यह कहानी अब कई परिवारों तक पहुंच रही है। आर्थिक सहायता से शुरू हुई यह पहल अब आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन चुकी है।

इन महिलाओं की सफलता यह संदेश देती है कि अवसर मिलने पर महिलाएं न सिर्फ अपनी जिंदगी बदल सकती हैं, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: नन्हे दिलों को नई जिंदगी की उम्मीद, 18 साल तक के बच्चों का होगा मुफ्त हार्ट इलाज; बोकारो में लगा खास कैंप!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top