11
BREAKING NEWS
NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!
No menu items available
BREAKING
NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!
4 hours ago
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!
4 hours ago
दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!
4 hours ago
सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!
10 hours ago
AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!
11 hours ago

Jharkhand: 5000 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी पर इनकम टैक्स का शिकंजा, रांची से बेगूसराय तक छापेमारी, कई ठिकाने जांच के घेरे में!

रांची/बेगूसराय: झारखंड और बिहार की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी मेसर्स रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड पर आयकर विभाग ने गुरुवार को...

रांची/बेगूसराय: झारखंड और बिहार की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी मेसर्स रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड पर आयकर विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। टैक्स चोरी, अघोषित आय और कथित बेनामी संपत्तियों से जुड़ी सूचनाओं के आधार पर विभाग ने कंपनी और उससे जुड़ी कई संस्थाओं के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

आयकर विभाग की यह कार्रवाई झारखंड, बिहार और हरियाणा के गुरुग्राम तक पहुंची। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुए अभियान में 200 से अधिक अधिकारी और सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे। टीमों ने कंपनी के कार्यालयों, कॉर्पोरेट परिसरों और जुड़े हुए ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच शुरू की।

10 से ज्यादा कंपनियां भी रडार पर

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की जांच सिर्फ रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन तक सीमित नहीं है। कंपनी से जुड़ी 10 से अधिक सहयोगी और कथित फ्रंट कंपनियों की गतिविधियां भी जांच के दायरे में हैं।

अधिकारियों की टीम वित्तीय लेन-देन, निवेश, संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों और आय के स्रोतों की जानकारी जुटा रही है।

हाईवे से लेकर माइनिंग तक बड़ा कारोबार

रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन देश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में गिनी जाती है। कंपनी सड़क निर्माण, नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट, पुल-पुलिया, स्टेडियम, बड़े आवासीय प्रोजेक्ट और माइनिंग क्षेत्र से जुड़े काम करती है।

कंपनी का सालाना टर्नओवर 5000 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है, जिसके कारण आयकर विभाग की कार्रवाई को बड़ी कॉर्पोरेट जांच के रूप में देखा जा रहा है।

सुबह से शुरू हुई कार्रवाई, दस्तावेजों की जांच जारी

छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। हालांकि, अभी तक विभाग की ओर से बरामदगी या जांच से जुड़ी आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

बड़ा सवाल: क्या खुलेगा हजारों करोड़ के कारोबार का राज?

बड़ी निर्माण कंपनियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद अब नजर इस बात पर है कि जांच में क्या-क्या सामने आता है। फिलहाल टीमों की कार्रवाई जारी है और रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: 30 किलोमीटर का सफर… ई-रिक्शा में शव और साथ बैठे परिजन, मुंगेर की ये कहानी आपको झकझोर देगी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top