20
BREAKING NEWS
सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!गया में मंच पर ‘ठेकेदारी’ की बात पर सियासी तकरार, JDU विधायक के बयान पर BJP मंत्री का पलटवार!नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!रनवे पर ‘पंछियों का पहरा’, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान; केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत 167 यात्रियों वाली फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट!
No menu items available
BREAKING
सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!
2 minutes ago
लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!
11 minutes ago
लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!
20 minutes ago
बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!
27 minutes ago
पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!
35 minutes ago

Jharkhand: श्रावणी मेला के पहले दिन देवघर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 74,987 श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक!

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला-2026 के शुभारंभ के साथ ही विश्व प्रसिद्ध बाबा नगरी देवघर में आस्था और भक्ति का अद्भुत...

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला-2026 के शुभारंभ के साथ ही विश्व प्रसिद्ध बाबा नगरी देवघर में आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सावन के पहले दिन देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान के साथ जलार्पण कर सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। पूरे देवघर में सुबह से ही “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे।

श्रावणी मेला के पहले दिन श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अहले सुबह 04:02 बजे से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके बाद लगातार श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर परिसर में देखने को मिली। प्रशासन द्वारा बनाए गए निर्धारित मार्गों और कतार व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से बाबा का दर्शन करते रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रावणी मेला के पहले दिन कुल 74,987 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जल अर्पित किया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा अलग-अलग माध्यमों से जलार्पण की व्यवस्था की गई थी।

इनमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 7,534 श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया, जबकि आंतरिक अर्घा व्यवस्था के जरिए 63,466 श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। वहीं, शीघ्र दर्शनम व्यवस्था का लाभ लेते हुए 3,987 श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और जलार्पण किया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से सुरक्षा एवं सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती, निगरानी व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

श्रावणी मेला के पहले दिन बाबा नगरी का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। दूर-दराज से आए कांवरियों और श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर अपनी आस्था प्रकट की। प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी, खासकर सावन की सोमवारी के मौके पर लाखों भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

राजकीय श्रावणी मेला-2026 को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे सुगमता से बाबा बैद्यनाथ का दर्शन एवं जलाभिषेक कर सकें।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: यात्रियों को राहत, 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top