15
BREAKING NEWS
रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!बिहार में बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा दावा—45 लाख लोग प्रभावित, बोले- केंद्र से चाहिए विशेष पैकेज!शेखपुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी, नीमी गांव की कार्यशाला में जिला अध्यक्ष रेशमा भारती ने लिया हिस्सा!शेखपुरा में हरोहर का कहर; डूबे रास्ते, घिरे गांव और ठप जिंदगी... नाव के सहारे उम्मीद!चोकर की आड़ में छिपी थी 65 लाख की कोडीन कफ सिरप; सीवान में ट्रक जब्त, चालक-खलासी फरार!समस्तीपुर में सड़क पर निकला ‘जंगल का मेहमान’, 10 फीट के अजगर को देखते ही थम गई गाड़ियों की रफ्तार!स्कूल गेट पर 50 लाख की ‘पर्ची’, फिर चलीं गोलियां; मुजफ्फरपुर में अपराधियों का खौफनाक दुस्साहस!सहरसा में बच्चों की खबर करने पहुंचे पत्रकार से कथित मारपीट; अस्पताल में हंगामा, गला दबाने से लेकर सामान छीनने तक के आरोप!प्रमोशन का जश्न था या ‘बारूद की पार्टी’? शराब चढ़ी तो लाइसेंसी बंदूक निकली, गोलियां चलीं और जश्न सीधे पहुंच गया हवालात!
No menu items available
BREAKING
रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!बिहार में बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा दावा—45 लाख लोग प्रभावित, बोले- केंद्र से चाहिए विशेष पैकेज!शेखपुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी, नीमी गांव की कार्यशाला में जिला अध्यक्ष रेशमा भारती ने लिया हिस्सा!शेखपुरा में हरोहर का कहर; डूबे रास्ते, घिरे गांव और ठप जिंदगी… नाव के सहारे उम्मीद!चोकर की आड़ में छिपी थी 65 लाख की कोडीन कफ सिरप; सीवान में ट्रक जब्त, चालक-खलासी फरार!समस्तीपुर में सड़क पर निकला ‘जंगल का मेहमान’, 10 फीट के अजगर को देखते ही थम गई गाड़ियों की रफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!
4 hours ago
ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!
4 hours ago
पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!
4 hours ago
मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!
4 hours ago
बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!
4 hours ago

Bihar: सावन में बाबा अशोकधाम पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर; चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर!

लखीसराय: श्रावणी मेला-2026 को लेकर लखीसराय जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी शुरू कर दी है।...

लखीसराय: श्रावणी मेला-2026 को लेकर लखीसराय जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी शुरू कर दी है। लाखों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अशोकधाम मंदिर परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई।

जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित ब्रीफिंग में मेले के दौरान तैनात किए जाने वाले दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सावन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

भीड़ संभालना होगी सबसे बड़ी चुनौती

श्रावणी मेला के दौरान रविवार की रात से ही सोमवारी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट को सबसे अहम जिम्मेदारी बताया है।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर समय से मौजूद रहें और किसी भी परिस्थिति में लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि अधिकारी चेकलिस्ट के आधार पर काम करें, ताकि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हो सकें।

उन्होंने नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क बनाए रखने और किसी भी घटना की सूचना तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

रेलवे स्टेशन से मंदिर तक सुरक्षा का घेरा

पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने विधि-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ पुलिसकर्मी सहयोगात्मक व्यवहार रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखें।

मेले के दौरान रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव, मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल और कांवड़िया पथ पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को 24×7 चिकित्सा व्यवस्था, एंबुलेंस और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। वहीं नगर परिषद को साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।

विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति और अग्निशमन विभाग को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

अशोकधाम में सुगम दर्शन प्रशासन की प्राथमिकता

अधिकारियों ने कहा कि श्रावणी मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का पर्व है। इसलिए प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में बाबा का दर्शन कर बेहतर अनुभव लेकर वापस लौटें।

इस दौरान अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: हिंदी को लेकर रेलवे का बड़ा कदम, अब अफसरों की छोटी-छोटी टिप्पणियां भी होंगी हिंदी में!

Bihar: जहानाबाद में खाना देर से देने पर देवर बना हैवान, भाभी को गड़ासे से काटकर सिर को पेड़ पर टांगा!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top