10
BREAKING NEWS
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक... शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!'एक बोरा चावल' यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
No menu items available
BREAKING
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
5 hours ago
नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!
5 hours ago
मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!
5 hours ago
टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!
6 hours ago
लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!
10 hours ago

Bihar: बांकीपुर उपचुनाव के बीच राजद को बड़ा झटका, पूर्व सांसद अर्जुन राय ने छोड़ा साथ; भाजपा में होंगे शामिल!

मुजफ्फरपुर: बिहार की सियासत में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी...

मुजफ्फरपुर: बिहार की सियासत में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय ने राजद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा ईमेल के माध्यम से पार्टी नेतृत्व को भेज दिया। अब सोमवार को वे अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामेंगे।

मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में अर्जुन राय ने राजद छोड़ने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में काम करने का मौजूदा तरीका उन्हें स्वीकार्य नहीं था, इसलिए उन्होंने अलग रास्ता चुनने का फैसला किया।

“जनता के विकास के लिए लिया फैसला”

अर्जुन राय ने कहा कि सांसद रहते हुए उन्होंने सीतामढ़ी के विकास को लेकर कई सपने देखे थे, लेकिन वे पूरी तरह पूरे नहीं हो सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य में एनडीए की डबल इंजन सरकार के साथ जुड़कर क्षेत्र के लंबित विकास कार्यों को गति दी जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का मूल उद्देश्य हमेशा जनता की उम्मीदों को पूरा करना रहा है और भाजपा के मंच से वह इसे और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ा पाएंगे।

पीएम मोदी और भाजपा नेतृत्व की सराहना

पूर्व सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बिहार भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्हीं कारणों से उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया और बिहार में पंचायत चुनाव से पहले प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का भी स्वागत किया।

छात्र राजनीति से संसद तक का सफर

अर्जुन राय का राजनीतिक सफर वर्ष 1994 में बिहार विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। वर्ष 2000 में उन्होंने राजद के टिकट पर औराई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। इसके बाद वर्ष 2005 में वह जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हुए और औराई से विधायक निर्वाचित हुए।

बाद में उन्होंने सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने राजद प्रत्याशी के रूप में सीतामढ़ी से चुनाव लड़ा था।

राजद के लिए बढ़ी चुनौती

राजद नेता मृत्युंजय तिवारी के बाद अर्जुन राय का पार्टी छोड़ना राजद के लिए दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है। बांकीपुर उपचुनाव के दौरान हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम ने बिहार की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

अब नजर इस बात पर होगी कि अर्जुन राय के भाजपा में शामिल होने के बाद बिहार की राजनीतिक समीकरणों पर इसका कितना असर पड़ता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बाबा अशोक धाम में हुआ अनोखा विवाह: दृष्टिबाधित दुल्हन और दिव्यांग दूल्हे ने थामा एक-दूजे का हाथ!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top