14
BREAKING NEWS
हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!गया में जमीन विवाद पर बवाल; 50 से ज्यादा नकाबपोशों पर बमबाजी और फायरिंग का आरोप!पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग, पिस्टल और 35 कारतूस बरामद!पटना में पुलिस मुठभेड़; गैरेज संचालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी का आरोप!छत्तीसगढ़ नदी हादसे में 4 की मौत, कटिहार के नेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी गोपाल कृष्ण की भी गई जान!मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!पटना में दिल दहला देने वाली वारदात; डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप बड़े भाई पर, मंदिर से शव लेकर लौटते वक्त पकड़ा गया; गांव में मचा हड़कंप!प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज करने पहुंचा पति, पहली पत्नी ने चप्पल से पीटा; सुपौल का वीडियो वायरल!शिवहर पुलिस ने ₹25 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी नगिना सिंह गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं मामले!
No menu items available
BREAKING
हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!गया में जमीन विवाद पर बवाल; 50 से ज्यादा नकाबपोशों पर बमबाजी और फायरिंग का आरोप!पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग, पिस्टल और 35 कारतूस बरामद!पटना में पुलिस मुठभेड़; गैरेज संचालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी का आरोप!छत्तीसगढ़ नदी हादसे में 4 की मौत, कटिहार के नेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी गोपाल कृष्ण की भी गई जान!मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!
2 hours ago
‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!
3 hours ago
श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!
3 hours ago
गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!
4 hours ago
साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!
4 hours ago

Bihar: शेखपुरा में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन, 34 प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र; स्वरोजगार से जुड़ने की पहल!

शेखपुरा: जिले के केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) शेखपुरा में मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को 12 दिवसीय बकरी...

शेखपुरा: जिले के केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) शेखपुरा में मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) राजेश कुमार सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी 34 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए आरसेटी शेखपुरा के निदेशक राजीव रंजन ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। आरसेटी के माध्यम से इच्छुक लोग विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और सफल उद्यमी बन सकते हैं।

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपील की कि प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी का उपयोग जमीन पर करें और बकरी पालन को स्वरोजगार के बेहतर माध्यम के रूप में अपनाएं।

आरसेटी के वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक प्रवीण कुमार द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बकरी पालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इसमें बकरियों में होने वाले रोगों की पहचान और बचाव, बकरी का गर्भाधान, वैज्ञानिक तरीके से शेड निर्माण, संतुलित चारा प्रबंधन, टीकाकरण, पशु स्वास्थ्य देखभाल सहित बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि प्रशिक्षणार्थियों को अपना खुद का बकरी फार्म स्थापित करने के लिए सक्षम बनाना है, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत होकर सफल उद्यमी बन सकें।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 9 दीदियों ने भी भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बकरी पालन के साथ-साथ उद्यमिता विकास से जुड़ी जानकारियां भी दी गईं।

आरसेटी के वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को उद्यमिता के गुण, आत्मप्रेरणा, सकारात्मक सोच और व्यवहारिक कौशल विकसित करने के लिए बिहेवियर गेम सहित कई गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने कहा कि आरसेटी से मिले प्रशिक्षण से उन्हें बकरी पालन को व्यवसाय के रूप में शुरू करने का आत्मविश्वास मिला है। उन्होंने कहा कि अब वे वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन कर अपनी आय बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

समापन समारोह में आरसेटी के संकाय सदस्य अभिनव प्रसून, कार्यालय सहायक साक्षी प्रिया सहित संस्थान के अन्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को भविष्य में स्वरोजगार स्थापित करने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना से गया तक बम धमकी का साया, CM हाउस, स्कूलों के बाद डाकघर-पासपोर्ट सेंटर भी अलर्ट!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top