22
BREAKING NEWS
गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!दानापुर मंडल में मेगा जांच, 3012 यात्री पकड़े गए; ₹26.46 लाख वसूले!एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!
No menu items available
BREAKING
गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!दानापुर मंडल में मेगा जांच, 3012 यात्री पकड़े गए; ₹26.46 लाख वसूले!एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!
4 hours ago
RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!
4 hours ago
बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!
4 hours ago
जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!
4 hours ago
तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!
5 hours ago

Bihar: पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में मुजफ्फरपुर में सौंपा गया ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग!

मुजफ्फरपुर: पटना में 22 जुलाई 2026 को प्रदर्शन के दौरान न्यूज़ कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी, मारपीट...

मुजफ्फरपुर: पटना में 22 जुलाई 2026 को प्रदर्शन के दौरान न्यूज़ कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी, मारपीट और हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, बिहार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संगठन की ओर से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव को सौंपा गया।

प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और निष्पक्ष समाचार संकलन व प्रसारण उनका संवैधानिक दायित्व है। ऐसे में कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ हिंसक व्यवहार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।

एसोसिएशन ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस घटना की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही घायल पत्रकारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।

ज्ञापन में आगे कहा गया कि भविष्य में किसी भी प्रदर्शन, आंदोलन या संवेदनशील घटनाओं की कवरेज के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था और स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाने चाहिए, ताकि पत्रकार बिना डर के अपना काम कर सकें।

संतोष कुमार ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सीधे तौर पर लोकतंत्र की सुरक्षा से जुड़ी है, इसलिए सरकार को इस गंभीर मामले पर तुरंत संज्ञान लेकर ठोस कदम उठाने चाहिए।

इस मौके पर संगठन की ओर से मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष मंजय कुमार और वरीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव कुशवाहा को परिचय पत्र पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, मुख्य सचिव बिहार और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बिहार को भी भेजी गई है।

कार्यक्रम में मंजय कुमार, ब्रह्मदेव कुशवाहा, मिर्जा मेंहदी अब्बास, सुशील कुमार, जूही कुमारी, राहुल राणा, उमाशंकर गिरी और अजीत कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: श्रावणी मेला जाने वालों के लिए खुशखबरी, पटना से इसलामपुर अब आसान—स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जानिए अभी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top