33
BREAKING NEWS
Bihar: NEET प्रदर्शन के बाद मुजफ्फरपुर में बड़ा फैसला, 26 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद; 24 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक!Bihar: लखीसराय की धरोहर देख दंग रह गए रेलवे के GM-DRM, संग्रहालय की जमकर की तारीफ!Jharkhand: अब शिकायत लेकर भटकने की जरूरत नहीं, रामगढ़ में उपायुक्त ने खुद सुनी जनता की परेशानी, अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश!Jharkhand: जो हाथ मिट्टी से कला गढ़ते हैं, अब उन्हीं हाथों को मिलेगा सरकारी सहयोग… रामगढ़ में कलाकारों के लिए शुरू हुई नई पहल!Jharkhand: झारखंड में ‘दारू पर डिजिटल वार’, हेमंत सोरेन का सख्त संदेश—अब GPS से ट्रैक होंगे वाहन, अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा!Bihar: छात्र आंदोलन के बीच बदला सियासी रंग, झंडे उतारकर विधानसभा पहुंचे विधायक, सुरक्षा घेरे में बिहार की राजनीति!Bihar: बिहार के खेल सितारों को मिला ‘सरकारी सलाम’, आकाशदीप-मुकेश कुमार बने DSP; CM का बड़ा ऐलान- IPL में उतरेगी बिहार की टीम!Bihar: अररिया-मोतिहारी में कागजों पर बने पुल, CAG रिपोर्ट में बिहार में 62 हजार करोड़ का घोटाला!Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!Bihar: पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, AISA-RYA ने छात्रों से लेकर आम लोगों से मांगा समर्थन!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने उतारी कानूनी टीम!Jharkhand: जमीन के कागज, लाखों की नकदी और विस्फोटक कनेक्शन… आखिर NIA ने क्यों पकड़े दो कारोबारी?Jharkhand: मोबाइल ने छीनी दो जिंदगियां, डिमना लेक के डेंजर जोन में उतरे तीन जूनियर डॉक्टर, दो की डूबने से मौत!Jharkhand: माइंस से लेवी वसूली की साजिश पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग से मुठभेड़ में एक अपराधी घायल!Jharkhand: हाईटेंशन टावर पर छात्र ने फांसी लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया!
No menu items available
BREAKING
Bihar: NEET प्रदर्शन के बाद मुजफ्फरपुर में बड़ा फैसला, 26 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद; 24 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक!Bihar: लखीसराय की धरोहर देख दंग रह गए रेलवे के GM-DRM, संग्रहालय की जमकर की तारीफ!Jharkhand: अब शिकायत लेकर भटकने की जरूरत नहीं, रामगढ़ में उपायुक्त ने खुद सुनी जनता की परेशानी, अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश!Jharkhand: जो हाथ मिट्टी से कला गढ़ते हैं, अब उन्हीं हाथों को मिलेगा सरकारी सहयोग… रामगढ़ में कलाकारों के लिए शुरू हुई नई पहल!Jharkhand: झारखंड में ‘दारू पर डिजिटल वार’, हेमंत सोरेन का सख्त संदेश—अब GPS से ट्रैक होंगे वाहन, अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा!Bihar: छात्र आंदोलन के बीच बदला सियासी रंग, झंडे उतारकर विधानसभा पहुंचे विधायक, सुरक्षा घेरे में बिहार की राजनीति!Bihar: बिहार के खेल सितारों को मिला ‘सरकारी सलाम’, आकाशदीप-मुकेश कुमार बने DSP; CM का बड़ा ऐलान- IPL में उतरेगी बिहार की टीम!Bihar: अररिया-मोतिहारी में कागजों पर बने पुल, CAG रिपोर्ट में बिहार में 62 हजार करोड़ का घोटाला!Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!Bihar: पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, AISA-RYA ने छात्रों से लेकर आम लोगों से मांगा समर्थन!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने उतारी कानूनी टीम!Jharkhand: जमीन के कागज, लाखों की नकदी और विस्फोटक कनेक्शन… आखिर NIA ने क्यों पकड़े दो कारोबारी?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: NEET प्रदर्शन के बाद मुजफ्फरपुर में बड़ा फैसला, 26 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद; 24 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक!
2 minutes ago
Bihar: लखीसराय की धरोहर देख दंग रह गए रेलवे के GM-DRM, संग्रहालय की जमकर की तारीफ!
12 minutes ago
Jharkhand: अब शिकायत लेकर भटकने की जरूरत नहीं, रामगढ़ में उपायुक्त ने खुद सुनी जनता की परेशानी, अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश!
16 minutes ago
Jharkhand: जो हाथ मिट्टी से कला गढ़ते हैं, अब उन्हीं हाथों को मिलेगा सरकारी सहयोग… रामगढ़ में कलाकारों के लिए शुरू हुई नई पहल!
22 minutes ago
Jharkhand: झारखंड में ‘दारू पर डिजिटल वार’, हेमंत सोरेन का सख्त संदेश—अब GPS से ट्रैक होंगे वाहन, अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा!
30 minutes ago

Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने उतारी कानूनी टीम!

भोजपुर: भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब कानूनी लड़ाई तेज हो गई है। बिलौटी गांव में 17...

भोजपुर: भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब कानूनी लड़ाई तेज हो गई है। बिलौटी गांव में 17 जून 2026 को हुई मुठभेड़ को लेकर उठे सवालों के बीच बिहार सरकार ने न्यायिक जांच आयोग के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखने की तैयारी शुरू कर दी है। गृह विभाग ने मामले की पैरवी के लिए विशेष लोक अभियोजकों और सहायक अधिवक्ताओं की नियुक्ति कर दी है।

सरकार की ओर से न्यायिक जांच आयोग के समक्ष पक्ष रखने के लिए कृष्ण मुरारी प्रसाद को विशेष लोक अभियोजक बनाया गया है, जबकि अनिल कुमार सिंह को सहायक अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए अंजनी पराशर को भी जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, जांच आयोग की सहायता के लिए विनोद जी वर्मा को विशेष लोक अभियोजक और पारितोष लाल को सहायक अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बढ़ी हलचल

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पटना हाईकोर्ट पहले ही राज्य सरकार से जवाब मांग चुका है। मृतक की मां आशा देवी की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार को तीन सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना से जुड़े अहम साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का भी आदेश दिया है। इसमें घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, वीडियोग्राफी, पुलिस वायरलेस लॉगबुक और मोबाइल डेटा जैसे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड शामिल हैं।

अब जांच आयोग के सामने होगी असली परीक्षा

विशेष लोक अभियोजकों की नियुक्ति के बाद अब न्यायिक जांच आयोग के सामने सरकारी पक्ष कानूनी तथ्यों के साथ अपनी दलील रखेगा। वहीं, हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद जांच में जुटे अधिकारियों पर भी पारदर्शिता बनाए रखने की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब हर साक्ष्य और हर बयान अहम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में न्यायिक जांच आयोग की कार्रवाई से इस मामले की दिशा और दशा तय हो सकती है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पुल बना, लेकिन रास्ता गायब, मीरगंज में जनता का फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top