14
BREAKING NEWS
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU... संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!राजगीर में खेल प्रतिभाओं की खोज का ‘मिशन’ तैयार, 200 से ज्यादा मास्टर ट्रेनर्स को मिली ट्रेनिंग!राशन डीलरों के मुद्दे पर तेजस्वी का CM सम्राट को ‘पत्रवार’, ₹30 हजार मानदेय से लंबित कमीशन तक उठाईं 8 बड़ी मांगें!आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
No menu items available
BREAKING
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU… संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
6 hours ago
सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?
6 hours ago
लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!
6 hours ago
CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!
6 hours ago
‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!
6 hours ago

Jharkhand: माइंस से लेवी वसूली की साजिश पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग से मुठभेड़ में एक अपराधी घायल!

हजारीबाग: अंधेरे का फायदा उठाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने निकले अपराधियों का सामना शुक्रवार तड़के पुलिस से हो गया।...

हजारीबाग: अंधेरे का फायदा उठाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने निकले अपराधियों का सामना शुक्रवार तड़के पुलिस से हो गया। केरेडारी थाना क्षेत्र के बुकरु गांव के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के मंसूबों पर पानी फेर दिया। गोलियों की आवाज से गूंजे इलाके में एक अपराधी घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी पुलिस के शिकंजे में आ गया।

पुलिस के मुताबिक, अपराधी चंद्रगुप्त माइंस से लेवी वसूली और इलाके में दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी, केरेडारी थाना और पगार ओपी की संयुक्त टीम ने बिना देर किए मोर्चा संभाल लिया।

घेराबंदी होते ही जंगल की ओर भागे बदमाश

पुलिस टीम ने बुकरु गांव के पास संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में कार्रवाई की।

मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया। मौके से एक पिस्टल, बाइक और अन्य सामान बरामद किया गया।

एसपी खुद पहुंचे घटनास्थल पर

घटना की जानकारी मिलते ही हजारीबाग एसपी अमन कुमार और बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। घायल अपराधी को पहले बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लेवी गैंग पर पुलिस की नजर

एसपी अमन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों अपराधियों का संबंध राहुल दुबे गैंग से सामने आया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

बड़ी वारदात से पहले ही खुला खेल

पुलिस का कहना है कि अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन समय रहते मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई से उनकी योजना विफल कर दी गई।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: हाईटेंशन टावर पर छात्र ने फांसी लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top