1
BREAKING NEWS
खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!डस्टबिन नहीं, डकैती; सुधाकर सिंह ने लगाया मंगल पांडे पर गंभीर आरोप!लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!
No menu items available
BREAKING
खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!
5 hours ago
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!
1 day ago
बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
1 day ago
पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!
1 day ago
कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!
1 day ago

Jharkhand: दलित आयोग के मुद्दे पर घिरी हेमंत सरकार, कांग्रेस का दबाव बढ़ा; BJP बोली- इच्छाशक्ति की कमी!

रांची: झारखंड में अनुसूचित जाति (दलित) आयोग के गठन को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। राज्य में दलित आयोग...

रांची: झारखंड में अनुसूचित जाति (दलित) आयोग के गठन को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। राज्य में दलित आयोग नहीं होने के मुद्दे पर कांग्रेस जहां सरकार पर जल्द फैसला लेने का दबाव बना रही है, वहीं भाजपा ने कांग्रेस और हेमंत सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

झारखंड में अनुसूचित जाति की आबादी करीब 39.85 लाख है, जो राज्य की कुल आबादी का लगभग 12 प्रतिशत है। यही वजह है कि दलित समुदाय से जुड़े मुद्दे लंबे समय से प्रदेश की राजनीति के केंद्र में रहे हैं।

महागठबंधन सरकार में कांग्रेस पिछले कुछ समय से दलित आयोग के गठन की मांग को लेकर सक्रिय है। पार्टी का कहना है कि आयोग बनने से अनुसूचित जाति समाज की समस्याओं की पहचान और उनके समाधान के लिए बेहतर व्यवस्था तैयार हो सकेगी।

कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि उन्होंने पार्टी स्तर और व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आयोग गठन का आग्रह किया है। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस इस मांग को लेकर अपना अभियान जारी रखेगी और सरकार पर दबाव बनाएगी।

हालांकि, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाने के बाद यह मुद्दा फिलहाल राजनीतिक गलियारों में धीमा पड़ता दिख रहा है। वित्त मंत्री पहले इस मुद्दे पर मुखर रहे हैं, लेकिन अब उनकी चुप्पी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

इधर भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि अगर सरकार की मंशा दलित समाज के उत्थान की होती तो अब तक आयोग का गठन हो चुका होता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास इच्छाशक्ति की कमी है।

सीपी सिंह ने कहा कि दलित आयोग बनने से समाज के दबे-कुचले और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की वास्तविक स्थिति सामने आती। यह पता लगाया जा सकता था कि आरक्षण का लाभ मिलने के बावजूद कई लोगों का जीवन स्तर क्यों नहीं सुधरा और उनके विकास के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो झारखंड में दलित आयोग का मुद्दा आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। कांग्रेस जहां इसे सामाजिक न्याय से जोड़ रही है, वहीं भाजपा इसे सरकार की कार्यशैली और इच्छाशक्ति से जोड़कर निशाना साध रही है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: दिल्ली की सियासत की तपिश पहुंची रांची… कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP का हल्लाबोल, नारेबाजी, झड़प और आमने-सामने आए कार्यकर्ता!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top