14
BREAKING NEWS
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU... संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!राजगीर में खेल प्रतिभाओं की खोज का ‘मिशन’ तैयार, 200 से ज्यादा मास्टर ट्रेनर्स को मिली ट्रेनिंग!राशन डीलरों के मुद्दे पर तेजस्वी का CM सम्राट को ‘पत्रवार’, ₹30 हजार मानदेय से लंबित कमीशन तक उठाईं 8 बड़ी मांगें!आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
No menu items available
BREAKING
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU… संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
5 hours ago
सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?
5 hours ago
लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!
5 hours ago
CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!
6 hours ago
‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!
6 hours ago

Bihar: जीविका दीदियों के फीडबैक से बदली बिहार सरकार की योजनाएं, सम्राट बोले- महिलाओं की मांग पर बढ़ी पेंशन, मिली 125 यूनिट मुफ्त बिजली!

पटना: बिहार में महिला सशक्तिकरण और रोजगार को लेकर सरकार ने जीविका दीदियों के सुझावों को अहम बताया है। मुख्यमंत्री...

पटना: बिहार में महिला सशक्तिकरण और रोजगार को लेकर सरकार ने जीविका दीदियों के सुझावों को अहम बताया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में जीविका के माध्यम से चयनित 2446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं से मिले फीडबैक के आधार पर कई बड़े फैसले लिए हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्ष 2024 और 2025 में जीविका दीदियों के साथ महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान महिलाओं ने पेंशन राशि बढ़ाने, बिजली बिल के बोझ को कम करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग रखी थी। सरकार ने इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं में बदलाव किया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की मांग पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि की गई और 1 करोड़ 70 लाख परिवारों को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का फैसला लिया गया। इसके अलावा रोजगार को बढ़ावा देने के लिए जीविका समूहों के माध्यम से कई योजनाओं को गति दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में जीविका आंदोलन ने ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर बदल दी है। आज गांव-गांव में महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ रही हैं और मुर्गी पालन, बकरी पालन समेत कई क्षेत्रों में काम कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कुल 2446 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इनमें एरिया कोऑर्डिनेटर, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, अकाउंटेंट, ऑफिस असिस्टेंट, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट और ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव जैसे पद शामिल हैं।

सम्राट चौधौरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत भी सहायता दी जा रही है, ताकि वे अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सरकार का दावा है कि जीविका मॉडल बिहार में महिला आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुका है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना से गया तक बम धमकी का साया, CM हाउस, स्कूलों के बाद डाकघर-पासपोर्ट सेंटर भी अलर्ट!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top