13
BREAKING NEWS
हेलो मां… बचा लो, नहीं तो मर जाऊंगी; प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती को 2.30 लाख में बेच दिया, कोलकाता से पुलिस ने कराया रेस्क्यू!बिहार में इस बार चूहों नहीं, मुर्गियों के नाम पर शराब का खेल; मुर्गी फार्म में जमीन के नीचे बना था तहखाना, 15 लाख की बीयर बरामद!दुर्गा पूजा की भीड़ में आपके मोबाइल और गहनों पर थी नजर; मुजफ्फरपुर में 15 महिलाएं गिरफ्तार, यूपी और सीवान से जुड़ा मामला!स्नातक चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका; रेशमा भारती की अगुवाई में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने थामा कमल!रेशमा भारती ने संभाली स्नातक चुनाव की कमान, डॉ. एनके यादव की जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर!ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक! 15 श्रद्धालुओं की मौत, 26 घायल; नो-एंट्री में भारी वाहन कैसे पहुंचा?कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में मौत का तांडव! बारिश, अंधेरा और अनाउंसमेंट के बीच भगदड़, 19 की मौत; आयोजकों समेत 12 हिरासत में!पंजाब कमाने गया कटिहार का सूरज दो महीने से लापता, बेटे की तलाश में पंजाब पहुंची मां; दो बहनों को भाई का इंतजार!पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!नशे से दूर, विकास के साथ; शेखोपुरसराय में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, ‘पड़ोस युवा संसद’ में गूंजा जागरूकता का संदेश!पार्टी की सेहत पर फर्क नहीं; राहुल अकेला पर कार्रवाई के बाद रेशमा भारती का दोटूक संदेश, दिलीप साव का समर्थन!साजिशों को सफल नहीं होने दूंगा—तेजप्रताप का दावा, अनुष्का ने कहा- बेटी ही मेरी प्राथमिकता!
No menu items available
BREAKING
हेलो मां… बचा लो, नहीं तो मर जाऊंगी; प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती को 2.30 लाख में बेच दिया, कोलकाता से पुलिस ने कराया रेस्क्यू!बिहार में इस बार चूहों नहीं, मुर्गियों के नाम पर शराब का खेल; मुर्गी फार्म में जमीन के नीचे बना था तहखाना, 15 लाख की बीयर बरामद!दुर्गा पूजा की भीड़ में आपके मोबाइल और गहनों पर थी नजर; मुजफ्फरपुर में 15 महिलाएं गिरफ्तार, यूपी और सीवान से जुड़ा मामला!स्नातक चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका; रेशमा भारती की अगुवाई में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने थामा कमल!रेशमा भारती ने संभाली स्नातक चुनाव की कमान, डॉ. एनके यादव की जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर!ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक! 15 श्रद्धालुओं की मौत, 26 घायल; नो-एंट्री में भारी वाहन कैसे पहुंचा?कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में मौत का तांडव! बारिश, अंधेरा और अनाउंसमेंट के बीच भगदड़, 19 की मौत; आयोजकों समेत 12 हिरासत में!पंजाब कमाने गया कटिहार का सूरज दो महीने से लापता, बेटे की तलाश में पंजाब पहुंची मां; दो बहनों को भाई का इंतजार!पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

हेलो मां… बचा लो, नहीं तो मर जाऊंगी; प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती को 2.30 लाख में बेच दिया, कोलकाता से पुलिस ने कराया रेस्क्यू!
2 hours ago
बिहार में इस बार चूहों नहीं, मुर्गियों के नाम पर शराब का खेल; मुर्गी फार्म में जमीन के नीचे बना था तहखाना, 15 लाख की बीयर बरामद!
2 hours ago
दुर्गा पूजा की भीड़ में आपके मोबाइल और गहनों पर थी नजर; मुजफ्फरपुर में 15 महिलाएं गिरफ्तार, यूपी और सीवान से जुड़ा मामला!
2 hours ago
स्नातक चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका; रेशमा भारती की अगुवाई में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने थामा कमल!
2 hours ago
रेशमा भारती ने संभाली स्नातक चुनाव की कमान, डॉ. एनके यादव की जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर!
2 hours ago

Bihar: अब खेतों में उगेगा सिंदूर, बिहार का रामासी बना देश का पहला ‘सिंदूर ग्राम’, महिलाओं के हाथों बदलेगी गांव की तस्वीर!

भागलपुर: अब तक सिंदूर का नाम आते ही पूजा और परंपरा की तस्वीर सामने आती थी, लेकिन बिहार के एक...

भागलपुर: अब तक सिंदूर का नाम आते ही पूजा और परंपरा की तस्वीर सामने आती थी, लेकिन बिहार के एक गांव ने इसे रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़कर नई कहानी लिखनी शुरू कर दी है। भागलपुर जिले का रामासी गांव अब देश का पहला ‘सिंदूर ग्राम’ बन गया है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर ने इस गांव को गोद लेकर सिंदूर (एनाट्टो) की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने की पहल शुरू की है।

इस अनोखी पहल का उद्देश्य सिर्फ सिंदूर उत्पादन नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और गांव में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक एकड़ भूमि में 250 सीता सिंदूर पौधों का रोपण किया गया। साथ ही 100 महिला किसानों के बीच सिंदूर के पौधे और कृषि उपकरण वितरित किए गए।

महिलाओं के हाथों में आएगा रोजगार का नया अवसर

बीएयू की इस पहल से सबसे बड़ा फायदा महिला किसानों को मिलने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय की योजना है कि महिलाओं को सिंदूर की खेती से लेकर पौध तैयार करने, प्रसंस्करण और बाजार तक जोड़कर आय का नया स्रोत उपलब्ध कराया जाए।

कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने कहा कि रामासी गांव को भविष्य में देश के प्रमुख जैविक सिंदूर उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके लिए गांव में सिंदूर प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने और उत्पादों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजार तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।

पूजा से उद्योग तक पहुंचेगा सिंदूर

वैज्ञानिकों ने बताया कि सीता सिंदूर पौधे से मिलने वाले प्राकृतिक रंग ‘बिक्सिन’ का इस्तेमाल खाद्य उद्योग, कॉस्मेटिक और कई औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाता है। ऐसे में इसकी खेती किसानों के लिए बेहतर आय का माध्यम बन सकती है।

विश्वविद्यालय किसानों को सिंदूर की वैज्ञानिक खेती, जैविक तकनीक, पौध उत्पादन, प्रसंस्करण और ब्रांडिंग की जानकारी देगा, ताकि किसान सिर्फ उत्पादन तक सीमित न रहें बल्कि अपने उत्पाद को बेहतर बाजार भी दिला सकें।

एक गांव से शुरू होगी नई ग्रामीण क्रांति

बीएयू ने रामासी में सिंदूर खेती के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी जोड़ने की योजना बनाई है। इसमें मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन और कुक्कुट पालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय के कई स्रोत विकसित हो सकें।

कुलपति ने बताया कि दानापुर में विश्व का पहला ‘सिंदूर पार्क’ विकसित करने की भी योजना है। इसके अलावा जरदालू गांव और कमलम गांव की तर्ज पर थीम आधारित ग्राम विकास मॉडल तैयार किए जाएंगे।

रामासी की नई पहचान, देश के लिए बनेगा मॉडल

कार्यक्रम में सन्हौला विधायक सुभानंद मुकेश, रामासी मुखिया शोभा देवी, बीएयू के अनुसंधान निदेशक डॉ. ए. के. सिंह, प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. एस. के. पाठक, डॉ. वी. शाजीदा बानो सहित वैज्ञानिक, अधिकारी, महिला किसान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रामासी गांव की यह पहल अब सिर्फ खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि परंपरा को रोजगार से जोड़ने की एक नई कोशिश बनकर सामने आई है। आने वाले समय में यह गांव देश के लिए एक ऐसा मॉडल बन सकता है, जहां खेतों से सिंदूर और महिलाओं के हाथों से आत्मनिर्भरता की कहानी लिखी जाएगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बेटी की खुशी को बनाया प्रकृति का उत्सव, गगन पांडेय की पहल बनी मिसाल!

राजीव रंजन, भागलपुर (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top