9
BREAKING NEWS
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!डस्टबिन नहीं, डकैती; सुधाकर सिंह ने लगाया मंगल पांडे पर गंभीर आरोप!लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!
No menu items available
BREAKING
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!
9 hours ago
बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
9 hours ago
पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!
10 hours ago
कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!
10 hours ago
पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!
10 hours ago

Bihar: जदयू में बगावत के संकेत? छोटू सिंह के समर्थन में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता!

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले जदयू के अंदर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी से निष्कासित नेता अरविंद...

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले जदयू के अंदर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी से निष्कासित नेता अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह के समर्थन में गुरुवार को जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया। हाथों में छोटू सिंह की तस्वीर लेकर पहुंचे समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जताई और निष्कासन वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के सामने समर्थकों ने “छोटू सिंह को पार्टी में वापस लो” के नारे लगाए। समर्थकों ने नीतीश कुमार और निशांत कुमार के समर्थन में भी नारेबाजी की और पार्टी नेतृत्व से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की।

प्रदर्शन कर रहे समर्थकों का कहना था कि छोटू सिंह लंबे समय से जदयू के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर पार्टी ने निष्कासन का फैसला वापस नहीं लिया तो इसका सीधा असर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पड़ सकता है।

समर्थकों ने चेतावनी दी कि पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी को नजरअंदाज करना एनडीए के लिए राजनीतिक नुकसान का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए।

गौरतलब है कि जदयू ने 10 जुलाई को अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। बताया जा रहा है कि नई प्रदेश टीम में जगह नहीं मिलने के बाद छोटू सिंह ने पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसी दौरान उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उन्हें माहौल नहीं बनाने की बात कहते नजर आए थे।

छोटू सिंह के निष्कासन को लेकर मोकामा विधायक अनंत सिंह भी सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि किसी कार्यकर्ता से गलती होने पर उसे सुधारने का मौका मिलना चाहिए।

अब जदयू कार्यालय के बाहर हुए इस प्रदर्शन ने बांकीपुर उपचुनाव से पहले पार्टी के अंदर चल रही खींचतान को खुलकर सामने ला दिया है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक निष्कासन वापस लेने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top