28
BREAKING NEWS
Bihar: CM के कार्यक्रम में पत्रकारों की एंट्री रोके जाने पर बवाल, DM के खिलाफ धरने पर बैठे पत्रकार!Bihar: लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, 3753 वाद चिन्हित; अधिक से अधिक मामलों के निपटारे पर जोर!Bihar: 24 शिक्षण संस्थानों में ‘सहयोग शिविर’ का दावा, तस्वीर सिर्फ एक की; लखीसराय में कागजों पर सिमट गई छात्र समस्याओं की सुनवाई?Bihar: लखीसराय में मुखिया समन्वय सम्मेलन, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ऋण वसूली पर जोर!Bihar: ‘लापता’ बैनर लेकर नदी की धारा में उतरे ग्रामीण, 22 गांवों के लिए सड़क-बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग!Jharkhand: स्कूली छात्राओं ने DC-SSP को राखी बांध बताई समस्याएं, मनचलों से सुरक्षा की लगाई गुहार!Bihar: नालंदा में दवा लेने निकली 50 वर्षीय महिला लापता, बेटी ने लोगों से की भावुक अपील!Bihar: अमरेंद्र झा बने केंद्रीय विद्यालय लखीसराय के नए प्राचार्य, शैक्षणिक सुधार पर जोर!Bihar: लखीसराय व्यवहार न्यायालय में ऑनलाइन फाइलिंग पर वकीलों का रोष, जिला विधिज्ञ संघ को सौंपा ज्ञापन!Bihar: शेखपुरा में पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया तेज, अब तक 15 दस्तावेजों का डिजिटल निबंधन!Bihar: शेखपुरा में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का धरना, मानदेय बढ़ाने और नियमितीकरण की मांग!Bihar: शराबबंदी वाले बिहार में खुलेआम शराब तस्करी, दो कारों से 6.50 लाख की विदेशी शराब बरामद!Bihar: मुजफ्फरपुर में नदी से मां-बेटे का शव बरामद, कपड़े की रस्सी से बंधे मिले दोनों!Bihar: मुमुजफ्फरपुर में 4 साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला, CCTV वीडियो देखकर दहल जाएंगे!Bihar: बेगूसराय में गुटखा लाने से मना किया तो पड़ोसी युवक ने चाकू से हमला कर 13 साल के बच्चे की हत्या,आरोपी फरार; गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम!
No menu items available
BREAKING
Bihar: CM के कार्यक्रम में पत्रकारों की एंट्री रोके जाने पर बवाल, DM के खिलाफ धरने पर बैठे पत्रकार!Bihar: लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, 3753 वाद चिन्हित; अधिक से अधिक मामलों के निपटारे पर जोर!Bihar: 24 शिक्षण संस्थानों में ‘सहयोग शिविर’ का दावा, तस्वीर सिर्फ एक की; लखीसराय में कागजों पर सिमट गई छात्र समस्याओं की सुनवाई?Bihar: लखीसराय में मुखिया समन्वय सम्मेलन, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ऋण वसूली पर जोर!Bihar: ‘लापता’ बैनर लेकर नदी की धारा में उतरे ग्रामीण, 22 गांवों के लिए सड़क-बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग!Jharkhand: स्कूली छात्राओं ने DC-SSP को राखी बांध बताई समस्याएं, मनचलों से सुरक्षा की लगाई गुहार!Bihar: नालंदा में दवा लेने निकली 50 वर्षीय महिला लापता, बेटी ने लोगों से की भावुक अपील!Bihar: अमरेंद्र झा बने केंद्रीय विद्यालय लखीसराय के नए प्राचार्य, शैक्षणिक सुधार पर जोर!Bihar: लखीसराय व्यवहार न्यायालय में ऑनलाइन फाइलिंग पर वकीलों का रोष, जिला विधिज्ञ संघ को सौंपा ज्ञापन!Bihar: शेखपुरा में पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया तेज, अब तक 15 दस्तावेजों का डिजिटल निबंधन!Bihar: शेखपुरा में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का धरना, मानदेय बढ़ाने और नियमितीकरण की मांग!Bihar: शराबबंदी वाले बिहार में खुलेआम शराब तस्करी, दो कारों से 6.50 लाख की विदेशी शराब बरामद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: CM के कार्यक्रम में पत्रकारों की एंट्री रोके जाने पर बवाल, DM के खिलाफ धरने पर बैठे पत्रकार!
2 hours ago
Bihar: लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, 3753 वाद चिन्हित; अधिक से अधिक मामलों के निपटारे पर जोर!
2 hours ago
Bihar: 24 शिक्षण संस्थानों में ‘सहयोग शिविर’ का दावा, तस्वीर सिर्फ एक की; लखीसराय में कागजों पर सिमट गई छात्र समस्याओं की सुनवाई?
2 hours ago
Bihar: लखीसराय में मुखिया समन्वय सम्मेलन, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ऋण वसूली पर जोर!
3 hours ago
Bihar: ‘लापता’ बैनर लेकर नदी की धारा में उतरे ग्रामीण, 22 गांवों के लिए सड़क-बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग!
3 hours ago

Bihar: चारा घोटाला आरोपी के बेटे को टिकट क्यों दिया? अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस होते ही BJP पर उठे सवाल!

पटना: बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार रहे अभिषेक सिन्हा का नामांकन वापस लेना अब बिहार की सियासत में बड़ा...

पटना: बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार रहे अभिषेक सिन्हा का नामांकन वापस लेना अब बिहार की सियासत में बड़ा मुद्दा बन गया है। विपक्ष ने इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है और सवाल उठाया है कि आखिर पार्टी ने उम्मीदवार चयन से पहले पूरी जानकारी क्यों नहीं जुटाई?

अभिषेक सिन्हा को बीजेपी ने बांकीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन नामांकन के बाद उनके परिवार का पुराना चारा घोटाला कनेक्शन सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया।

टिकट देने से पहले जांच क्यों नहीं हुई?

विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी ने जिस उम्मीदवार को मैदान में उतारा, उसके परिवार से जुड़े पुराने मामलों की जानकारी पहले ही सार्वजनिक होनी चाहिए थी।

आरजेडी और जन सुराज ने सवाल उठाया कि अगर नामांकन के बाद विवाद सामने आना था, तो उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?

पिता-माता दोनों का नाम चारा घोटाला मामलों से जुड़ा

अभिषेक सिन्हा के पिता रविंद्र प्रसाद सिन्हा का नाम चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में सामने आया था। वह एक निजी कंपनी से जुड़े थे और अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी।

वहीं, उनकी मां चंचला सिन्हा भी चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में आरोपी रही थीं और एक मामले में उन्हें सजा सुनाई गई थी।

इसी पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर विपक्ष ने बीजेपी पर हमला बोला और पूछा कि क्या पार्टी को उम्मीदवार घोषित करने से पहले इन तथ्यों की जानकारी नहीं थी?

नामांकन में जानकारी छिपाने का आरोप

विवाद के बीच यह भी चर्चा रही कि अभिषेक सिन्हा के नामांकन पत्र में कुछ जानकारियों को लेकर सवाल उठे थे। विपक्ष ने आरोप लगाया कि कई तथ्यों को छिपाया गया।

हालांकि अभिषेक सिन्हा ने नाम वापस लेने की वजह पारिवारिक कारण बताई है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ने में असमर्थ हैं और पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे।

BJP की रणनीति पर उठे सवाल

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बांकीपुर जैसे महत्वपूर्ण सीट पर उम्मीदवार बदलने का फैसला बीजेपी के लिए असहज स्थिति पैदा करता है।

विपक्ष अब इसे बीजेपी के उम्मीदवार चयन पर सवाल उठाने के लिए इस्तेमाल कर रहा है। वहीं बीजेपी की ओर से इस मामले पर आधिकारिक तौर पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अब सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ नामांकन से जुड़ी तकनीकी समस्या थी या फिर राजनीतिक दबाव के कारण उम्मीदवार बदलना पड़ा? बांकीपुर उपचुनाव में यह मुद्दा कितना असर डालता है, यह चुनाव परिणाम बताएगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: कभी नीतीश के करीबी दिखे छोटू सिंह, अब JDU से 6 साल का वनवास!

रणजीत सम्राट
ब्यूरो हेड महुआ न्यूज़
बिहार /झारखण्ड

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top