11
BREAKING NEWS
‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!
No menu items available
BREAKING
‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!
2 hours ago
रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!
2 hours ago
कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!
2 hours ago
दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?
2 hours ago
ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!
2 hours ago

Bihar: काल बनकर आया सांप, ढाल बन गई मां… बेटे के लिए जिंदगी से लड़ गई ममता!

किशनगंज: कहते हैं दुनिया में मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं होता। जब बात अपने बच्चे की जिंदगी पर आ...

किशनगंज: कहते हैं दुनिया में मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं होता। जब बात अपने बच्चे की जिंदगी पर आ जाए तो एक मां अपने डर, दर्द और अपनी जान तक को पीछे छोड़ देती है। पूर्णिया के एक छोटे से गांव से सामने आई यह कहानी मां की उसी अद्भुत ममता और हिम्मत की मिसाल बन गई है, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं।

रौटा थाना क्षेत्र के बौलान प्याजी गांव में एक मां अपने 18 वर्षीय बेटे शहजाद आलम की जिंदगी बचाने के लिए मौत से भी लड़ गई। शुक्रवार सुबह शहजाद अपनी मां शहजादी के साथ मवेशियों के लिए चारा लेने गांव के पास बांध पर गया था। तभी अचानक एक जहरीले सांप ने शहजाद को डस लिया।

कुछ देर तक बेटे को भी इसका अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन जब उसने पास में सांप को देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने कांपती आवाज में अपनी मां को पूरी बात बताई। बेटे के मुंह से सांप के काटने की बात सुनते ही मां शहजादी का कलेजा कांप उठा, लेकिन अगले ही पल मां की ममता ने डर को हरा दिया।

उस पल मां के सामने सिर्फ एक ही लक्ष्य था—किसी भी कीमत पर बेटे की जिंदगी बचानी है। उसने बिना देर किए बेटे को संभाला और मदद के लिए प्रयास शुरू कर दिया। बेटे की हालत बिगड़ती देख मां खुद अपनी जान की परवाह करना भूल गई।

कुछ ही देर में मां और बेटे दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। मां की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को आनन-फानन में किशनगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टर दोनों की जिंदगी बचाने में जुट गए। चिकित्सक डॉ. कृष्णानंद तीर्थांकर ने बताया कि फिलहाल मां-बेटे की हालत स्थिर है और दोनों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

लेकिन अस्पताल का सबसे भावुक दृश्य वह था, जब खुद इलाज करा रही मां बार-बार डॉक्टरों से अपने बेटे के बारे में पूछ रही थी। उसके चेहरे पर अपनी तकलीफ नहीं, बल्कि बेटे की चिंता दिखाई दे रही थी।

गांव वालों के लिए यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि मां के उस प्यार की कहानी है जो किसी भी खतरे से बड़ा होता है। शहजादी ने साबित कर दिया कि मां की ममता के सामने डर भी हार जाता है और हिम्मत की कोई सीमा नहीं होती।

आज पूरा गांव इस मां के जज्बे को सलाम कर रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: PUBG खेल रहे युवक पर तलवार से हमला, कान कटा… नाले में फेंककर भागे हमलावर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top