16
BREAKING NEWS
लखीसराय में खुला ‘बॉलीवुड फैशन’ शोरूम, सभापति अरविंद पासवान और विधायक रामानंद मंडल ने किया उद्घाटन!121 कन्याएं, नौ देवियों की झांकी और जयकारों की गूंज… सहरसा में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा!दिल्ली के आंदोलन की गूंज शेखपुरा पहुंची, भाकपा माले-AISA-RYA की संयुक्त गोष्ठी!धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!Rohini Acharya: ‘कितनी आवाजों को दबाओगे?’ रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही!सरकारी डॉक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप, 1.29 लाख के भुगतान के बदले मांगे 8,600 रुपये; घर की तलाशी में मिली नकदी और बैंक जमा!रील के चक्कर में सड़क पर लहरिया कट दिखाना मैडम को पड़ा महंगा, पुलिस ने थमाया ₹12 हजार का चालान!शारदीय नवरात्र पर बिहार के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बांका में एक लाख भक्तों के जलाभिषेक का दावा; पटना में 200 मीटर लंबी कतार!दिल्ली में CJP का फिर प्रदर्शन, तीन बड़े नेता मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगे; मेट्रो-ट्रेन बंदी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई!नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में फिर बाढ़, घरों और पुलों को नुकसान; लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय में खुला ‘बॉलीवुड फैशन’ शोरूम, सभापति अरविंद पासवान और विधायक रामानंद मंडल ने किया उद्घाटन!121 कन्याएं, नौ देवियों की झांकी और जयकारों की गूंज… सहरसा में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा!दिल्ली के आंदोलन की गूंज शेखपुरा पहुंची, भाकपा माले-AISA-RYA की संयुक्त गोष्ठी!धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!Rohini Acharya: ‘कितनी आवाजों को दबाओगे?’ रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही!सरकारी डॉक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप, 1.29 लाख के भुगतान के बदले मांगे 8,600 रुपये; घर की तलाशी में मिली नकदी और बैंक जमा!रील के चक्कर में सड़क पर लहरिया कट दिखाना मैडम को पड़ा महंगा, पुलिस ने थमाया ₹12 हजार का चालान!शारदीय नवरात्र पर बिहार के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बांका में एक लाख भक्तों के जलाभिषेक का दावा; पटना में 200 मीटर लंबी कतार!दिल्ली में CJP का फिर प्रदर्शन, तीन बड़े नेता मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगे; मेट्रो-ट्रेन बंदी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई!नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में फिर बाढ़, घरों और पुलों को नुकसान; लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय में खुला ‘बॉलीवुड फैशन’ शोरूम, सभापति अरविंद पासवान और विधायक रामानंद मंडल ने किया उद्घाटन!
59 seconds ago
121 कन्याएं, नौ देवियों की झांकी और जयकारों की गूंज… सहरसा में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा!
6 hours ago
दिल्ली के आंदोलन की गूंज शेखपुरा पहुंची, भाकपा माले-AISA-RYA की संयुक्त गोष्ठी!
6 hours ago
धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!
10 hours ago
Rohini Acharya: ‘कितनी आवाजों को दबाओगे?’ रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही!
10 hours ago

Bihar: NDA की बैठक में नीतीश की एंट्री, सम्राट चौधरी की तारीफ से बिहार की सियासत गरम!

पटना: बिहार की सियासत में शनिवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री आवास पर हुई NDA की अहम...

पटना: बिहार की सियासत में शनिवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री आवास पर हुई NDA की अहम बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। बैठक में सरकार के कामकाज की समीक्षा, संगठन की मजबूती और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर मंथन किया गया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में NDA के पांचों घटक दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित कैबिनेट के मंत्री और सभी जिलाध्यक्षों को भी बैठक में बुलाया गया था।

नीतीश ने की सम्राट सरकार की तारीफ

बैठक खत्म होने के बाद जदयू एमएलसी संजय गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कामकाज की सराहना की है।

उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने कहा है कि सम्राट चौधरी विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं और आने वाले समय में भी विकास की गति जारी रहेगी।

100 दिन के कामकाज और संगठन पर चर्चा

बैठक का मुख्य एजेंडा नई सरकार के शुरुआती 100 दिनों के कामकाज की समीक्षा करना रहा। NDA नेतृत्व ने जिलाध्यक्षों से जमीनी फीडबैक लेने और सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की।

बैठक में गठबंधन के सभी दलों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर दिया गया। नेताओं ने माना कि विधानसभा चुनाव में बेहतर समन्वय का फायदा मिला था, जिसे आगे भी बनाए रखना जरूरी है।

विवादित मुद्दों पर एकजुट रणनीति

हाल के दिनों में कई राजनीतिक और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर NDA नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आए थे। बैठक में ऐसे मुद्दों पर एकजुट होकर प्रतिक्रिया देने और विपक्ष को हमला करने का मौका नहीं देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

JDU में नाराजगी के बीच छोटू सिंह पर कार्रवाई

बैठक से पहले जदयू संगठन में पद नहीं मिलने को लेकर कुछ नेताओं की नाराजगी सामने आई। जदयू नेता छोटू सिंह ने संगठन में जगह नहीं मिलने पर नाराजगी जताई थी।

इसके बाद पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व महासचिव छोटू सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने यह कार्रवाई की।

वहीं जदयू एमएलसी संजय गांधी ने कहा कि पार्टी में कोई नाराजगी नहीं है। संगठन में पद सभी को समय के अनुसार मिलता है।

अशोक चौधरी बोले- बेहतर तालमेल जरूरी

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि NDA की जीत के पीछे सभी दलों का तालमेल बड़ी वजह रहा है और आगे भी इसी रणनीति पर काम किया जाएगा।

NDA की इस बैठक को बिहार की राजनीति में शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है, जहां नीतीश कुमार की मौजूदगी और सम्राट चौधरी के नेतृत्व की चर्चा ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: नामांकन के 24 घंटे में ही BJP कैंडिडेट ने छोड़ा मैदान!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top