40
BREAKING NEWS
Bihar: अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन!Bihar: टीबी मुक्त लखीसराय अभियान को लेकर DM सख्त, स्क्रीनिंग और इलाज में तेजी लाने के निर्देश!Bihar: लखीसराय शिक्षा विभाग को मिले नए डीपीओ, सीमा कुमारी और मुहम्मद इसरार अहमद ने संभाला कार्यभार!Bihar: लखीसराय में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, DM ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण!Bihar: बांकीपुर में ‘लालू यादव’ की एंट्री से बढ़ा चुनावी ट्विस्ट, PK और अभिषेक के सामने नई चुनौती!Bihar: मजदूरी मांगी तो सिर पर मारी गोली, हाजीपुर में मजदूर अमित की हत्या से मचा हड़कंप!Bihar: गया में दो लोग जिंदा जले, कार-ट्रक की भीषण टक्कर के बाद धू-धू कर जल उठी कार!Jharkhand: 103 एकड़ वन भूमि घोटाले का खुला राज, CID ने मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को पटना से किया गिरफ्तार!Jharkhand: झारखंड के स्कूलों में सांपों का खतरा, लोहरदगा में सांप डसने से छात्रा की मौत, पाकुड़ में मिले आधा दर्जन बेबी कोबरा!Jharkhand: जमशेदपुर में 39 लाख की नकली सिगरेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ग्राहक बनकर पकड़े दो तस्कर!Jharkhand: हजारीबाग में 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन हेराफेरी का मामला, कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश!Bihar: मुजफ्फरपुर की बहू ने रचा इतिहास, तीन बच्चों की मां सोनी गुप्ता बनीं 'मिसेज बिहार 2026'!Jharkhand: जमशेदपुर में खून की होली, दिनदहाड़े राहुल बच्चा को गोलियों से छलनी कर दिया!Jharkhand: पति-पत्नी चला रहे थे घर में 'मिनी गन फैक्ट्री', रामगढ़ पुलिस के छापे में खुला अवैध हथियार कारोबार का बड़ा राज!Bihar: अमृता मौत केस में बड़ा मोड़! BDO के बाद महिला दरोगा गिरफ्तार, मोबाइल और चैट खोलेगा राज?
No menu items available
BREAKING
Bihar: अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन!Bihar: टीबी मुक्त लखीसराय अभियान को लेकर DM सख्त, स्क्रीनिंग और इलाज में तेजी लाने के निर्देश!Bihar: लखीसराय शिक्षा विभाग को मिले नए डीपीओ, सीमा कुमारी और मुहम्मद इसरार अहमद ने संभाला कार्यभार!Bihar: लखीसराय में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, DM ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण!Bihar: बांकीपुर में ‘लालू यादव’ की एंट्री से बढ़ा चुनावी ट्विस्ट, PK और अभिषेक के सामने नई चुनौती!Bihar: मजदूरी मांगी तो सिर पर मारी गोली, हाजीपुर में मजदूर अमित की हत्या से मचा हड़कंप!Bihar: गया में दो लोग जिंदा जले, कार-ट्रक की भीषण टक्कर के बाद धू-धू कर जल उठी कार!Jharkhand: 103 एकड़ वन भूमि घोटाले का खुला राज, CID ने मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को पटना से किया गिरफ्तार!Jharkhand: झारखंड के स्कूलों में सांपों का खतरा, लोहरदगा में सांप डसने से छात्रा की मौत, पाकुड़ में मिले आधा दर्जन बेबी कोबरा!Jharkhand: जमशेदपुर में 39 लाख की नकली सिगरेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ग्राहक बनकर पकड़े दो तस्कर!Jharkhand: हजारीबाग में 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन हेराफेरी का मामला, कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश!Bihar: मुजफ्फरपुर की बहू ने रचा इतिहास, तीन बच्चों की मां सोनी गुप्ता बनीं ‘मिसेज बिहार 2026’!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन!
17 seconds ago
Bihar: टीबी मुक्त लखीसराय अभियान को लेकर DM सख्त, स्क्रीनिंग और इलाज में तेजी लाने के निर्देश!
6 minutes ago
Bihar: लखीसराय शिक्षा विभाग को मिले नए डीपीओ, सीमा कुमारी और मुहम्मद इसरार अहमद ने संभाला कार्यभार!
10 minutes ago
Bihar: लखीसराय में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, DM ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण!
16 minutes ago
Bihar: बांकीपुर में ‘लालू यादव’ की एंट्री से बढ़ा चुनावी ट्विस्ट, PK और अभिषेक के सामने नई चुनौती!
2 hours ago

Jharkhand: झारखंड के स्कूलों में सांपों का खतरा, लोहरदगा में सांप डसने से छात्रा की मौत, पाकुड़ में मिले आधा दर्जन बेबी कोबरा!

लोहरदगा/पाकुड़ः बरसात के मौसम में जहरीले सांपों का खतरा बढ़ गया है। राज्य के दो अलग-अलग जिलों के स्कूलों में...

लोहरदगा/पाकुड़ः बरसात के मौसम में जहरीले सांपों का खतरा बढ़ गया है। राज्य के दो अलग-अलग जिलों के स्कूलों में सांप से जुड़ी घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। लोहरदगा में जहां आवासीय विद्यालय में करैत सांप के डसने से एक छात्रा की मौत हो गई, वहीं पाकुड़ के एक निजी विद्यालय परिसर में आधा दर्जन बेबी कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया।

लोहरदगाः करैत सांप के डसने से छात्रा की मौत

लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र स्थित संवसीरा हायर सेकेंडरी आवासीय विद्यालय में बड़ा हादसा हुआ। छात्रावास के कमरे में सो रही चार छात्राओं को जहरीले करैत सांप ने डस लिया।

जानकारी के अनुसार, रात के समय सांप कमरे में घुस गया और सबसे पहले 12 वर्षीय वर्षा उरांव को डसा। उसके शोर मचाने पर फुलमनिया उरांव, अनिषा उरांव और मनीषा कुमारी भी सांप के हमले की चपेट में आ गईं।

शिक्षकों ने तत्काल सभी छात्राओं को लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने वर्षा उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, फुलमनिया उरांव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर किया गया। अन्य छात्राओं का इलाज जारी है।

पाकुड़ः स्कूल में मिले आधा दर्जन बेबी कोबरा

वहीं, पाकुड़ जिले के एक प्रसिद्ध निजी विद्यालय परिसर में बुधवार को आधा दर्जन बेबी कोबरा मिलने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि सांप के बच्चे विद्यालय बंद होने के बाद दिखाई दिए।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी बेबी कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ दिया।

वनकर्मी असराफुल शेख ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की सूचना पर टीम पहुंची तो बिजली पैनल रूम के पास कई सांप के बच्चे मिले। जांच में सभी बेबी कोबरा पाए गए। आशंका जताई गई कि कोबरा ने इसी जगह अंडे दिए थे और कुछ दिन पहले ही बच्चे निकले हैं।

वन विभाग ने संभावित खतरे को देखते हुए उस स्थान को ब्लॉक कर दिया है और स्कूल कर्मियों को साफ-सफाई रखने की सलाह दी है। वनकर्मियों के अनुसार, बेबी कोबरा भी काफी जहरीले होते हैं।

स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

दोनों घटनाओं के बाद स्कूल और छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर बरसात के मौसम में झाड़ियों की सफाई, कमरों की नियमित जांच और परिसर की निगरानी बेहद जरूरी हो गई है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें और सावधानी बरतें।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: जमशेदपुर में 39 लाख की नकली सिगरेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ग्राहक बनकर पकड़े दो तस्कर!

चंदन कुमार

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top