26
BREAKING NEWS
Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!Bihar: कटिहार में स्मैक तस्करी के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार, 28 ग्राम स्मैक और 58 हजार रुपये बरामद!Jharkhand: सीएम हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्र, JMM समर्थकों से भिड़े; रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में तनाव!Bihar: पटना में PhD होल्डर्स का लोकभवन मार्च, आर ब्लॉक पर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी!Bihar: बिहार की दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित!Bihar: बिहार में गंगा उफान पर, पटना की सड़कों तक पहुंचा पानी; मुंगेर का चंडिका स्थान जलमग्न, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट!Bihar: कोचिंग से घर लौटीं तीन छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, दो की मौत; तीसरी गंभीर!
No menu items available
BREAKING
Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!Bihar: कटिहार में स्मैक तस्करी के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार, 28 ग्राम स्मैक और 58 हजार रुपये बरामद!Jharkhand: सीएम हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्र, JMM समर्थकों से भिड़े; रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में तनाव!Bihar: पटना में PhD होल्डर्स का लोकभवन मार्च, आर ब्लॉक पर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!
21 minutes ago
Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!
1 hour ago
Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!
1 hour ago
Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!
1 hour ago
Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!
2 hours ago

Bihar: नालंदा से निकले 162 जवान… अब अरवल और जहानाबाद में दिखेगा इनका दम!

नालंदा: नालंदा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह के साथ 162 प्रशिक्षु सिपाहियों का छह महीने का कठिन...

नालंदा: नालंदा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह के साथ 162 प्रशिक्षु सिपाहियों का छह महीने का कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब ये सभी जवान बिहार पुलिस का हिस्सा बनकर जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि आईजी जितेंद्र राणा ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षु जवानों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का बड़ा माध्यम है।

आईजी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्दी का सम्मान ही पुलिस की असली पहचान है। उन्होंने सभी जवानों से अनुशासन बनाए रखने, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ काम करने तथा आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार करने की अपील की।

इस मौके पर नालंदा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जवानों को आधुनिक पुलिसिंग के लिए तैयार किया गया। उन्हें इनडोर और आउटडोर दोनों तरह की कड़ी ट्रेनिंग दी गई।

प्रशिक्षण में नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारी दी गई। इसके अलावा साइबर अपराध से निपटने के लिए विशेष तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया।

जवानों को राजगीर स्थित CRPF अकादमी में फायरिंग, बैटल ऑब्सटेकल कोर्स और शारीरिक दक्षता का भी कठिन अभ्यास कराया गया, ताकि वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर तरीके से काम कर सकें।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जवान बिहार के रोहतास, कैमूर, बक्सर और समस्तीपुर सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों से भी हैं। यह प्रशिक्षण ‘एक भारत’ की भावना को मजबूत करने का उदाहरण है।

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी 162 जवान अब अरवल और जहानाबाद जिलों में अपनी सेवाएं देंगे। पुलिस अधिकारियों ने विश्वास जताया कि ये नए सिपाही पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: यूक्रेन से बिहार बॉर्डर तक पहुंची यूक्रेनी महिला…नेपाल जाने से पहले SSB ने दबोचा!

वीरेंद्र कुमार, नालंदा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top