12
BREAKING NEWS
पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!नशे से दूर, विकास के साथ; शेखोपुरसराय में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, ‘पड़ोस युवा संसद’ में गूंजा जागरूकता का संदेश!पार्टी की सेहत पर फर्क नहीं; राहुल अकेला पर कार्रवाई के बाद रेशमा भारती का दोटूक संदेश, दिलीप साव का समर्थन!साजिशों को सफल नहीं होने दूंगा—तेजप्रताप का दावा, अनुष्का ने कहा- बेटी ही मेरी प्राथमिकता!पहले दाखिल-खारिज रद्द, फिर विधायक की मां के नाम कैसे चढ़ी जमीन? कांटी अंचल से जवाब मांग रही पुलिस!5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, कुंदन कृष्णन से जुड़े मामले में मांगा जवाब!नालंदा में सिपाही की मौत का सनसनीखेज मामला: महिला दरोगा समेत 7 गिरफ्तार, शराब तस्करों से कथित वसूली की आशंका!सीतामढ़ी में प्रशांत किशोर का विवादित बयान; CM सम्राट चौधरी को गोली मारने की बात कहने का आरोप, BJP ने मांगी सार्वजनिक माफी!लखीसराय में डांडिया की धूम; नन्हे बच्चों ने दीप जलाकर किया आगाज, मैथिली-भैरवी गीतों पर झूम उठा डेफोडिल पब्लिक स्कूल!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया की धूम, नवदुर्गा की झांकी ने मोहा मन; 22 अक्टूबर से फिर खुलेंगे स्कूल!25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में मनेगी श्रीबाबू की जयंती, बरबीघा पहुंचे राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह!नवरात्रि में घर आई नन्ही वैष्णवी, मां दुर्गा का स्वरूप मान परिवार ने सजाकर किया स्वागत!
No menu items available
BREAKING
पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!नशे से दूर, विकास के साथ; शेखोपुरसराय में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, ‘पड़ोस युवा संसद’ में गूंजा जागरूकता का संदेश!पार्टी की सेहत पर फर्क नहीं; राहुल अकेला पर कार्रवाई के बाद रेशमा भारती का दोटूक संदेश, दिलीप साव का समर्थन!साजिशों को सफल नहीं होने दूंगा—तेजप्रताप का दावा, अनुष्का ने कहा- बेटी ही मेरी प्राथमिकता!पहले दाखिल-खारिज रद्द, फिर विधायक की मां के नाम कैसे चढ़ी जमीन? कांटी अंचल से जवाब मांग रही पुलिस!5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, कुंदन कृष्णन से जुड़े मामले में मांगा जवाब!नालंदा में सिपाही की मौत का सनसनीखेज मामला: महिला दरोगा समेत 7 गिरफ्तार, शराब तस्करों से कथित वसूली की आशंका!सीतामढ़ी में प्रशांत किशोर का विवादित बयान; CM सम्राट चौधरी को गोली मारने की बात कहने का आरोप, BJP ने मांगी सार्वजनिक माफी!लखीसराय में डांडिया की धूम; नन्हे बच्चों ने दीप जलाकर किया आगाज, मैथिली-भैरवी गीतों पर झूम उठा डेफोडिल पब्लिक स्कूल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!
2 minutes ago
त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!
6 minutes ago
रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!
10 minutes ago
कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!
20 minutes ago
नशे से दूर, विकास के साथ; शेखोपुरसराय में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, ‘पड़ोस युवा संसद’ में गूंजा जागरूकता का संदेश!
29 minutes ago

Jharkhand: RIMS को मिला दूसरा किडनी स्पेशलिस्ट, अब बदल सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था!

रांची: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (RIMS) में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई...

रांची: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (RIMS) में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। रिम्स प्रबंधन ने 18 पदों पर चयनित डॉक्टरों और क्लीनिकल ट्यूटर की सूची जारी कर दी है। इसमें सबसे बड़ी उपलब्धि नेफ्रोलॉजी विभाग को मिली है, जहां अब दूसरा विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त होने जा रहा है।

फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद 15 असिस्टेंट प्रोफेसर और तीन क्लीनिकल ट्यूटर के चयन की सूची जारी की गई है। इसमें नेफ्रोलॉजी विभाग के लिए डॉ. उत्कर्ष मिश्रा का चयन हुआ है।

डॉ. उत्कर्ष मिश्रा की नियुक्ति के बाद रिम्स के नेफ्रोलॉजी विभाग में विशेषज्ञों की संख्या दो हो जाएगी। अभी तक विभाग की जिम्मेदारी डॉ. प्रज्ञा पंत घोष अकेले संभाल रही थीं। अब दो नेफ्रोलॉजिस्ट होने से लंबे समय से प्रस्तावित किडनी ट्रांसप्लांट सेवा शुरू करने की उम्मीद बढ़ गई है।

रिम्स में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू होने से झारखंड के मरीजों को बड़ी राहत मिल सकती है। अभी गंभीर किडनी रोगियों को कई बार दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है। विशेषज्ञों की संख्या बढ़ने से ट्रांसप्लांट की तैयारियों को गति मिलने की संभावना है।

जारी चयन सूची के अनुसार स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ. बुल्लू प्रिया उरांव और डॉ. चंद्रा ज्योति, मनोचिकित्सा विभाग में डॉ. विद्या केएल, सर्जरी विभाग में डॉ. अली जैद अनवर और डॉ. नाबू कुमार, पीडियाट्रिक सर्जरी में डॉ. गौरव प्रसाद, ट्रॉमा ऑर्थोपेडिक्स में डॉ. सपन कुमार का चयन हुआ है।

वहीं ट्रॉमा एनेस्थीसिया में डॉ. नव्या मिश्रा और डॉ. कुमार गौरव, मेडिसिन विभाग में डॉ. कंचन किरण कुजूर और डॉ. नीलम कुमारी, स्किन विभाग में डॉ. फिरदौस जहां तथा पैथोलॉजी विभाग में डॉ. सुषमा भारती और डॉ. पूर्णिमा भारती का चयन किया गया है।

इसके अलावा रिम्स नर्सिंग कॉलेज के लिए तीन क्लीनिकल ट्यूटर का चयन हुआ है, जिसमें सुमन गोडलिया केरकेट्टा, जोनाकी बिस्वास और नेहारिका श्रीवास्तव शामिल हैं।

हालांकि डॉक्टरों की नियुक्ति के बावजूद रिम्स में कर्मचारियों की कमी अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। नर्सिंग स्टाफ से लेकर तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों तक करीब 70 फीसदी से अधिक पद खाली हैं। इसका असर ऑपरेशन थिएटर, मरीजों की देखभाल और सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है।

अब देखना होगा कि नए डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद रिम्स में किडनी ट्रांसप्लांट जैसी बड़ी सुविधा कितनी जल्द शुरू हो पाती है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: भोजपुरी-मगही पर बंटी सरकार… अब CM हेमंत सोरेन करेंगे फैसला!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top