11
BREAKING NEWS
लखीसराय में 'सेवा सेतु' शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!'मरा' हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!
1 hour ago
दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!
2 hours ago
एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!
2 hours ago
2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!
2 hours ago
विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!
2 hours ago

Bihar: छुट्टी में घर आया बीटेक छात्र लापता, 3 दिन बाद खाई से मिला शव—शेखपुरा में बवाल, पुलिस गाड़ियों पर पथराव!

शेखपुरा: शेखपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है, जहां जमुआरा पहाड़ की गहरी खाई से...

शेखपुरा: शेखपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है, जहां जमुआरा पहाड़ की गहरी खाई से सोमवार को एक बीटेक छात्र का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

नालंदा से पहुंची SDRF की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पानी से भरी खाई से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान 20 वर्षीय हंसराज उर्फ राजा के रूप में हुई है, जो जयपुर में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और छुट्टियों में अपने घर शेखपुरा आया हुआ था।

राजा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों के अनुसार, राजा शनिवार दोपहर अपनी अपाची बाइक लेकर घर से निकला था और उसने कहा था कि वह कमासी मोड़ पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

कुछ समय बाद जमुआरा पहाड़ के पास उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई। इसके बाद नगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने जांच के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें छात्र को गिरिहिंडा बाजार होते हुए जमुआरा पहाड़ की ओर जाते हुए देखा गया। इसके आधार पर पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान तेज किया।

खाई में पानी भरे होने की आशंका के चलते SDRF को बुलाया गया। गोताखोरों ने सोमवार को तलाशी के दौरान खाई से छात्र का शव बरामद कर लिया।

शव मिलने के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया, जिसमें कई वाहनों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात करना पड़ा।

पुलिस ने मामले की जांच हत्या और आत्महत्या—दोनों पहलुओं से शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेरकर साक्ष्य एकत्र किए गए।

फिलहाल यह दर्दनाक घटना पूरे शेखपुरा में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां एक होनहार छात्र की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: हाजीपुर के X-Ray रूम में ‘गंदा खेल’? वायरल वीडियो से बिहार के स्वास्थ्य महकमे में भूचाल!

रंजन कुमार, शेखपुरा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top