10
BREAKING NEWS
बैनर-पोस्टर पर तस्वीर नहीं देख भड़कीं विधायक विभा देवी, मंच से आयोजकों को सुनाई खरी-खोटी!किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!
No menu items available
BREAKING
बैनर-पोस्टर पर तस्वीर नहीं देख भड़कीं विधायक विभा देवी, मंच से आयोजकों को सुनाई खरी-खोटी!किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बैनर-पोस्टर पर तस्वीर नहीं देख भड़कीं विधायक विभा देवी, मंच से आयोजकों को सुनाई खरी-खोटी!
1 minute ago
किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!
10 hours ago
8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!
10 hours ago
रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!
10 hours ago
तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!
10 hours ago

Bihar: लखीसराय में शिक्षा क्रांति की शुरुआत? मंत्री की बैठक में बड़े फैसले!

लखीसराय: सूबे के कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष...

लखीसराय: सूबे के कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन एवं उसकी कार्यप्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह समिति विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था, खेल गतिविधियों, अनुशासन, शिक्षकों के प्रदर्शन, छात्रों की उपस्थिति, चिकित्सा सुविधा और समग्र संचालन की निगरानी करेगी। साथ ही संसाधनों के रखरखाव, भंडार पंजी संधारण और रिक्त पदों की जानकारी विभाग को भेजने की जिम्मेदारी भी समिति पर होगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विद्यालयों के विकास कार्यों, मरम्मत और साफ-सफाई में अभिभावकों और स्थानीय प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि स्कूलों का समग्र विकास हो सके।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि वे एक सप्ताह के भीतर अपने विद्यालयों की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, जिसमें शिक्षकों की सूची, पदनाम, उपलब्ध सुविधाएं, आवश्यकताओं और सुझावों का विवरण शामिल हो।

जिला पदाधिकारी ने छात्रों की उपस्थिति 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत करने पर विशेष जोर दिया और सभी प्रधानाध्यापकों को इस लक्ष्य को गंभीरता से पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में यह भी घोषणा की गई कि विद्यालयों में मिट्टी जांच प्रयोगशाला (Soil Testing Lab) की व्यवस्था की जाएगी। जिन विद्यालयों के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, वहां एक तिहाई हिस्से में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए वैज्ञानिकों की टीम भी सहयोग करेगी, जिससे छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ कृषि का व्यावहारिक ज्ञान भी मिल सके।

बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत से हुई तथा समापन बिहार गीत के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: लाल गाड़ी का सख्त एक्शन, 209 बिना टिकट यात्री पकड़े गए!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top