जमशेदपुर: कभी झारखंड के आदिवासी इलाके की गलियों से निकली एक बेटी… और आज देश के हाईटेक सेमीकंडक्टर मिशन का हिस्सा! कहानी है जमशेदपुर की तनीषा गौतम की, जिनसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से सीधा संवाद किया।
गुजरात के साणंद में देश के पहले कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप प्रोजेक्ट के उद्घाटन के दौरान जब पीएम मोदी ने टीम के सदस्यों से बातचीत शुरू की, तो उनकी नजर तनीषा पर ठहर गई। सवाल हुआ—“कहां से हो? क्या करती हो?” और जवाब में तनीषा का आत्मविश्वास ऐसा कि पूरा मंच सुनता रह गया।
PM मोदी ने न सिर्फ उनकी तारीफ की, बल्कि कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र की बेटियों का ऐसा आत्मविश्वास देश के लिए प्रेरणा है। ये सिर्फ एक तारीफ नहीं, बल्कि उस नई तस्वीर की झलक है, जहां छोटे शहरों की बेटियां अब ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं।
तनीषा, जो फिलहाल सीजी सेमीकॉन ओसैट प्लांट में जूनियर इंजीनियर के रूप में काम कर रही हैं, ने बताया कि पीएम से आमने-सामने बात करना उनके जीवन का सबसे खास पल था। “उनसे बात करके ऐसा लगा जैसे नई ऊर्जा मिल गई हो,” उन्होंने कहा।
इसी कार्यक्रम में भारत में बनी पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप की खेप भी दुनिया के बाजार के लिए रवाना की गई—और उस ऐतिहासिक टीम में शामिल रही झारखंड की यह बेटी अब कई युवाओं के लिए नई मिसाल बन चुकी है।
छोटे शहर… बड़े सपने… और अब ग्लोबल पहचान—तनीषा की कहानी यही कहती है!
ये खबर भी पढ़े: https://mahuaanews.com/tanisha-pm-modi-chip-launch/