क्राइमशेखपुरा
Trending

दहेज केस में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

शेखपुरा पुलिस ने शुक्रवार को दहेज मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी एक ही परिवार के हैं। तीनों सुरदासपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन्हें शेखपुरा थाना कांड संख्या 109/25 के तहत गिरफ्तार किया। यह मामला 18 अप्रैल 2025 को दर्ज हुआ था।

शेखपुरा पुलिस ने दहेज मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी एक ही परिवार के हैं। इनमें मनीष कुमार, उम्र 38 वर्ष, रजनीश कुमार, उम्र 35 वर्ष और अर्जुन महतो, उम्र 55 वर्ष शामिल हैं। तीनों सुरदासपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन्हें शेखपुरा थाना कांड संख्या 109/25 के तहत गिरफ्तार किया। यह मामला 18 अप्रैल 2025 को दर्ज हुआ था।

इन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 192(2), 190, 126(2), 127(2), 115(2), 109, 74, 75, 303(2), 85, 352, 351(2) और दहेज निषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज है। पुलिस ने तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी टीम का नेतृत्व पु.अ.नि. सुनील कुमार राजवंशी ने किया। टीम में प्र.पु.अ.नि. रौशन कुमार, प्र.पु.अ.नि. अमित कुमार, स.अ.नि. जयकुमार यादव और अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!