सेहत
Trending
शेखपुरा में चेचक ने दी दस्तक, जांच में कई बच्चों में पाए गए लक्षण
डॉ.अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल टीम के साथ वह खुद घर-घर जाकर बच्चों की स्वास्थ्य का जांच किया गया, जहां कई बच्चों में चेचक का लक्षण पाए जाने पर उसे दवा दिया गया। साथ ही इस दौरान सभी लोगों को चेचक से बचाव सम्बंधित जागरूक भी किया गया।

शहरी क्षेत्र चकदीवान में चेचक के मरीज मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने मोहल्ले में घर-घर जाकर बच्चों की जांच की। कई बच्चों में चेचक के लक्षण मिले। सभी को दवा दी गई।
डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय प्रतिनिधि से बच्चों में चेचक फैलने की जानकारी मिली थी। इसके बाद तुरंत मेडिकल टीम के साथ प्रभावित इलाके में पहुंचे। घर-घर जाकर बच्चों की जांच की गई। जिनमें लक्षण मिले, उन्हें दवा दी गई। लोगों को चेचक से बचाव के उपाय भी बताए गए।
मेडिकल टीम में डॉ. अशोक कुमार सिंह, सर्वेश्वर कुमार, धर्मवीर चौधरी और गायत्री कुमारी शामिल थे।