शहरी क्षेत्र चकदीवान में चेचक के मरीज मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने मोहल्ले में घर-घर जाकर बच्चों की जांच की। कई बच्चों में चेचक के लक्षण मिले। सभी को दवा दी गई।
डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय प्रतिनिधि से बच्चों में चेचक फैलने की जानकारी मिली थी। इसके बाद तुरंत मेडिकल टीम के साथ प्रभावित इलाके में पहुंचे। घर-घर जाकर बच्चों की जांच की गई। जिनमें लक्षण मिले, उन्हें दवा दी गई। लोगों को चेचक से बचाव के उपाय भी बताए गए।
मेडिकल टीम में डॉ. अशोक कुमार सिंह, सर्वेश्वर कुमार, धर्मवीर चौधरी और गायत्री कुमारी शामिल थे।