शेखपुरा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई समकालीन अभियान के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि शेखपुरा थाना क्षेत्र के गिरिहिण्डा गांव के पास अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 4.4 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजू चौधरी (58 वर्ष), पिता स्व. नगीना चौधरी, निवासी गिरिहिण्डा, थाना एवं जिला शेखपुरा के रूप में हुई है।
इस मामले में शेखपुरा थाना कांड संख्या–81/26, धारा 30(a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी टीम में पु०अ०नि० धनंजय दास (अपर थानाध्यक्ष शेखपुरा थाना), पु०अ०नि० सोनी कुमारी तथा पु०अ०नि० विवेक कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बिहार में सत्ता का बड़ा उलटफेर—जानिए कौन बनेगा CM और डिप्टी CM!