शेखपुरा: पेट दर्द की शिकायत लेकर इलाज के लिए क्लीनिक पहुंची एक महिला की मौत ने शेखपुरा में इंसानियत, सिस्टम और स्वास्थ्य व्यवस्था—तीनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। आरोप है कि भाजपा नेता और एक निजी क्लीनिक संचालक के अस्पताल में कथित तौर पर गलत सुई दिए जाने के बाद 50 वर्षीय महिला की जान चली गई। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे मामले को और भी शर्मनाक बना दिया।
Bihar News : शेखपुरा में शबे-बारात: इबादत, फ़ातिहा-ख़्वानी और रूहानी माहौल!
मंगलवार की शाम सदर अस्पताल शेखपुरा के ठीक सामने स्थित निजी क्लीनिक के बाहर चार घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। महिला की मौत से गुस्साए परिजन शव रखकर हंगामा करते रहे, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि जहां स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का नियमित आना-जाना रहता है, वहीं न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही पुलिस ने हालात संभालने की ज़रूरत समझी।
इलाज से पहले डॉक्टर गायब, सुई के बाद जिंदगी खत्म
पूरा मामला कसार थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव से जुड़ा है। मृतका गीता देवी, पति अशोक महतो के साथ पेट दर्द के इलाज के लिए निजी क्लीनिक पहुंची थीं। आरोप है कि क्लीनिक में डॉक्टर मौजूद नहीं थे और कंपाउंडर ने ही इलाज शुरू किया। इसी दौरान महिला को एक सुई दी गई, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे बिहारशरीफ रेफर किया गया, जहां शाम होते-होते उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद इंसाफ नहीं, सौदेबाज़ी
महिला की मौत के बाद परिजन क्लीनिक पहुंचे और हंगामा शुरू हुआ। इसी बीच कथित तौर पर क्लीनिक संचालक से जुड़े दलाल एक्टिव हो गए। कैमरे में कैद बातचीत में पहले 3.50 लाख रुपए में “मामला सुलटाने” की बात हुई, फिर रकम बढ़ाकर 4 लाख कर दी गई। आखिरकार चार लाख में सौदा तय होने और मामला रफा-दफा करने पर सहमति बन गई।
Bihar News : बाहुबली अनंत सिंह जेल से सीधे विधायक की शपथ लेंगे!
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पैसे के लालच या दबाव में न तो परिजनों ने मीडिया के सामने खुलकर बोलना जरूरी समझा और न ही स्वास्थ्य विभाग ने कोई आधिकारिक बयान दिया। सिविल सर्जन से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी।
Bihar News : अशोकधाम के संस्थापक सचिव को मरणोपरांत सिनेयात्रा लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड!
सवाल वही पुराना—जवाब फिर गायब
क्या बिना डॉक्टर इलाज करना अपराध नहीं?
क्या निजी क्लीनिकों की मनमानी पर कोई लगाम है?
और सबसे बड़ा सवाल—क्या गरीब की मौत की कीमत सिर्फ चार लाख होती है?
Bihar News : तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी में नई जिम्मेदारी!
शेखपुरा में यह मामला सिर्फ एक महिला की मौत का नहीं, बल्कि सिस्टम की संवेदनहीनता और कानून की चुप्पी का आईना बन चुका है।