शेखपुरासेहत

Sheikhpura News : पांची पंचायत में मॉडल गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन

शुक्रवार को शेखोपुरसराय के पांची पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 40 पर गोद भराई कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित गौरव ने की। आंगनबाड़ी सेविका विभा कुमारी ने गर्भवती महिलाओं को उचित देखभाल, मोटे अनाज के फायदे, शिशु देखभाल और स्तनपान की जानकारी दी। गर्भावस्था और शिशु जोखिम की पहचान कर चिकित्सीय सलाह लेने पर जोर दिया गया। परिवार नियोजन के महत्व और साधनों पर चर्चा हुई।

सरकारी योजनाओं पर भी जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की जानकारी दी गई। श्रम संसाधन विभाग की श्रम कार्ड योजना के 16 लाभों पर चर्चा हुई। बताया गया कि अगर श्रम कार्डधारी अपनी बेटी की शादी 18 वर्ष के बाद करते हैं तो उन्हें 50,000 रुपये मिलेंगे। शिक्षा, मृत्यु उपरांत सहायता और अन्य लाभों की भी जानकारी दी गई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित गौरव ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को आयरन और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। बच्चों में तीन साल का अंतराल रखना जरूरी है। प्रसव से पहले तैयारी, नियमित स्वास्थ्य जांच, साफ-सफाई और समय पर टीकाकरण से मां और शिशु सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका विभा कुमारी के कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत मुखिया बेबी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित गौरव, पीरामल संस्था की सोनी झा और विनोद कुमार ने गोद भराई की रस्म पूरी की। वार्ड सदस्य विश्वनाथ प्रसाद, जीविका की सामुदायिक उत्प्रेरक पूनम कुमारी, सहायिका बबीता कुमारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!